Latest Updates
-
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Dahi Handi 2026: 5 या 6 सितंबर, कब है दही हांडी? जानें क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्व -
Janmashtami 2026: धन, प्रेम विवाह और संतान प्राप्ति के लिए जन्माष्टमी पर करें ये अचूक उपाय, पूरी होगी मनोकामना -
Happy Krishna Janmashtami 2026 Wishes: नंद के घर खुशियां आईं...जन्माष्टमी पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
Aaj Ka Rashifal 5th July: कर्क राशि वालों के लिए खुलेगा आज तरक्की का द्वार, क्या है आपके भाग्य में?
अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने दिन भर की सारी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं, तो आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। जीवनसाथी का मूड आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आप किसी भी विवादित मुद्दे पर चर्चा करने से बचें। आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर रहेगी। आप अधिक बचत कर पाएंगे। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही ना करें।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 7:55 से 11:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। आज आप अपनी सूझबूझ से अच्छा खासा धन कमा पाएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। एक दूसरे के साथ आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य का मामला ठीक रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ कठिन रहने वाला है। घर में झगड़े झंझट होने की संभावना है। इस तरह की परिस्थिति में आपको समझदारी से काम लेना होगा। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आमदनी से अधिक खर्चे हो सकते हैं। यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई छोटी सी भी समस्या होती है तो आप तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:25
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 9 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। आपके लिए तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। अगर आप पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और आपको अच्छी नौकरी की तलाश है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:2
शुभ समय: शाम 5:15 से 7:20 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस कर सकते हैं। मानसिक चिंताएं बढ़ेगी। इस तरह की परिस्थिति में आपको धैर्यवान रहने की सलाह दी जाती है। आप अपना भी ख्याल रखें। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। अगर आप अविवाहित हैं और आपको मनचाहे जीवनसाथी की तलाश है तो जल्द ही आपकी यह तलाश खत्म होगी।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:15
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
व्यापार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। आपको मनचाहा परिणाम मिलेगा। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों को किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आप अपनी समझदारी से इस मुश्किल को पार करने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:4
शुभ समय: प्रातः 5:05 से 10 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। हालांकि आपको किसी को भी उधार देने से बचने की आवश्यकता है अन्यथा आपका पैसा अटक सकता है। कामकाज से जुड़े प्रयास सफल होंगे। आज आपके हाथ अच्छा अवसर लगने की प्रबल संभावना है। रोमांटिक लाइफ में तनाव संभव है। आपके बीच विश्वास की कमी रहेगी।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:18
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज का दिन आपके लिए काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार वर्क लोड अधिक रहने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ बेवजह की बातों पर कहासुनी से बचें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आज पैसों से जुड़ा कोई भी लेनदेन ना करें तो बेहतर होगा। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन खास रहेगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:35
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
बच्चों की शिक्षा से जुड़ी चिंता दूर होगी। आज आप उनके साथ बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। अगर आप व्यापारी हैं और अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए कर्ज लेने की योजना बना रहे हैं तो आपको जरूरत से ज्यादा कर्ज लेने से बचने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:20
शुभ समय: सुबह 6:20 से 11:20 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कामकाज के सिलसिले में यदि आप अपने घर से दूर रहते हैं तो आज आपको परिवार की याद सताएगी। भावनात्मक रूप से आप कुछ कमजोर महसूस करेंगे। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। आज आपको किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 4:50 से रात्रि 9:05 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी की गर्ममिजाजी आज घर का माहौल खराब कर सकती है। ऐसे में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। सेहत में भारी गिरावट आने की संभावना है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:11
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पिता की ओर से लाभ संभव है। आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। आपको पैसों से जुड़ा लेनदेन करने का अवसर प्राप्त होगा। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आपकी आज की डेट कुछ ज्यादा ही खास रहने वाली है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:19
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 10:10 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications