Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
Aaj Ka Rashifal 5th June: 5 जून, बुधवार का दिन इन राशि वालों के लिए रहेगा विशेष
ग्रहों की बदली हुई चाल का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आज घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। ऐसे में अपने परिजनों और दोस्तों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। पैसों की स्थिति में सुधार आने का संकेत मिल रहा है। आपको रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा आपको आए का नया स्रोत भी प्राप्त होने की संभावना है। दफ्तर में आप बॉस के गुड बुक्स में आ सकते हैं। मुमकिन है आज आपको आपका कोई मनपसंद कार्य सौंपा जाए। व्यापारियों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्त होगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:21
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 9:25 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी का एक अलग ही रूप आपको देखने को मिलेगा। हो सकता है वे आपका कुछ ज्यादा ही ख्याल रखें। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। आपके बीच आपसी समझ बेहतर होगी और आपका रिश्ता और भी परिपक्व होगा। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा, लेकिन आपके अच्छे सितारे सब कुछ संभाल लेंगे। दफ्तर में उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट रहेंगे और जल्द ही इसका फायदा आपको हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा होने की संभावना है। आप किसी नई योजना पर काम भी शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:9
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
जीवनसाथी के साथ आप की कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा गुस्से में गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें। अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो हो सकता है आपको अपने परिजनों के विरोध का सामना करना पड़े। हालांकि आपको धैर्यवान रहने की जरूरत है। जल्दबाजी में कोई भी कदम ना उठाएं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आपको अपने खर्चों का लेखा जोखा ठीक से रखने की आवश्यकता है। कामकाज को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। खासतौर पर लंबित कार्यों की लिस्ट बढ़ने ना दें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे और इसका बुरा असर आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:30
शुभ समय: शाम 4 बजे से 8:20 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। यदि आपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो आपको जबरदस्त सफलता हासिल हो सकती है। पैसों के मामले में आपको किसी भी तरह की लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है। कोई भी बड़ा आर्थिक लेनदेन करते समय आप जल्दबाजी ना करें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की आवश्यकता है। यदि आप उच्च अधिकारियों की किसी बात से सहमत नहीं है तो आपको टकराव से बचने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को मनचाहे मुनाफे की प्राप्ति होगी। आपको अपना व्यवसाय आगे बढ़ने का अच्छा अवसर भी मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। आज स्वास्थ्य का मामला एकदम बढ़िया रहेगा।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 9:15 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आपके विरोधी परास्त होंगे और आज आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत होगी। आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। आज आप आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे साथ ही आपको सकारात्मकता की भी अनुभूति होगी। यदि जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो आज आपके बीच सब कुछ सामान्य हो सकता है। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आपको सही दिशा में प्रयास करने की जरूरत है। जल्दबाजी में कोई भी कदम ना उठाएं अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:29
शुभ समय: प्रातः 6:30 बजे से 9:50 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपका ध्यान किसी बड़े लक्ष्य पर होगा और आप किसी नए कार्य की शुरुआत भी कर सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आप दुगनी तेजी से अपने सभी काम पूरे करेंगे। घर के सदस्यों के साथ आपको ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। आज आप अपनों से अपने मन की बात भी साझा कर पाएंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि आप अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। स्वास्थ्य के मामले में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। यदि आपको डायबिटीज की शिकायत है तो खान पान में गड़बड़ी ना करें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:45
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 9:15 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आपकी सकारात्मक सोच आज आपको बड़ी सफलता दिला सकती है। दफ्तर में बॉस की ओर से आज आपको कुछ अच्छे सुझाव मिल सकते हैं। आज वे आपके काम से भी बेहद प्रसन्न रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को अनावश्यक भागदौड़ करने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप साझेदारी में कारोबार करते हैं और कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसला लेते हैं तो आपको अपने पार्टनर का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति आपकी बढ़िया रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहे। बच्चों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। पैसों के मामले में आप ज्यादा जल्दबाजी ना करें। खास तौर पर निवेश आदि से जुड़े फैसले आप सोच समझकर लें। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
यदि आज आप काम से जुड़ी यात्रा करने वाले हैं तो उसका उचित परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरी हो या व्यापार आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है या फिर आपकी आमदनी में भी वृद्धि होने की संभावना है। घर के सदस्यों के साथ आज आप किसी धार्मिक कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। ऐसे में आपको मानसिक शांति के अनुभूति होगी। यदि कुछ दिनों से पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो आज उनकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आज बेवजह की चीजों पर आपका काफी धन खर्च हो सकता है। सेहत को नजरअंदाज करना आप पर भारी पड़ सकता है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:15
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 8 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज जीवनसाथी काफी खराब मूड में रहेंगे। हो सके तो अपने प्रिय के लिए घर पर ही कुछ बढ़िया प्लान करने की कोशिश करें। मुमकिन है इससे आपके साथी की टेंशन कुछ कम हो जाए। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन काफी रोमांटिक रहने वाला है। आपकी डेट बहुत ही यादगार रहेगी। यदि पैसों से जुड़ी कोई भी समस्या हो रही है तो आपको ज्यादा चिंता करने से बचने की सलाह दी जाती है। उचित समय आने पर आपकी यह परेशानी जरूर दूर होगी। कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को आज अचानक छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को कोर्ट कचहरी का चक्कर लगाना पड़ सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपने खान पान की आदतों में बदलाव करने की जरूरत है। आप जंक फूड से परहेज करें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:23
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बहुत ही खास रहने वाला है। अगर आप सिंगल हैं तो आज आपकी मुलाकात आपके होने वाले साथी से हो सकती है। यदि पहले से ही आपका प्रेम प्रसंग चल रहा है तो आज आपके साथी आपको शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। कामकाज को लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे। हालांकि आप अपने सभी काम समय पर पूरे करने में सफल रहेंगे। नौकरी हो या व्यापार आप अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। पैसों की स्थिति में सुधार आने की संभावना है। आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:4
शुभ समय: प्रातः 6:20 से 8:30 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज काफी दिनों बाद आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। ऐसे में आप मूवी, शॉपिंग आदि के लिए जा सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में आप किसी शुभ कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। व्यापार से जुड़े लोग अगर अपना व्यवसाय आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो अपनी योजना पर काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता पिता का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आज जीवनसाथी आपके लिए कुछ ऐसा कर सकते हैं जो आपको आश्चर्यचकित कर देगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान रहेंगे।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:1
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है। यदि जल्द ही आपकी परीक्षा आने वाली है तो आपको अपने समय का सदुपयोग करना चाहिए। दफ्तर में आप तेजी से अपने सभी काम पूरे करने की कोशिश करें। आज बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। यदि आप लापरवाही करेंगे तो उसका बुरा असर आपकी तरक्की पर पड़ेगा। छोटे व्यापारियों को अच्छा फायदा हो सकता है। अगर आप स्टॉक बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन अनुकूल है। जीवनसाथी के साथ प्यार और सम्मान से पेश आएं। आप छोटी छोटी बातों पर क्रोध करने से बचें अन्यथा आपके बीच कड़वाहट बढ़ सकती है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:40
शुभ समय: दोपहर 12:50 से शाम 4 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











