Latest Updates
-
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो -
कौन हैं Aditi Hundia? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan के साथ डांस Video Viral -
काले और फटे होंठों से हैं परेशान? तो पिंक लिप्स पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे -
Chaitra Navratri 2026: 8 या 9 दिन जानें इस बार कितने दिन के होंगे नवरात्र? क्या है माता की सवारी और इसका फल -
Gangaur Vrat 2026: 20 या 21 मार्च, किस दिन रखा जाएगा गणगौर व्रत? नोट करें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त -
घर में लाल चीटियों का दिखना शुभ है या अशुभ? जानें शकुन शास्त्र के ये 5 बड़े संकेत
Aaj Ka Rashifal 5th March: वृश्चिक राशि के जीवन में आएगी खुशहाली, इन राशियों को भी मिलेगा आज अच्छा परिणाम
अपने दिन भर से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त करने का सबसे सरल माध्यम है दैनिक राशिफल। आइए देखते हैं आज का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज आपका पूरा ध्यान आपके पारिवारिक जीवन पर होगा। आप अपने कुछ लंबित कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। इसके अलावा आप घर की साज सजावट पर भी ध्यान देंगे। मुमकिन है आप सुख सुविधा की किसी कीमती वस्तु की खरीदारी भी करें। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई बढ़िया तोहफा मिल सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आप कड़ा परिश्रम करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी अच्छे अवसर की भी प्राप्ति हो सकती है। पैसों की स्थिति में बड़ा उछाल आने की संभावना है। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है या फिर आपको लंबे समय से अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:19
शुभ समय: शाम 5 बजे से 7:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। दफ्तर में आपको अपनी योग्यता के अनुसार कोई कार्य मिल सकता है। ऐसे में आप काफी प्रसन्न रहेंगे, साथ ही आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। व्यापार से जुड़े जातक आज कोई बड़ी डील कर सकते हैं। आप अपने ग्राहकों का भरोसा जीतने में सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। आज घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। ऐसे में आप परिजनों और दोस्तों के साथ बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। प्यार मोहब्बत के मामले में आप काफी लकी रहेंगे। आज आपके साथी आपकी खूब प्रशंसा कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। आप पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:20
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
व्यापार से जुड़े जातकों को अपने नए संपर्कों से अच्छा लाभ हो सकता है। आपके कारोबार में तेजी आएगी। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा जा सकता है। ऐसे में उच्च अधिकारियों का भरोसा जीतने का यह बहुत ही बढ़िया मौका होगा। बेहतर होगा आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आपके महत्वपूर्ण फैसलों में आपको अपने प्रिय का समर्थन मिलेगा। आज आपके प्रिय काफी अच्छे मूड में भी रहेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। हालांकि खर्चों में वृद्धि होने के कारण आपको कुछ टेंशन हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने बजट से ज्यादा दूर ना जाएं। स्वास्थ संबंधित कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। उच्च शिक्षा से जुड़े प्रयास में आपको सफलता मिलेगी। अगर आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं तो आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। पैसों के मामले में आज आपको काफी सावधान रहने की सलाह दी जाती है। दूसरों के कहने पर अपने आर्थिक फैसले लेने से बचें नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है। दफ्तर में आप अपने काम पर ज्यादा फोकस करेंगे तो बेहतर होगा। सहकर्मियों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी करना आप पर भारी पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी। महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसले लेने के लिए दिन उचित है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:12
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 9:50 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। आप अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में कोई भी कसर ना छोड़ें। आपका गलत रवैया अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। कामकाज से जुड़े फैसले आप जल्दबाजी में ना लें तो बेहतर होगा। नौकरी हो या व्यापार आपको धैर्यवान रहने की जरूरत है। आप सकारात्मक रहें और कड़ा परिश्रम करें। आपको अपनी मेहनत का उचित फल जरुर मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। कोई भी बड़ा खर्च करने से बचें। इस राशि के विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। यदि कठिन विषयों को समझने में आपको परेशानी हो रही है तो आप अपने बड़ों और गुरुजनों की मदद ले सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक स्वास्थ्य से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है। आपको अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:8
शुभ समय: शाम 7:35 से रात्रि 9:15 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। यदि आप बजट बनाकर चलेंगे तो आप बचत पर भी ध्यान दे पाएंगे। कुछ लोग आपको गलत जानकारी देकर भ्रमित करने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसे लोगों से आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही विशेष रहेगा। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं और आपके मार्ग में कोई बाधा आ रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को भी अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। आज आपको काम से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलने की प्रबल संभावना है। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। आज का दिन अपनों के साथ हंसी मजाक में गुजरेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य रहने वाला है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:32
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से 11 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
दफ्तर में आपको अपने काम पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। किसी से भी तर्क वितर्क में ना पड़ें अन्यथा व्यर्थ की बातों में आपका समय नष्ट होगा और आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज अधूरा ही रह जाएगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपका बनता हुआ काम बिगड़ने से आर्थिक नुकसान होने का संकेत मिल रहा है। घर का माहौल आज सामान्य रहेगा। व्यस्त दिनचर्या के कारण हो सकता है आज आप परिवार के साथ ज्यादा समय ना बिता पाएं। हालांकि रिश्तों में तालमेल बना रहेगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अगर आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आप अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:26
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। रक्त संबंधी रिश्तों में प्रेम और अपनापन बना रहेगा। आज पिता की ओर से आपको कोई बढ़िया तोहफा भी मिल सकता है। यदि हाल ही में आपने नौकरी के लिए कहीं इंटरव्यू दिया है तो आपको सकारात्मक जवाब मिल सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को भी आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को अपने पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने व्यावसायिक फैसले लेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। आपका कोई रुका हुआ आर्थिक लेन देन पूरा भी हो सकता है। स्वास्थ्य के मामले में दिन बेहतर रहेगा। हालांकि आप देर रात तक जागने से बचें। आपको आराम पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:40
शुभ समय: प्रातः 7:30 बजे से 10 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
करियर में नया मोड़ आएगा। यदि आपकी तरक्की में कोई बाधा आ रही है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप नौकरी के साथ खुद का छोटा-मोटा व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आपकी योजना आगे बढ़ेगी। आज आपको किसी करीबी का सहयोग भी प्राप्त होगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप अधिक बचत कर पाएंगे। यदि जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में खटास आ गई है तो सारी नाराजगी भूलकर आप एक नई शुरुआत करने का प्रयास करें। अपने बीच की दूरियों को बढ़ाने ना दें। स्वास्थ्य का मामला आज कुछ कमजोर रहेगा। आपको कमर से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:29
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
व्यापारियों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। आपकी व्यावसायिक योजनाएं गति पकड़ेगी और आपको आर्थिक फायदा भी होगा। नौकरीपेशा जातकों की भी आमदनी में वृद्धि होने का संकेत मिल रहा है। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। आज आप एक दूसरे से खुलकर अपने मन की बात साझा करेंगे। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आप एक दूसरे को पर्याप्त समय देंगे। आपको अपने रिश्ते में नयापन भी महसूस होगा। यदि घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य यदि ठीक नहीं है तो उनकी सेहत में आज बड़ा सुधार आएगा। ऐसे में आपकी चिंता भी कम होगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको बासी भोजन से परहेज करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:5
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप सामाजिक क्षेत्र में कार्यत हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। छोटे व्यापारियों को सरकारी नियमों का उल्लंघन करने से बचने की आवश्यकता है अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। खासतौर पर यदि आपने कोई परीक्षा दी है तो आप जबरदस्त सफलता हासिल कर सकते हैं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। नकारात्मक चीजों पर आज आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा आप गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें अन्यथा आपके बीच मतभेद गहरे हो सकते हैं। सेहत का मामला ठीक रहेगा।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:11
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 7 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आप अविवाहित हैं तो आज आपके जीवन में कोई नया व्यक्ति दस्तक दे सकता है। आपको मनचाहा जीवनसाथी मिलने की प्रबल संभावना है। माता पिता का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। हो सकता है आज आप उनके लिए तोहफे आदि भी खरीदें। दफ्तर में आपके कार्यों की खूब प्रशंसा होगी। ऐसे में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप और भी बेहतर करने का प्रयास करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। हाल ही में किए हुए निवेश का उचित परिणाम आपको मिल सकता है। रोमांटिक लाइफ में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। आपके बीच विश्वास की कमी देखने को मिलेगी। यदि हाल ही में आपका कोई ऑपरेशन या सर्जरी हुई है तो आपको आराम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। लापरवाही महंगी साबित होगी।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:17
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से 11 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











