Latest Updates
-
Fried Onion Special Egg Do Pyaza Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा लाजवाब स्वाद -
International Yoga Day 2026 Quotes: योग दिवस पर इन 30+ कोट्स के जरिए प्रियजनों को दें स्वस्थ रहने का संदेश -
Tandoor Style at Home Paneer Tikka Recipe: अब घर पर पाएं होटल जैसा स्मोकी स्वाद -
Yoga Day 2026 Wishes In Sanskrit: नित्यं योगाभ्यासः...इन संस्कृत संदेशों से अपनों को दें योग दिवस की बधाई -
Father's Day 2026: किसी ने छोड़ी स्मोकिंग, तो कोई निभाता है नैपी ड्यूटी, ये हैं बॉलीवुड के Super Dads -
Simple Aromatic Peas Pulao Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसा खिला-खिला मटर पुलाव -
International Yoga Day 2026: रोजाना योग करने से मिलेंगे ये 10 जबरदस्त फायदे, तन और मन रहेगा स्वस्थ -
Jamai Sasthi 2026: दामाद की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है व्रत, जानें जमाई षष्ठी का महत्व और मनाने का तरीका -
5 Minute Protein Masala Omelette Recipe: झटपट बनाएं होटल जैसा टेस्टी और हेल्दी नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 20 June 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, धन लाभ के प्रबल योग
Aaj Ka Rashifal 5th May: इन राशियों की किस्मत का आज खुलेगा ताला, सुख समृद्धि में होगी वृद्धि
आज 5 मई, रविवार का दिन किन राशि वालों के लिए रहेगा शुभ और किसके लिए अशुभ, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18): पैसों के मामले में मेष राशि वाले आज काफी भाग्यशाली रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आने का संकेत मिल रहा है। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज निवेश करने का अच्छा मौका मिल सकता है। मुमकिन है आपको उम्मीद से ज्यादा अच्छा फायदा हो। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में जल्दबाजी में कोई भी काम ना करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपसे कोई लापरवाही हो सकती है। पारिवारिक जीवन पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। खासतौर पर माता-पिता के साथ आप अधिक समय बिताने की कोशिश करें। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19): ऑनलाइन बिजनेस करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। आपके सेल्स का ग्राफ काफी ऊपर जा सकता है। मुमकिन है आज आप कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसला भी लें। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपका कोई अटका हुआ काम भी पूरा हो सकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आप अपने बजट से ज्यादा दूर ना जाएं। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। वे आपकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अपनी व्यस्त दिनचर्या में से आप स्वयं के लिए भी समय निकालें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:5
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से 2:20 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20): आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाने की आवश्यकता है नहीं तो आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। कामकाज को लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे। आज आपको काफी कड़ी मेहनत भी करनी पड़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातक आज कोई भी जोखिम भरा फैसला लेने से बचें। यदि आज आपको निवेश करने का अवसर प्राप्त होता है तो आप अच्छी तरह सोच विचार कर लें। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। घरेलू जिम्मेदारियों को आप मिलकर पूरा करेंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। अपने समय का सदुपयोग करें। आज स्वास्थ्य का मामला कुछ कमजोर रहेगा। बेहतर होगा आप अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ ना करें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21): प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आपकी आज की डेट काफी यादगार रहेगी। मुमकिन है आप अपने पार्टनर के लिए कोई कीमती तोहफा भी खरीदें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। यदि संपत्ति से जुड़ा कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो आपको बहुत ही सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में बॉस द्वारा दी हुई कोई जिम्मेदारी आज आप समय पर पूरा कर पाएंगे। ऐसे में इसका अच्छा परिणाम जल्द ही आपको मिलेगा। व्यापारियों का दिन सामान्य रहेगा। अच्छे मुनाफे के लिए आपको सही दिशा में प्रयास करने की आवश्यकता है। आज स्वास्थ्य का मामला कुछ नरम-गरम रहेगा।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:30
शुभ समय:शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21): इस राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। यदि कड़े परिश्रम के बावजूद आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आपको धैर्यवान रहने की जरूरत है। जल्दबाजी में कोई भी कदम ना उठाएं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ टकराव से बचने की सलाह दी जाती है। बेवजह का क्रोध और अहंकार आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चीला रहेगा। आपको किसी पुराने लंबे चौड़े बिल का भुगतान करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। सेहत के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही ना करें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:32
शुभ समय: दोपहर 12:20 से 2:55 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर): आज का दिन आपके लिए बहुत ही शानदार रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आपके लिए तरक्की का रास्ता खुल सकता है। व्यापारियों को बड़ी सौदेबाजी करने का अवसर प्राप्त होगा। वहीं नौकरीपेशा जातकों का वेतन बढ़ सकता है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको अच्छी खबर मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। सारी नाराजगी भूलकर आज आप प्यार से अपने प्रिय की ओर अपना हाथ बढ़ाएंगे। मुमकिन है आपको अपने साथी का भी सहयोग मिले। पैसों के मामले में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। सेहत आपकी बढ़िया रहेगी। आप काफी एक्टिव रहेंगे।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:21
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 2 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22): आज का दिन आपके लिए काफी खास रहेगा। कुछ नए लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। ऐसे में आपके कुछ नए दोस्त भी बन सकते हैं। यदि कुछ दिनों से आप काम का दबाव महसूस कर रहे हैं तो आपको राहत मिल सकती है। आज वर्कलोड कम रहने की संभावना है। ऐसे में आप खुद पर भी ध्यान दे पाएंगे। मुमकिन है आज परिजनों के साथ आप घूमने के लिए अपनी मनपसंद जगह पर भी जाएं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। यदि आप इसी तरह समझदारी से अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो जल्द ही आपकी सारी परेशानियां खत्म होगी। जीवनसाथी के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आप भविष्य की योजनाओं पर बातचीत कर सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:12
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से 2:15 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20): दफ्तर के माहौल में आज कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। मुमकिन है आज उच्च अधिकारियों की तरफ से प्रेशर कुछ अधिक रहे। ऐसे में आप मन लगाकर अपना काम करें और सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। अगर आप व्यापारी हैं और पार्टनरशिप में कोई काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आपको ज्यादा जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है नहीं तो नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। बच्चों पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। विशेष रूप से उनकी संगति का ध्यान रखें नहीं तो वे अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। पैसों के मामले में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। शौक मौज पर ज्यादा धन खर्च ना करें। सेहत में सुधार के लिए आपको खान पान में गड़बड़ी करने से बचने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:24
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर): अगर आप नौकरीपेशा हैं और किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आज आपके सुझाव बॉस को काफी प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे में आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। व्यापार से जुड़े लोगों को इस समय किसी भी तरह के बदलाव से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा मुश्किल हो सकती है। आज जीवनसाथी के साथ आपको छोटी दूरी की यात्रा करने का मौका मिलेगा। आपकी यह यात्रा बहुत ही बढ़िया रहेगी। अगर आपका प्रेम प्रसंग चल रहा है और आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो परिजनों से बातचीत करने के लिए समय अनुकूल है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज अचानक आपको धन की भी प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य के मामले में दिन बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:7
शुभ समय:प्रातः 4 बजे से 9:20 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी): पारिवारिक समस्याओं को लेकर आज आप काफी चिंतित रहेंगे। हालांकि आपको बाहरी लोगों से सलाह मशवरा करने से बचने की सलाह दी जाती है। अपने घर परिवार से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले आप स्वयं ही लेंगे तो बेहतर होगा। दफ्तर में आप मन लगाकर अपना काम करने की कोशिश करें और अपना कोई भी काम अधूरा ना छोड़ें अन्यथा आने वाले दिनों में आप पर लंबित कार्यों का बोझ बढ़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक-ठाक रहेगी। पैसों से जुड़ा लेनदेन करने के लिए समय उचित नहीं है। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:11
शुभ समय:सुबह 7 बजे 11 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी): स्वयं से जुड़ी गुप्त बातें आप बाहरी लोगों के साथ शेयर ना करें तो बेहतर होगा नहीं तो आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। जल्द ही आपके कारोबार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को टीमवर्क पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। खास तौर पर अगर आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आप इस बात का विशेष ध्यान रखें। पैसों के मामले में दिन बेहतर रहेगा। आज आप अधिक बचत कर पाएंगे, साथ ही आपको धन की भी प्राप्ति हो सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है। आपकी यह मुलाकात बहुत ही बढ़िया रहेगी। सेहत के मामले में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:25
शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च): जीवनसाथी के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आज आपके प्रिय खुलकर अपने मन की बात आपसे साझा कर सकते हैं। मुमकिन है अपने प्रिय की किसी परेशानी को दूर करने में आप उनकी मदद भी करें। पैसों के मामले में आज आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आप उधार देने से बचें अन्यथा आपका पैसा लंबे समय के लिए अटक सकता है। कामकाज को लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के सामने ठीक से बर्ताव करने की सलाह दी जाती है। आपका पूरा ध्यान आपके काम पर होना चाहिए। व्यापारियों के लिए लाभ का योग बन रहा है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको पेट से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:2
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 9:50 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications