Latest Updates
-
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो -
कौन हैं Aditi Hundia? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan के साथ डांस Video Viral -
काले और फटे होंठों से हैं परेशान? तो पिंक लिप्स पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे -
Chaitra Navratri 2026: 8 या 9 दिन जानें इस बार कितने दिन के होंगे नवरात्र? क्या है माता की सवारी और इसका फल -
Gangaur Vrat 2026: 20 या 21 मार्च, किस दिन रखा जाएगा गणगौर व्रत? नोट करें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त -
घर में लाल चीटियों का दिखना शुभ है या अशुभ? जानें शकुन शास्त्र के ये 5 बड़े संकेत
Aaj Ka Rashifal 5th November: सिंह राशि वालों को मिलेगी आज जबरदस्त सफलता, जानें अपना राशिफल
क्या आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा और पूरी होगी आपकी मनोकामना? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों की आमदनी में वृद्धि हो सकती है। अगर आप मनचाही जगह पर ट्रांसफर की इच्छा रखते हैं तो आज आपको इससे जुड़ी कोई बढ़िया खबर मिल सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज बड़ी डील करने का अवसर प्राप्त होगा। व्यापार विस्तार की योजना भी आज आगे बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। पिता का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आज जीवनसाथी काफी अच्छे मूड में रहेंगे। उनकी ओर से आपको कोई कीमती तोहफा भी मिल सकता है। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको समय पर भोजन करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:18
शुभ समय:शाम 4:20 से 7 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। आज घर में किसी में मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। आपको अपने बड़े बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। घर के किसी सदस्य की मदद से आज आपकी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। पैसों के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। दफ्तर में बॉस आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट नजर आएंगे। आज आपको आपकी तरक्की का संकेत मिल सकता है। व्यापारियों को आज जोखिम भरे फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आपको काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। इसके अलावा किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से आपका बड़ा फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। उच्च अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग आप तोलमोल कर करें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि आपको खुले दिल से खर्च ना करने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। हो सकता है आपके प्रिय आपको नजरअंदाज करें। बेहतर होगा बातचीत के द्वारा आप अपने बीच की कड़वाहट को कम करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:19
शुभ समय: प्रातः 6:50 से 9:20 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
घर के कुछ सदस्यों का बर्ताव आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में भावनात्मक रूप से आप थोड़ा कमजोर महसूस करेंगे। आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा सभी के साथ आप अपना व्यवहार विनम्र रखें। जल्द ही परिस्थिति में सुधार नजर आएगा। पैसों के मामले में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला है। आज किसी पुरानी कर्ज या उधार को चुकाने का दबाव आप पर बढ़ सकता है। दफ्तर में आपको अचानक कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है। ऐसे में आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। आप खुद पर भरोसा रखें और मेहनत से अपना काम पूरा करने की कोशिश करें। व्यापारियों को आज नया व्यावसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। हालांकि आपको किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है। सेहत का मामला आज कुछ ठीक नहीं रहेगा।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:21
शुभ समय: शाम 5:10 से रात्रि 8:10 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
यदि हाल में आपने कोई नया व्यापार शुरू किया है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको जबरदस्त सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आप अपने बेहतरीन प्रदर्शन से आज उनका दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। दैनिक खर्च आसानी से पूरे होंगे। अपनी आर्थिक स्थिति को और मजबूत बनाने के लिए आपको अपनी आमदनी बढ़ाने के प्रयासों में तेजी लाने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। दैनिक कार्यों को पूरा करने में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आज का दिन कुछ बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
रूपए पैसे के मामले में आप किसी भी तरह के लापरवाही ना करें। खास तौर पर निवेश आदि करने से पहले आप अच्छी तरह से सोच विचार कर लें अन्यथा आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। आपके प्रिय आपके लिए कुछ ऐसा कर सकते हैं जिससे आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा, साथ ही आपके बीच का प्रेम भी गहरा होगा। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। अगर आप तरक्की चाहते हैं तो आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का अच्छा मौका मिल सकता है। प्यार मोहब्बत के मामले में आज आप काफी लकी रहेंगे। आपके बीच की आपसी समझ और बेहतर होगी। सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक:12
शुभ समय: प्रातः 4:30 बजे से 8:50 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
दफ्तर में आपको आपका मनचाहा काम या फिर कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। ऐसे में आप काफी उत्साहित रहेंगे। आज आप पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ अपना काम करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। त्यौहार के इस मौसम में आपकी बिक्री बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। आपको अपने प्रिय के पक्ष को समझने का प्रयास करना होगा। इस तरह की बातें आपके रिश्ते को कमजोर कर सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा संकेत दे रहा है। आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा। आप दोस्तों के साथ मूवी आदि के लिए भी जा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:15
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। किसी मौसमी बीमारी के कारण आज आप काफी परेशान रहेंगे। आपको अपने खाने-पीने का पूरा ध्यान रखने की जरूरत है। इसके अलावा आप पर्याप्त आराम भी करें। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। आज आप अपने पार्टनर के साथ अधिक समय व्यतीत कर पाएंगे। एक दूसरे के साथ आप खुलकर अपने मन की बात भी साझा करेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है। आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ सकती है। खासतौर पर यदि आप उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिला-जुला रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपको अपना फैसला बहुत ही समझदारी से लेने की जरूरत है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:10
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 9 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। आज माता-पिता के साथ भी आप अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। आज आप सभी के लिए उनके मनपसंद तोहफे भी खरीद सकते हैं। संतान की शिक्षा से जुड़ी कोई बड़ी चिंता दूर होगी। पढ़ाई में उनकी मेहनत और लगन देखकर मन काफी संतुष्ट रहेगा। आर्थिक स्थिति में उछाल आने की संभावना है। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। यह सब आपकी मेहनत का ही नतीजा है। दफ्तर में बॉस के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आपका आत्मविश्वास और सकारात्मकता आज उन्हें काफी प्रभावित करेगा। जल्द ही इसका अच्छा फायदा आपको हो सकता है। व्यापारियों को मनचाहे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपके कारोबार में बढ़त देखने को मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
व्यापारियों को संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर अगर आप बाजार में अपनी प्रतिष्ठा बनाए रखना चाहते हैं आपको अपनी फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने होंगे, साथ ही आपको गुणवत्ता पर भी पूरा ध्यान देने की जरूरत है। नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर में आज काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। आपको एक साथ कई कार्य निपटाने पड़ेंगे। बेहतर होगा आप जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई भी गलती ना करें। पैसों की स्थिति में गिरावट आने की संभावना है। आपका पैसा चोरी या गुम हो सकता है। आज पैसों से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण कार्य करने से आपको बचने की जरूरत है। घर के बड़े बुजुर्ग आपसे कुछ नाखुश रहेंगे। आपका लापरवाह रवैया उन्हें दुखी कर सकता है। स्वास्थ्य के मामले में दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 5:95 से 7:05 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
यदि आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपको अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। मसालेदार भोजन से परहेज करें और डॉक्टर से भी सलाह लें। जीवनसाथी का गुस्सैल स्वभाव आज आपके बीच कड़वाहट बढ़ा सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा बात और बिगड़ सकती है। दफ्तर में आज आप किसी कठिन कार्य को समय पर पूरा कर पाएंगे। उच्च अधिकारियों के साथ बॉस भी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। आप इसी तरह मेहनत करते रहें। जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की होगी। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। आप अपने प्रतिद्वंदियों को आज कड़ी टक्कर देंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। निवेश आदि करने के लिए दिन उचित है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:19
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरेगा। विपरीत परिस्थिति में आपके प्रिय आपका सहारा बनेंगे। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार जल्दबाजी में उठाया हुआ एक कदम आपको मुसीबत में डाल सकता है। आज आपके दिमाग में केवल पैसा ही छाया रहेगा। जल्द पैसा कमाने के लिए आपको कोई भी गलत काम करने से बचने की सलाह दी जाती है। आप सकारात्मक रहें और मेहनत करें। आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल जरुर मिलेगा। आज वे लोग आपको निराश कर सकते हैं जिन पर आप जरूरत से ज्यादा भरोसा करते हैं। बेहतर होगा आप किसी से भी ज्यादा उम्मीदें ना रखें। स्वास्थ्य का मामला कुछ नरम-गरम रहेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:32
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











