Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
Aaj Ka Rashifal 5th October: मां लक्ष्मी की आज इन राशियों पर बरसेगी कृपा, धन-धान्य में होगी वृद्धि
कैसा रहेगा आज आपकी किस्मत का हाल? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल,
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही बढ़िया गुजरेगा। आपकी किसी बड़ी समस्या का हल ढूंढने में आपके प्रिय मदद कर सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। धन की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि आपको सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहेगा, लेकिन आप अपने सभी काम तय समय पर पूरे कर पाएंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आज आपको उनकी ओर से कोई अच्छी सलाह भी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। अपनों के लिए आप जमकर खरीदारी भी कर सकते हैं।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:11
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। अपनी आमदनी बढ़ाने के प्रयासों में आपको तेजी लाने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:8
शुभ समय: प्रातः 6:20 से 9:20 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आपके पार्टनर का एक अलग ही रूप आपको देखने को मिलेगा। आज वे आपके सामने विवाह का प्रस्ताव भी रख सकते हैं। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। जरूरत से ज्यादा खर्च ना करें। दफ्तर में आपको सुस्ती और आलस का त्याग कर तेजी से अपने काम पूरे करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:16
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से 11 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपको किसी भी विवादित मुद्दे पर चर्चा करने से बचने की आवश्यकता है। दफ्तर में बॉस आपके प्रदर्शन से कुछ नाखुश रहेंगे। बेहतर होगा आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक-ठाक रहेगी।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:32
शुभ समय: शाम 5:05 से 7:30 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। कम प्रयास में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे। कार्यस्थल पर आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा उच्च अधिकारियों को काफी प्रभावित करेगा। आज आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:20
शुभ समय: दोपहर 3:15 से रात्रि 8 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। सारी चिताओं को भूलकर आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करेंगे। दिन के दूसरे हिस्से में आपको काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। पैसों के मामले में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आज जीवनसाथी की ओर से आपको कोई बढ़िया सरप्राइज मिल सकता है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:7
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
यदि कुछ दिनों से आप अपनी सेहत को लेकर परेशान हैं तो आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। हालांकि आपको लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा। विशेष रूप से पिता के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 9:15 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कामकाज से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा और आज आप ठीक से अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। आपको आर्थिक लाभ भी हो सकता है। जीवनसाथी के साथ कहासुनी होने की संभावना है। बेहतर होगा आप बाहर की टेंशन घर पर ना लाएं अन्यथा आपके रिश्तों में कड़वाहट बढ़ सकती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:44
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 6 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कानूनी मामलों में आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें अन्यथा भारी नुकसान हो सकता है। दफ्तर में वर्कलोड अधिक रहेगा। ऐसे में आप अपने सभी कार्य योजना के अनुसार पूरे करने का प्रयास करें। इससे आप जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से भी बचे रहेंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। माता की ओर से लाभ संभव है।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:15
शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर के साथ आप यादगार समय बिताएंगे। अगर आप सिंगल हैं तो आज आपकी मुलाकात किसी खास से हो सकती है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए यदि लंबे समय से आप प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको खुशखबरी मिल सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके काम सुचारू रूप से पूरे होंगे।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:2
शुभ समय: प्रातः 4:30 बजे से 10 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आपको किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लेने की जरूरत है। व्यापारियों को आज लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में दिन औसत रहने वाला है। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। आपके प्रिय आज आपका कुछ ज्यादा ही ख्याल रखेंगे।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











