Latest Updates
-
Fried Onion Special Egg Do Pyaza Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा लाजवाब स्वाद -
International Yoga Day 2026 Quotes: योग दिवस पर इन 30+ कोट्स के जरिए प्रियजनों को दें स्वस्थ रहने का संदेश -
Tandoor Style at Home Paneer Tikka Recipe: अब घर पर पाएं होटल जैसा स्मोकी स्वाद -
Yoga Day 2026 Wishes In Sanskrit: नित्यं योगाभ्यासः...इन संस्कृत संदेशों से अपनों को दें योग दिवस की बधाई -
Father's Day 2026: किसी ने छोड़ी स्मोकिंग, तो कोई निभाता है नैपी ड्यूटी, ये हैं बॉलीवुड के Super Dads -
Simple Aromatic Peas Pulao Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसा खिला-खिला मटर पुलाव -
International Yoga Day 2026: रोजाना योग करने से मिलेंगे ये 10 जबरदस्त फायदे, तन और मन रहेगा स्वस्थ -
Jamai Sasthi 2026: दामाद की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है व्रत, जानें जमाई षष्ठी का महत्व और मनाने का तरीका -
5 Minute Protein Masala Omelette Recipe: झटपट बनाएं होटल जैसा टेस्टी और हेल्दी नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 20 June 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, धन लाभ के प्रबल योग
Aaj Ka Rashifal 5th September: पैसों और सेहत को लेकर आज ये राशियां रहेंगी परेशान
आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए औसत रहेगा। आपको महत्वपूर्ण फैसले लेने से बचने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें। आपका गुस्सैल स्वभाव आपके रिश्ते में कड़वाहट बढ़ा सकता है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आप अधिक बचत कर पाएंगे।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 7
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
स्वास्थ्य का मामला कमजोर रहेगा। आप किसी मौसमी बीमारी से परेशान रहेंगे। बेहतर होगा आप सेहत को नज़रअंदाज न करें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। आज वे आपके लिए कुछ बढ़िया कर सकते हैं। कामकाज से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। आपको जल्दबाजी से बचना होगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 8
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:40 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
निजी जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। नौकरी हो या व्यापार आज आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। आपकी तरक्की हो सकती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आज आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 34
शुभ समय: सुबह 11:10 से दोपहर 2:25 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
यदि आपने किसी को कर्ज या उधार दिया है तो आज आपको आपका पैसा वापास मिल सकता है। जीवनसाथी का लापरवाह रवैया आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। आपके बीच टकराव संभव है। दफ्तर में सहकर्मियों की बुराइयां करने से बचें नहीं तो आपकी यह आदत आप पर भारी पड़ सकती है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 14
शुभ समय: दोपहर 2:20 से शाम 4:30 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
घर का माहौल बहुत ही अच्छा रहेगा। आज कुछ मेहमानों का आना हो सकता है। ऐसे में आप खूब मौज मस्ती करेंगे। व्यापारियों को बड़ा आर्थिक लेन देन न करने की सलाह दी जाती है नहीं तो नुकसान हो सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 10:15 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आपको अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही थकान भरी रहेगी। दफ्तर में लंबे समय से अटके हुए कार्यों को लेकर आज बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं। बेहतर होगा आप उन्हें शिकायत का मौका न दें नहीं तो आपकी तरक्की पर इसका बुरा असर पड़ेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग: हल्का लाल
शुभ अंक: 15
शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज का दिन आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है। आज आप कई सारी चिंताओं से घिरे हुए रहेंगे। धन की आवक अच्छी रहेगी लेकिन खर्चों में भी वृद्धि हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को अपना छोटा से छोटा काम भी जिम्मेदारी से करने की जरूरत है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:16
शुभ समय:सुबह 11 बजे से दोपहर 12:25 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज सेहत को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है। बेहतर होगा आप समय रहते संभल जाएं। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन प्राप्त होगा। विपरीत परिस्थिति में वे आपकी हिम्मत बढ़ाएंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आप अपने लिए नए वस्त्रों, आभूषण आदि की खरीदारी कर सकते हैं।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:12
शुभ समय:शाम 6:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कामकाज के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अगर आप व्यापारी हैं तो आपको नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। वहीं नौकरी करने वाले लोगों का मान सम्मान बढ़ेगा। पैसों की स्थिति ठीक ठाक रहेगी। सोच समझकर खर्च करें। सेहत के प्रति लापरवाही महंगी साबित हो सकती है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:2
शुभ समय:सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा। एक दूसरे के साथ आप अपने मन की बात साझा करेंगे। पैसों के मामले में दिन औसत रहेगा। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज्यादा खर्च न करें। कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहेगा। आप जल्दबाजी में काम न करें।
शुभ रंग:गहरा नीला
शुभ अंक:11
शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। कम प्रयास में आपको बड़ी सफलता मिलेगी। अगर आप विधार्थी हैं और आपकी शिक्षा में बाधा आ रही है तो आपको गुरुजनों का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप आर्थिक रूप से किसी जरूरतमंद की मदद भी करेंगे। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 6:25 से दोपहर 12:20 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
घर के सदस्यों के साथ घूमने फिरने का अवसर मिलेगा। अपनों का साथ पाकर आप कुछ भावुक महसूस करेंगे। पैसों की स्थिति ठीक ठाक रहेगी। आप अपने बजट को ध्यान में रखें। दफ्तर में सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। हालांकि आप थोड़ा थका हुआ महसूस करेंगे। बेहतर होगा आप आराम पर भी ध्यान दें।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक:28
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से से शाम 4:30 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications