Aaj Ka Rashifal 6th April: वृश्चिक राशि वालों को मिलेगा आज मनचाहा परिणाम, इनकी भी चमक सकती है किस्मत

ग्रहों और नक्षत्रों की बदली हुई चाल जहां कुछ राशि वालों का आज बड़ा फायदा कराएगी, वहीं कुछ के जीवन में उथल-पुथल मचेगी। अगर आप जानना चाहते हैं कि आज आपके भाग्य में क्या है तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

दोस्तों के साथ आपको समय बिताने का मौका मिल सकता है। हालांकि बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग आप बहुत ही सोच समझकर करें। हंसी मजाक में भी ऐसी कोई बात ना कहें जिससे किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचे। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। नौकरीपेशा जातकों को काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट रहेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों का कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको आर्थिक फायदा होने की भी संभावना है। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। यदि आप अपने प्रिय के लिए कोई कीमती तोहफा खरीदने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए आज का दिन उचित है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 4:20 से रात्रि 8:15 तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 6th April 2024 Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आपको काम से जुड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। ऐसे में आपकी बड़ी चिंता दूर हो सकती है। आज आप कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसला भी ले सकते हैं। जीवनसाथी का गुस्सैल स्वभाव आपके घर की शांति भंग कर सकता है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें अन्यथा आपके रिश्ते में दूरियां बढ़ सकती है। पैसों के लिहाज से आज का दिन औसत रहने वाला है। अगर आप शॉपिंग आदि के मूड में हैं तो उसके लिए आज का दिन उचित नहीं है। सेहत में सुधार के लिए आपको आराम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है, साथ ही आप नकारात्मक विचारों से भी दूर रहें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:36
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से 10 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं और अपने व्यापार में कोई फेरबदल करने की योजना बना रहे हैं तो आपको ज्यादा जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है नहीं तो नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। दफ्तर में आपको समय पर अपने काम पूरे करने की आवश्यकता है। इधर-उधर की बातों में अपना कीमती समय नष्ट ना करें। पैसों की स्थिति में सुधार आने का संकेत मिल रहा है। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। हालांकि आपको अपनी गलतियां दोहराने से बचने की आवश्यकता है। अपने आर्थिक फैसले समझदारी से लें और व्यर्थ के खर्चों से भी बचें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। विपरीत परिस्थिति में आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपच, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। हालांकि अधिक धन कमाने के लालच में आप कोई भी गलत रास्ता अपनाने से बचें। दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा। आप मन लगाकर अपना काम करेंगे। आज उच्च अधिकारियों की मदद से आपका कोई अटका हुआ काम भी पूरा हो सकता है, साथ ही उनकी ओर से आपको कोई महत्वपूर्ण और फायदेमंद सलाह भी मिलेगी। व्यापार से जुड़े जातकों को आज संभलकर रहने की आवश्यकता है। आपके मित्र भी आपके शत्रु बन सकते हैं। बेहतर होगा आप आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा ना करें। अगर आप विद्यार्थी हैं और जल्द ही आपकी परीक्षा आने वाली है तो अपने समय का सदुपयोग करें। व्यर्थ की चीजों में अपना समय नष्ट ना करें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:5
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

घर का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा। वाद विवाद की स्थिति में आपको धैर्य बना कर रखने की सलाह दी जाती है। यदि आप अपना आपा खोते हैं तो आपके रिश्ते बिगड़ सकते हैं। जीवनसाथी को समझने का प्रयास करें। उनकी बातों को नजरअंदाज करने से बचें। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। नौकरीपेशा जातक आज एक से ज्यादा मीटिंग का हिस्सा बन सकते हैं। मुमकिन है बॉस आपको कोई बड़ा और महत्वपूर्ण कार्य भी सौंपे व्यापार से जुड़े लोगों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि बड़े फायदे के लिए आप छोटे मुनाफों को अनदेखा ना करें। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। नकारात्मक चीजों पर आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज अचानक सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:30
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:15 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आप विद्यार्थी हैं और कोई नया कोर्स आदि करने की योजना बना रहे हैं तो आवेदन के लिए आज का दिन अनुकूल है। अगर आप विदेश जाकर पढ़ाई करने की सोच रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। दफ्तर में यदि आप किसी उच्च पद पर कार्यत हैं तो आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। बेवजह का क्रोध आपकी छवि खराब कर सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। अतीत में किए हुए निवेश का डबल फायदा आपको हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। आज बच्चे आपके साथ ज्यादा समय बिताने की मांग कर सकते हैं। हो सके तो आप उनके साथ कहीं घूमने फिरने के लिए जाएं। इससे आपका भी तनाव काफी हद तक कम हो सकता है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:4
शुभ समय: प्रातः 5:20 से 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज किसी करीबी को धन उधार देने से बचें अन्यथा पैसों की वजह से आपके रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। दफ्तर में उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से थोड़े नाखुश रहेंगे। हो सकता है आपकी लेटलतीफी उनका मूड खराब कर दे। बेहतर होगा आप उन्हें शिकायत का कोई मौका ना दें। व्यापार से जुड़े लोगों को आज बड़ा आर्थिक लेन देन करने का मौका मिल सकता है। आपके कारोबार में जल्द ही बढ़त देखने को मिलेगी। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। हो सके तो आप माता-पिता के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करें। आपको अपनों की भावनाओं को अनदेखा करने से बचने की आवश्यकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको सुस्ती और आलस्य महसूस हो सकता है। ऐसे में आपको अपनी दिनचर्या में कसरत शामिल करने की जरूरत है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही सुखद रहने वाला है। अगर आप रोजगार की तलाश में हैं तो आज आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है। हालांकि आपको बहुत ही कड़ी मेहनत करनी की आवश्यकता है। यदि जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आपके बीच सब कुछ सामान्य हो सकता है। आज आपके प्रिय अपनी गलती के लिए आपसे माफी भी मांग सकते हैं। बेहतर होगा आप सारे गिले शिकवे भूलकर एक नई शुरुआत करें। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। आज आपके पार्टनर खुलकर अपने मन की बात आपसे साझा करेंगे। हो सकता है वे अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का भी फैसला लें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी जमापूंजी में इजाफा होगा। स्वास्थ्य से जुड़ी किसी समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:9
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से 11 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

व्यापार से जुड़े जातकों को आज मनचाहे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपको अपनी सही योजनाओं का अच्छा नतीजा मिल सकता है। किसी कारणवश यदि आपका कोई काम रुका हुआ है तो आज वह दोबारा शुरू हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आज बॉस भी आपके प्रदर्शन से काफी खुश रहेंगे। मुमकिन है इसका अच्छा फल आपको वेतन में वृद्धि के रूप में मिले। छोटी सी बात पर जीवनसाथी के साथ आपका टकराव हो सकता है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। आप एक दूसरे के साथ प्यार और सम्मान से पेश आने का प्रयास करें। दिन के दूसरे हिस्से में दोस्तों के साथ घूमने फिरने का मौका मिलेगा। आज आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज आज का दिन सामान्य रहने वाला है।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:38
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

दफ्तर में सहकर्मियों से ज्यादा उम्मीदें ना रखें अन्यथा आपके हाथ निराशा लगेगी। आपको आत्मनिर्भर बनने का प्रयास करना चाहिए। व्यापार से जुड़े जातकों का कुछ नुकसान हो सकता है। यह सब आपकी जल्दबाजी का ही नतीजा है। आज आपको काम से जुड़ी लंबी यात्रा करने से भी बचने की सलाह दी जाती है। घर के कुछ सदस्यों का बर्ताव आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। आज घर में वाद विवाद भी हो सकता है। बेहतर होगा आप गुस्से और जल्दबाजी में ऐसा कोई काम ना करें जिसे लेकर बाद में आपको पछतावा हो। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। सुख सुविधा की चीजों पर ज्यादा धन खर्च ना करें। मानसिक तनाव बढ़ने के कारण आज आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे, साथ ही आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:43
शुभ समय: दोपहर 1:50 से 3:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। ऐसे में परिजनों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आज पिता की ओर से आपको आपका मनपसंद तोहफा भी मिल सकता है। भविष्य में आर्थिक तंगी से बचने के लिए आज आप कोई महत्वपूर्ण आर्थिक फैसला भी ले सकते हैं। मुमकिन है इसका उचित परिणाम भी आपको मिले। अपनी आमदनी बढ़ाने के प्रयासों में आपको तेजी लाने की आवश्यकता है। कामकाज को लेकर आप ज्यादा चिंता करने से बचें। सकारात्मक रहें और कड़ा परिश्रम करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आपको सही दिशा में प्रयास करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए औसत रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:16
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

यदि व्यापार में आज आप कोई जोखिम उठाते हैं तो यह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। बेहतर होगा आप ऐसी गलती करने से बचें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है। आज आप किसी कठिन कार्य को बड़ी सरलता से पूरा कर पाएंगे। मुमकिन है बॉस भी आपसे काफी प्रसन्न रहें। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं। अगर आप अविवाहित हैं तो आज आपके लिए विवाह का कोई प्रस्ताव आ सकता है। हालांकि ऐसे मामले में आपको ज्यादा जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी लेकिन रुके हुए धन की प्राप्ति ना होने के कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को अनदेखा ना करें।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:2
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Saturday, April 6, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion