Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर
Aaj Ka Rashifal 6th August: नौकरी-व्यापार में आज इन राशियों की होगी बड़ी तरक्की
Aaj Ka Rashifal: क्या है आज सभी राशियों के भाग्य में? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। ऐसे में आज आप अपने प्रिय के साथ अधिक समय व्यतीत करेंगे। आर्थिक स्थिति में गिरावट आने की संभावना है। अचानक खर्चों में वृद्धि हो सकती है। दफ्तर में काम के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही ना करें अन्यथा इसका बुरा असर आपकी तरक्की पर पड़ेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:15
शुभ समय:प्रातः 4:10 से 8:50 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आप काफी सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप अपने सभी फैसले बहुत ही सोच समझकर लेंगे। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। अगर आप व्यापारी हैं और अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए कर्ज लेने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 8:20 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
पारिवारिक जीवन में कलह संभव है। आज पैसों को लेकर घर में वाद विवाद हो सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का गलत बर्ताव आपको परेशान कर सकता है। आज आप काम पर ठीक से फोकस नहीं कर पाएंगे। आप सकारात्मक रहकर कड़ा परिश्रम करें।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:14
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 9 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आपके सभी काम योजना के अनुसार पूरे होंगे। अगर आप साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार चलने की जरूरत है। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। हो सकता है आज आपके प्रिय घर पर ही आपके लिए कोई सरप्राइज प्लान करें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि खर्च करने से पहले आप अपने बजट का ध्यान रखें। शौक मौज पर जरूरत से ज्यादा धन खर्च करने से बचें। कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत होगी। आप कोई कठिन कार्य सरलता से पूरा कर पाएंगे।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:18
शुभ समय: सुबह 7:10 से 10:10 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। वहीं व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में भी उछाल आने की संभावना है। घर का माहौल शांत रहेगा। माता-पिता का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई खुशखबरी मिलेगी। आपके रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:10
शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम 4 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज आपके दिमाग में केवल पैसा ही पैसा होगा। बेहतर होगा जल्द धन कमाने के चक्कर में अब कोई भी गलत रास्ता न अपनाएं। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहेगा। आपको तेजी से अपने सभी काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। अपना कोई भी काम आज आप अधूरा ना छोड़ें। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:5
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
जीवनसाथी की का गुस्सेल स्वभाव आपके घर का माहौल खराब कर सकता है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा रिश्ते में दूरियां बढ़ सकती हैं। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लाने की आवश्यकता है। इस राशि के बेरोजगार जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। पुराने किसी संपर्क से लाभ हो सकता है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:22
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:05 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आपको जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लेने की सलाह दी जाती है। वैवाहिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। जीवनसाथी को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। बच्चों के लिए आप जमकर खरीदारी कर सकते हैं। सेहत में सुधार आएगा।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:26
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 10:10 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज पढ़ाई लिखाई में आपका मन कुछ कम लगेगा। आपको इस तरह की लापरवाही से बचने की सलाह दी जाती है। यदि किसी कारणवश आप घर से दूर रहते हैं तो आज आप अपनों को काफी मिस करेंगे। भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस कर सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:11
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:35 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
दोस्तों के साथ आज आपको मौज मस्ती करने का अवसर मिलेगा। आप घूमने फिरने, सिनेमा, पिकनिक आदि के लिए जा सकते हैं। जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। एक दूसरे का साथ पाकर आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। सेहत की बात करें तो आपको मौसमी बीमारियों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:4
शुभ समय: प्रातः 6:15 से 9:20 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। उच्च अधिकारियों के साथ सहकर्मियों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। टारगेट बेस्ड काम करने वाले लोगों को अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। छोटे व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और मानसिक रूप से भी आप काफी मजबूत रहेंगे।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:20
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
