Latest Updates
-
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Aaj Ka Rashifal 6th December: मिथुन राशि वालों की आर्थिक तंगी होगी दूर, इन राशि वालों को भी मिलेगा मनचाहा फल
क्या है आज आपके भाग्य में? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। बेहतर होगा आप अपने दिन भर की योजनाएं पहले ही बना लें। जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। आज आप किसी भी विवादित मुद्दे पर चर्चा करने से बचें। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। दिन के दूसरे हिस्से में कोई बड़ा खर्च होने की संभावना है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको खाने-पीने में लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपकी सेहत और भी कमजोर हो सकती है। बेहतर होगा आप स्वयं के लिए पर्याप्त समय निकालें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। यदि आप जीवनसाथी के लिए कोई कीमती तोहफा खरीदना चाहते हैं तो उसके लिए आज का दिन उचित है। अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो मुमकिन है आपके रिश्ते को परिजनों की मंजूरी मिल जाए। पैसों के मामले में आपको संभलकर रहने की जरूरत है। आमदनी से अधिक खर्च करने की गलती ना करें। इसके अलावा आज आपको बड़ा आर्थिक लेन देन करने से बचने की सलाह दी जाती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप अच्छी सेहत का आनंद उठाएंगे।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:7
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 9:15 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
यदि लंबे समय से आपका पैसा कहीं अटका हुआ है तो आज उसके वापस मिलने की प्रबल संभावना है। आज आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। हो सकता है वे आपके साथ अधिक समय बिताने की मांग करें। दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा। आज आपको कुछ नया सीखने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आज उच्च अधिकारी भी आप पर मेहरबान रहेंगे। व्यापारियों के लिए लाभ का योग बन रहा है। आज आपको उम्मीद से अधिक फायदा होने की संभावना है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको बासी भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:16
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आज आप अपने प्रिय से कोई वादा भी कर सकते हैं। रोमांटिक लाइफ में स्थिति तनावपूर्ण नजर आ रही है। आपके बीच विश्वास की कमी देखने को मिलेगी। बेहतर होगा आप एक दूसरे को समझने का प्रयास करें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। दैनिक खर्च आसानी से पूरे होंगे। दफ्तर में आपको एक ही गलती बार-बार दोहराने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आज आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ निराशा लगेगी। अगर आप बड़े फायदे की उम्मीद कर रहे हैं तो हो सकता है आपकी यह इच्छा आज पूरी ना हो। हालांकि आपको अपना परिश्रम जारी रखने की आवश्यकता है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:32
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। अकारण ही मन परेशान रहेगा और किसी भी काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। आप व्यर्थ की चिताओं से दूर रहें और अपने कीमती समय का सदुपयोग करें। दफ्तर में उच्च अधिकारियों की सलाह को नजरअंदाज करने से बचने की आवश्यकता है नहीं तो नुकसान आपका ही होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को उधार लेन देन से बचने की आवश्यकता है नहीं तो भविष्य में आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आज आप लंबी यात्रा करने वाले हैं तो हो सकता है आपकी यह यात्रा टाल जाए। सेहत को नजरअंदाज करने की गलती ना करें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:24
शुभ समय: सुबह 8:55 से 11:30 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। आज आप एक दूसरे के साथ अधिक समय व्यतीत करेंगे। दफ्तर में यदि लंबे से आपका कोई काम अटका हुआ है तो उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। उच्च अधिकारियों का भी सहयोग आपको मिलेगा। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए तरक्की का योग बन रहा है। अतीत में किए हुए परिश्रम का अच्छा परिणाम आपको मिल सकता है। खुदरा व्यापारियों को मनचाहा मुनाफा होगा। आपके कामकाज में बढ़त होगी। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा संकेत दे रहा है। आप अधिक बचत कर पाएंगे। इसके अलावा आज आपके लिए धन प्राप्ति का भी योग बन रहा है। सेहत का मामला ठीक रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:8
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 12:50 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
भाई बहनों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरने वाला है। आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। पैसों की स्थिति में उछाल आने के संकेत मिल रहे हैं। आप इसी तरह सोच समझकर अपने फैसले लेते रहें। जल्द ही आपकी सारी आर्थिक परेशानियां दूर होगी। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आज उनकी ओर से आपको कुछ अच्छे सुझाव मिल सकते हैं। व्यापारियों को आज कोई भी कार्य जल्दबाजी में ना करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप कानूनी चक्कर में फंस सकते हैं। सेहत में सुधार के लिए आपको खुद पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर आप समय पर भोजन करने की आदत डालें।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:18
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 7 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
भावनात्मक रूप से आज आप कुछ कमजोर महसूस करेंगे। घर के सदस्यों का गलत बर्ताव आपको दुखी कर सकता है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि जरूरत से ज्यादा खर्च करना आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। बेहतर होगा ध्यान रखें। दफ्तर में अपनी महत्वपूर्ण फाइलें आपको संभालकर रखने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपको बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन काफी थकान भरा रहने वाला है। आपको व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सेहत के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:20
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
स्वास्थ्य में गिरवाट आने की वजह से आपके दिन भर की योजनाओं में बाधा आ सकती है। बेहतर होगा आप अपनी सेहत को नजरअंदाज ना करें अन्यथा मुश्किल हो सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको समय का पूरा ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। हो सकता है आज बॉस की नजर आप पर बनी रहे। व्यापारियों को बड़ी डील करने का मौका मिल सकता है। हालांकि आपको अपनी वाणी का अधिक ध्यान रखना होगा नहीं तो बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज खर्चे कुछ कम होंगे।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आज आपके घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। यदि आप नया वाहन आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन उचित है। दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आप पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपने सभी काम पूरे करेंगे। व्यापारियों को अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। महत्वपूर्ण व्यवसायिक निर्णय लेने के लिए आज का दिन अच्छा है। यदि कुछ समय से सेहत से जुड़ी समस्या हो रही है तो आज का दिन कुछ बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:25
शुभ समय: प्रातः 5:20 से 10 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहेगा। ऐसे में आज आपको स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय नहीं मिलेगा। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ टकराव से बचें नहीं तो आपकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है। व्यापारियों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी। आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। हालांकि जल्द ही आपके बीच सब कुछ सामान्य हो जाएगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपको पैसों से जुड़ी कोई बढ़िया खबर मिल सकती है। सेहत की बात करें आज का दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:8
शुभ समय: शाम 4:50 से रात्रि 8:15 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज वाहन का प्रयोग बहुत ही संभलकर करने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर रात को गाड़ी चलाते समय आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। घर के सदस्यों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आज कोई विवादित मुद्दा सुलझने की प्रबल संभावना है। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही सुखद रहेगा। उच्च शिक्षा से जुड़ा कोई प्रयास सफल हो सकता है। आर्थिक स्थिति में उछाल आने के संकेत मिल रहे हैं। अचानक बड़ा आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। कोर्ट कचहरी से जुड़े किसी मामले में आपको सफलता मिल सकती है। आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। नौकरी हो या व्यापार लंबित कार्यों का बोझ कुछ अधिक रहेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











