Aaj Ka Rashifal 6th February: मंगलवार का दिन इन राशियों के जीवन में लेकर आएगा शुभता, क्या है आपके भाग्य में?

आज का दिन किन राशियों के जीवन में लेकर आएगा ढेर सारी खुशियां और किसके हाथ लगेगी निराशा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कार्यस्थल पर आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपको बहुत ही धैर्यवान रहने की आवश्यकता है अन्यथा अतीत में किया हुआ परिश्रम व्यर्थ ही जाएगा। व्यापार से जुड़े जातक यदि कोई बड़ी डील पक्की करने वाले हैं तो आपके इस कार्य में रुकावट आ सकती है। बेहतर होगा आप जल्दबाजी में कोई भी काम ना करें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। बच्चों की शिक्षा आदि पर काफी धन खर्च हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आपको अपने प्रिय का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो मानसिक तनाव बढ़ने के कारण आज आपको अनिद्रा की शिकायत हो सकती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम 4 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 6th February 2024, Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

सितारे आपके पक्ष में है ऐसे में यदि आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत करते हैं तो आपको उसका उचित परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। पार्टनरशिप में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। यदि हाल ही में आपने नौकरी के लिए किसी बड़ी कंपनी में इंटरव्यू दिया है तो आपको सकारात्मक जवाब मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज खर्चे आसानी से पूरे होंगे। यदि घर के किसी सदस्य के साथ आपकी अनबन चल रही है तो सारी नाराजगी भूलकर आपको अपने रिश्ते में सुधार लाने का प्रयास करना चाहिए। इस तरह के मामलों में आपको क्रोध और अहंकार का त्याग करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:2
शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 8 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

जीवनसाथी के साथ बेवजह की बातों पर बहस करने से बचें। इससे आपका रिश्ता कमजोर होगा साथ ही इसका बुरा असर आपके घर के वातावरण पर भी पड़ेगा। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन खास रहेगा। अगर आपका प्रेम प्रसंग चल रहा है तो आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। हालांकि आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही समझदारी से लेने की आवश्यकता है। दफ्तर में वर्कलोड अधिक रहेगा। ऐसे में आपको जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपसे बड़ी लापरवाही हो सकती है। व्यापारियों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:5
शुभ समय: सुबह 6:20 से 9:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा। आज आप मन लगाकर अपना काम करेंगे। हो सकता है आप किसी कठिन कार्य को बड़ी ही सरलता से पूरा कर पाएं। व्यापारियों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार विस्तार की आपकी योजना सफल होगी। सुखी वैवाहिक जीवन के लिए आपको एक दूसरे पर अपना भरोसा मजबूत करना होगा। अपने निजी मामलों में आप बाहरी लोगों को ज्यादा दखलअंदाजी करने ना दें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। दिन के दूसरे हिस्से में आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आपके सीखने की क्षमता में वृद्धि होगी और कठिन विषयों पर भी आपकी पकड़ मजबूत होगी। सेहत को नजरअंदाज ना करें अन्यथा कोई पुराना रोग आपको परेशान कर सकता है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

पैसों के मामले में आज का दिन बहुत खर्चीला रहने वाला है। आप घर की मरम्मत आदि पर काफी धन खर्च कर सकते हैं। यदि आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करना चाहते हैं तो इस समय आपको इससे बचने की आवश्यकता है। दफ्तर में अचानक किसी महत्वपूर्ण मीटिंग के लिए बुलावा आ सकता है। ऐसे में आपको पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसले बहुत ही समझदारी से लेने की आवश्यकता है। यदि आज आपको नया व्यावसायिक प्रस्ताव मिलता है तो आप आप सोच समझकर अपना फैसला लें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:27
शुभ समय: दोपहर 12:25 से 3 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। मुमकिन है आप किसी आर्थिक एक्सपर्ट की भी मदद लें। पेशेवर जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। यदि लंबे समय से आपका प्रमोशन रुका हुआ है तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ा आर्थिक फायदा होने का संकेत मिल रहा है। मुमकिन है आज आपके किसी नुकसान की भरपाई भी हो जाए। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो परिजनों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। बच्चों के साथ आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। सेहत के मामले में दिन बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:10
शुभ समय: प्रातः 4 से 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

बेवजह की चिताओं से दूर रहें। आपको समझना होगा कि आपके शारीरिक स्वास्थ्य के साथ आपका मानसिक स्वास्थ्य भी उतना ही जरूरी है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको कोई महत्वपूर्ण खबर मिल सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आपको योजना के अनुसार अपने सभी काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। घर के सदस्यों के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही तोलमोल कर करें। आपकी फिसली हुई जुबान आज किसी अपने के दिल को ठेस पहुंचा सकती है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 4:35 से रात्रि 8:35 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज तरोताजा और ऊर्जावा रहेंगे। इसका असर आपके काम पर भी देखने को मिलेगा। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आज समय से पूर्व आपके कार्य पूरे हो सकते हैं। वहीं व्यापारियों की व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपका टकराव हो सकता है। आपका अनियंत्रित क्रोध आज आपके घर की शांति को भंग कर सकता है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप कुछ जरूरी खरीदारी भी करेंगे। हो सकता है आप किसी अपने के लिए तोहफे आदि भी खरीदें। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन अच्छा संकेत दे रहा है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:8
शुभ समय: दोपहर 2:55 से शाम 5:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

व्यापार से जुड़े लोगों को आज कोई भी जोखिम उठाने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपका भारी नुकसान हो सकता है। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो अपना कोई भी कार्य आज अधूरा ना छोड़ें। आज बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। पैसों के मामले में दिन औसत रहने वाला है। यदि आप कोई बड़ा खर्च करने के मूड में है तो आपको इससे बचने की आवश्यकता है। रोमांटिक लाइफ में स्थिति प्रतिकूल नजर आ रही है। बिना सोचे समझे अपने पार्टनर से कोई भी वादा ना करें अन्यथा आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती है। यदि कुछ दिनों से आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान हैं तो आपको लापरवाही से बचने की सलाह दी जाती है। बेहतर होगा आप तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:14
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। यदि आप निवेश शादी करने की योजना बना रहे हैं तो स्टॉक या म्यूचुअल फंड में निवेश करना आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। व्यापार से जुड़े जातक पैसों के मामले में काफी संभलकर कर रहें अन्यथा आपके साथ ठगी हो सकती है। यदि आप छोटे व्यापारी हैं और स्टॉक बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए आज का दिन अनुकूल है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं और आपके मार्ग में कोई बाधा आ रही है तो जल्द ही आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। घर के सदस्यों के साथ आपसी समझ और बेहतर होगी। आज आपको बड़ों का मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के मामले में दिन बढ़िया रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:19
शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

दफ्तर में आप मन लगाकर अपना काम करेंगे। उच्च अधिकारियों के अलावा सहकर्मी भी आपका उत्साह बढ़ाएंगे। आज आपको काम से जुड़े कुछ अच्छे सुझाव भी मिल सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। लंबे समय से आपका रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको आर्थिक फायदा होने की भी प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। हो सकता है आप अपने प्रिय के साथ किसी खूबसूरत जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जाएं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आप पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम भी कर सकते हैं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। हालांकि आपको देर तक भूखा ना रहने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:20
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

पेशेवर जीवन में कुछ समस्याएं हो सकती है। नौकरी हो या व्यापार आज आपको काफी संभलकर रहने की आवश्यकता है। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचने की आवश्यकता है। खासतौर पर खुद से जुड़ी बातें ज्यादा इधर-उधर ना करें। वहीं व्यापारियों को अपनी व्यवसायिक योजनाओं को गुप्त रखने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। बातचीत के द्वारा आप अपने बीच की समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें अन्यथा देर हो सकती है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको हड्डियों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:17
शुभ समय: सुबह 7:05 से 9:15 तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Tuesday, February 6, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion