Latest Updates
-
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर
Aaj Ka Rashifal 6th January: धनु राशि वालों की बंद किस्मत का आज खुलेगा ताला, जानिए क्या है आपके भाग्य में
आज का दिन किन राशियों के जीवन में लेकर आएगा खुशियों की बहार और किसका होगा नई चुनौतियों से सामना, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
व्यापारियों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। हालांकि आपको उधार देने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप नौकरीपेशा हैं और दफ्तर में काम से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आज आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। काफी दिनों बाद आप ठीक से अपने काम पर फोकस कर पाएंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप सुख सुविधा की कोई महंगी वस्तु भी खरीद सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको एक दूसरे के साथ प्यार और सम्मान से पेश आने की जरूरत है। छोटी-छोटी बातों पर झगड़े झंझट से आपका रिश्ता कमजोर हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:7
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। आपको स्किन से जुड़ी एलर्जी या फिर बालों का झड़ना आदि जैसी परेशानियां हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहेगा। काम का बढ़ता हुआ बोझ आपको काफी थका हुआ महसूस कर सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। माता-पिता का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। आज भाई या बहन से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 9:15 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज के दिन आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। कोई भी काम जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में ना करें अन्यथा आपको चोट लग सकती है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ा मुनाफा कमाने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। आज आपके किसी कार्य में बाधा आने की संभावना है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप छोटा से छोटा आर्थिक लेन देन भी ध्यानपूर्वक करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव आएगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:44
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 6 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। आज आपके साथी काफी बढ़िया मूड में रहेंगे। आज आप एकदूसरे से कोई वादा भी कर सकते हैं। दफ्तर में आप किसी महत्वपूर्ण मीटिंग का हिस्सा बन सकते हैं। आपका आत्मविश्वास और सकारात्मकता आज बॉस का दिल जीत लेगा। जल्द ही इसका अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को आज काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही विशेष रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आमदनी में वृद्धि होने का संकेत मिल रहा है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है। ऐसे में आप हल्का-फुल्का भोजन करें। इसके अलावा आपको डॉक्टर से भी सलाह लेने की जरूरत है।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:15
शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आप किसी बड़ी कंपनी में इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं तो आपको अच्छी तरह तैयारी करने की सलाह दी जाती है। अगर आप पहले से ही नौकरी कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। दफ्तर में आपको कोई बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों की कोई अटकी हुई डील पक्की हो सकती है। आज आपको आर्थिक फायदा होने की भी प्रबल संभावना है। अपने घर की सुख शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने व्यवहार का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप अपने परिवार के साथ अधिक से अधिक समय बिताने का प्रयास करें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। दैनिक खर्च आसानी से पूरे होंगे। स्वास्थ्य के मामले में दिन बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:2
शुभ समय: प्रातः 4:30 बजे से 10 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आपकी शिक्षा से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। ऐसी कोई समस्या नहीं है जिसका हल नहीं है, इसलिए आपको सकारात्मक रहने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। अचानक धन की प्राप्ति होने से आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। वहीं नौकरीपेशा जातकों पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। हालांकि दिन के दूसरे हिस्से में आपको काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप शरीर के किसी हिस्से में दर्द से परेशान रहेंगे।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। ग्रहों की अशुभ स्थिति काम से आपका ध्यान भटका सकती है। हो सकता है आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज अधूरा ही रह जाए। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आज खर्च कुछ कम होगा। यदि जीवनसाथी किसी बात को लेकर आपसे नाराज हैं तो उन्हें मनाने के लिए आज का दिन उचित है। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। आज आपको उनका मार्गदर्शन करने का भी अवसर प्राप्त होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रखने के लिए आप रोजाना योग और ध्यान करें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। आपका बदला हुआ व्यवहार अपनों को दुखी कर सकता है। बेहतर होगा आप अपने रिश्तों को सुधारने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आपको बेवजह के खर्चों पर लगाम लगाने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा बिना सोचे समझे आज किसी को भी उधार देने से बचें। व्यापार से जुड़े जातक यदि निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपको कुछ समय और प्रतीक्षा करने की सलाह दी जाती है। वहीं नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में अतिरिक्त कार्य करने पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है। आपको पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। आपका पाचन गड़बड़ा सकता है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:11
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
नौकरीपेशा जातकों की उन्नति होगी। कार्यस्थल पर आपकी खूब प्रशंसा हो सकती है। आज आप स्वयं के अंदर एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। अगर आप व्यापारी हैं और हाल ही में आपका कोई नुकसान हुआ है तो आपको अपने व्यावसायिक फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। मुमकिन है जल्द ही आपको अपने इस नुकसान की भरपाई करने का मौका मिले। पैसों की तंगी से छुटकारा पाने के लिए आपको अपनी आमदनी बढ़ाने के प्रयासों में तेजी लानी होगी। इसके अलावा आप अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। व्यस्त दिनचर्या के कारण हो सकता है आज आप परिवार के साथ आप ज्यादा समय ना बिता पाएं। अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाने के लिए आप सिगरेट और शराब जैसी बुरी आदतों से दूर रहें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:8
शुभ समय: प्रातः 6:20 से 9:20 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा आप अपनी टीम का नेतृत्व भी कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में उछाल आने की प्रबल संभावना है। आज जीवनसाथी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। हो सकता है वे आपके लिए कुछ बढ़िया प्लान भी करें। अगर आप विद्यार्थी हैं और आपकी शिक्षा से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आज आपकी इस परेशानी का हल निकल सकता है। आप अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करें। पैसों केमामले में दिन औसत रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:16
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से 11 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
जीवनसाथी के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। आज आप घूमने फिरने की भी योजना बना सकते हैं। रोमांटिक लाइफ में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। पार्टनर के साथ आपकी कहासुनी होने की संभावना है। अपने रिश्ते को लेकर आप असमंजस की स्थिति में रहेंगे। विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। बेहतर होगा आप अपने बड़ों और गुरुजनों की भी मदद लें। आर्थिक स्थिति की अच्छी रहेगी। आज आप अधिक बचत कर पाएंगे। दफ्तर में आपको कोई मल्टी टास्किंग कार्य सौंपा जा सकता है। तरक्की प्राप्त करने के लिए यह अच्छा मौका हो सकता है। ऐसे में आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आप बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:32
शुभ समय: शाम 5:05 से 7:30 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों पर बहसबाजी से बचें। आपको अपने रिश्ते में पारदर्शिता बनाए रखने की जरूरत है। आज पैसों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। आर्थिक तंगी के कारण मन में कई तरह की नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। मेहनत करें और सकारात्मक रहें। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखें। बेवजह के टकराव से काम के साथ आपकी छवि भी खराब हो सकती है। अगर आप व्यापारी हैं और साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपको वाद विवाद से बचने की आवश्यकता है। पार्टनर पर अपना भरोसा मजबूत बनाने की कोशिश करें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:20
शुभ समय: दोपहर 3:15 से रात्रि 8 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











