Latest Updates
-
Restaurant Style Kadai Sabzi Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसी चटपटी और मसालेदार सब्जी -
Blue Moon 2026: 31 मई को आसमान में दिखेगा दुर्लभ 'ब्लू मून'; जानिए इसकी खासियत, कहां और कैसे देखें -
Hindi Journalism Day: 30 मई को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी पत्रकारिता दिवस? जानें इस दिन का इतिहास और महत्व -
Kumaoni Sweet Bal Mithai Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड की पारंपरिक और स्वादिष्ट मिठाई -
महिलाओं के लिए वरदान से कम नहीं है हलीम के बीज, अनियमित पीरियड्स समेत इन 5 समस्याओं को कर सकते हैं दूर -
गर्मियों में पसीने से होने वाली 5 कॉमन स्किन प्रॉब्लम्स, एक्सपर्ट से जानें इन समस्याओं से बचने के घरेलू उपाय -
World Digestive Health Day: क्यों मनाया जाता है विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस? जानें इस दिन का महत्व और इतिहास -
Grandma Style Aloo Baingan Recipe: दादी के हाथों जैसा चटपटा और लाजवाब स्वाद -
क्या ज्यादा तनाव लेने से ब्रेन स्ट्रोक हो सकता है? AIIMS न्यूरोसर्जन ने बताई सच्चाई -
June 2026 Vrat Tyohar: निर्जला एकादशी से लेकर वट पूर्णिमा तक, जून के महीने में आएंगे ये प्रमुख व्रत-त्योहार
Aaj Ka Rashifal 6th July: इन 3 राशि वालों के जीवन में मचेगी आज उथल पुथल
आज किन राशियों को मिलेगा मनचाहा परिणाम और किसके हाथ लगेगी निराशा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है। आपको अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके रिश्ते और बिगड़ सकते हैं। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। कामकाज के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। रुका हुआ काम पूरा होने की संभावना है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज अचानक कोई अच्छी खबर मिलेगी। मन बेहद प्रसन्न रहेगा। अपनों का प्रेम और समर्थन आपकी खुशियां और बढ़ा देगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। हालांकि दूसरों के कहने पर अपने आर्थिक फैसले लेने से बचें अन्यथा नुकसान हो सकता है। कामकाज को लेकर ज्यादा तनाव लेने से बचें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:16
शुभ समय: प्रातः 4:25 बजे से दोपहर 2 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। दैनिक कार्यों को पूरा करने में आपको अपने प्रिय का सहयोग मिलेगा। पैसों के मामले में आपको जरा संभलकर रहने की आवश्यकता है। आपके साथ धोखेबाजी हो सकती हैं। रोमांटिक लाइफ में एक नया मोड़ आ सकता है। आपके साथी आपको कोई खूबसूरत सरप्राइज दे सकते हैं।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 36
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। शिक्षा से जुड़े प्रयास में आपको सफलता मिलेगी। नौकरी हो या व्यापार आपको अपने सही फैसलों के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बेहद रोमांटिक रहेगा। आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 44
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है। ऐसे में आपके दिनभर की योजनाओं में बाधा आएगी। काम के साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ और बेहतर होगी। घर परिवार से जुड़े किसी गंभीर मामले को सुलझाने में आपके प्रिय आपकी मदद कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
यदि आज आप लंबी यात्रा करने वाले हैं तो आपको काफी सावधान रहने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपका सामान गुम या चोरी हो सकता है। पैसों के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। रुके हुए धन की प्राप्ति ना होने से आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ खट्टी मीठी नोकझोंक होगी।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 10:50 से शाम 4:20 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। यदि आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। आज धारदार वस्तुओं का इस्तेमाल संभलकर करें अन्यथा आपको चोट लग सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:9
शुभ समय:दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। वहीं दूसरी ओर अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी से असंतुष्ट और नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो आज आपको अच्छा ऑफर मिलेगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। निजी जीवन में स्थिति सुखद रहेगी।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 24
शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 3 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे। इसका असर आपके काम पर भी देखने को मिलेगा। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए यदि लंबे समय से आप प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई कीमती तोहफा मिल सकता है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: सुबह 8 बजे शाम 7 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
संतान से जुड़ी किसी बड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिलेगी। आज मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे। घर में यदि विवाह योग्य कोई सदस्य हैं तो उनके लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। पैसों के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। कम प्रयास में आपको अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 8 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
घर के सदस्यों के साथ आपकी वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आपको उनकी जरूरतों का भी ख्याल रखने की आवश्यकता है। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। यदि कड़े परिश्रम के बावजूद आपको सफलता नहीं मिल पा रही है तो आपको सही दिशा में प्रयास करने की जरूरत है। सेहत आपकी कमजोर रहेगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 35
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आपका रवैया काफी आक्रमक रहेगा। ऐसे में आपकी कड़वी बातें किसी अपने के दिल को ठेस पहुंचा सकती है। व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में सरकारी अड़चन आ सकती है। वहीं नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर में बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications