Aaj Ka Rashifal 6th June: कुंभ राशि वालों को मिलेगी आज जबरदस्त सफलता, इनके भी खुलेंगे भाग्य

अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने आज से संबंधित सारी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं और अपनी असफलता को सफलता में बदल सकते हैं। तो आइए देखते हैं आज किन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और किसका होगा नई चुनौतियों से सामना।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

यदि आपने हाल ही में नई नौकरी ज्वाइन की है तो दफ्तर में आपको झगड़े झंझट से बचने की सलाह दी जाती है। इस तरह की बातें आपकी छवि खराब कर सकती है, साथ ही इसका बुरा असर आपके काम पर भी पड़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने विरोधियों से संभलकर रहने की आवश्यकता है। आज वे आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में रुकावट डाल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। घर के कुछ सदस्य आप से थोड़े नाखुश रहेंगे। बेहतर होगा आप उनकी नाराजगी दूर करने का प्रयास करें। पैसों के मामले में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो लापरवाही के कारण सेहत में गिरावट देखने को मिलेगी।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:18
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 6th June 2024 Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

दफ्तर में आप पर काम का दबाव अधिक रहेगा, लेकिन आप अपनी जिम्मेदारियों से पीछे ना हटें। आपकी आज की मेहनत जल्द ही आपको बड़ी सफलता दिला सकती है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। पार्टनर का भी पूरा समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी आपके लिए कुछ बढ़िया कर सकते हैं। ऐसे में आपके बीच का प्रेम और लगाव बढ़ेगा। आज आप अपनी संतान से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी समस्या हो रही है तो आप खुद पर अधिक ध्यान दें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से 10:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

दफ्तर में आपको अपने ईर्ष्यालु सहकर्मियों से दूरी बनाकर रखने की सलाह दी जाती है। आप केवल अपने काम पर फोकस करें और बेवजह की बातों पर ध्यान ना दें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ा आर्थिक फायदा होने का संकेत मिल रहा है। हालांकि आपको जल्दबाजी में निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आप अधिक समय बिताने की कोशिश करें। हो सके तो अपने प्रिय के साथ उनकी मनपसंद जगह पर घूमने के लिए जाएं। पैसों के मामले में दिन ठीक ठाक रहेगा। सेहत में सुधार आ सकता है। आपको आराम पर ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:18
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

खुदरा व्यापारियों के लिए दिन की शुरुआत कुछ ठीक नहीं होगी। आपको मंदी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन दिन के दूसरे हिस्से में परिस्थिति में बड़ा सुधार नजर आएगा। आपको अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर समय पर पहुंचने की जरूरत है। यदि आज आपसे देर होती है तो बॉस आपके खिलाफ कोई सख्त कदम उठा सकते हैं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आज आपको कोई पुराना कर्ज या उधार चुकाना पड़ सकता है। इसके अलावा घरेलू खर्चों में भी वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करें। आपको अपने प्रिय को समझने का प्रयास करना चाहिए। स्वास्थ्य के मामले में दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:5
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

यदि घर के बड़े बुजुर्ग आपको कोई सलाह देते हैं तो आप उनकी बातों को नजरअंदाज ना करें क्योंकि इसमें आपकी ही भलाई है। घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। ऐसे में आप काफी चिंतित रहेंगे। मुमकिन है डॉक्टर और दवाइयों पर आज आपका काफी पैसा भी खर्च हो। दफ्तर में जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में अपना कोई भी काम ना करें। यदि आज आपसे कोई भी गलती होती है तो आभारी नुकसान होने की संभावना है। ऐसे में आपकी तरक्की भी रुक सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के मन में प्रतिस्पर्धा का भाव रहेगा। ऐसे में आज काफी कड़ी मेहनत करेंगे। हो सकता है आप अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव भी करें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:10
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

घर के सदस्यों के साथ किसी संवेदनशील मुद्दे पर आपकी चर्चा हो सकती है। बेहतर होगा आप सोच समझकर ही अपनी राय दें। जीवनसाथी आपसे थोड़े नाखुश रहेंगे। ऐसे में आप अपने प्रिय के मन की बात जानने का प्रयास करें। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। काम के साथ आप अपने व्यवहार का भी ध्यान रखें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज ठीक ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप कुछ नया और बड़ा करने की योजना बना रहे हैं तो आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:2
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

विदेश से व्यापार करने वाले लोगों को आज जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर यदि आप कोई डील पक्की करने वाले हैं तो आप अच्छी तरह सोच विचार कर लें। दफ्तर में उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से असंतुष्ट रहेंगे। आज आपको उनके गुस्से का भी सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के लिए स्थिति अनुकूल रहेगी। पढ़ाई में आपका मन लगेगा और आपको अपने गुरुजनों का भी मार्गदर्शन प्राप्त होगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। खर्चों की लिस्ट में कमी आ सकती है। घर के सदस्यों के साथ आप अधिक समय बिताएंगे। आज पिता की ओर से आपको कोई फायदेमंद सलाह भी मिल सकती है। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको पीठ से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:गोल्डन
शुभ अंक:21
शुभ समय: सुबह 8:15 से 10:50 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप व्यापारी हैं तो आपको कोई भी जोखिम भरा फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। विशेष रूप से यदि आप बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो आपको कुछ समय और प्रतीक्षा करने की आवश्यकता है। नौकरीपेशा जातकों का दिन बेहद शुभ रहेगा। आपको आपकी तरक्की का संकेत मिल सकता है। अगर आप बेरोजगार हैं तो आपको रोजगार मिलने की भी प्रबल संभावना है। पैसों की स्थिति में मजबूती आएगी। आपको धन कमाने का अच्छा मौका मिल सकता है। आज जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। मुमकिन आपको उनकी ओर से कोई खूबसूरत तोहफा भी मिले। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:36
शुभ समय: दोपहर 2:20 से शाम 4 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

नौकरी हो या व्यापार आपको अपना काम आधुनिक तरीके से करने की आवश्यकता है तभी आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति होगी। जो विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और नौकरी की तैयारी में लगे हुए हैं उनके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको मनचाही नौकरी मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। आज घर के सदस्यों के साथ आपको घूमने फिरने का अवसर प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। आपके प्रिय की बातों में नरमी देखने को मिलेगी। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप अपनों के लिए शॉपिंग आदि भी कर सकते हैं। सेहत से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आपको खुद पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:9
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

पैसों के मामले में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। घरेलू खर्चों की लिस्ट में कुछ कटौती करने की कोशिश करें नहीं तो आने वाले दिनों में आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातक आज कुछ महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसला ले सकते हैं। मुमकिन है जल्द ही इसका अच्छा नतीजा आपको मिले। नौकरीपेशा जातकों के सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। हालांकि सहकर्मियों के साथ आपको अपना तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करनी होगी। टीमवर्क के जरिए आप अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। घर का माहौल शांत रहेगा। माता पिता के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको कोई एलर्जी या इंफेक्शन हो सकता है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:30
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

राजनीति से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको जबरदस्त सफलता हासिल हो सकती है, साथ ही आपकी पद और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी के साथ कोई छोटा मोटा पार्ट टाइम जॉब करने की सोच रहे हैं तो आज आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहेगा। यदि आप इसी तरह खुले दिल से खर्च करेंगे तो आपके भविष्य की योजनाओं में बाधा आ सकती है। बच्चों का जिद्दी स्वभाव आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। आपको उन्हें प्यार से समझाने की कोशिश करनी चाहिए। ज्यादा क्रोध और सख्ती से बचें। सेहत में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:14
शुभ समय: प्रातः 6:20 से 9:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

व्यापार से जुड़े जातकों को किसी भी तरह के बदलाव या किसी नए कार्य में निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप ज्यादा जल्दबाजी दिखाएंगे तो नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में ओवरकॉन्फिडेंस से बचने की आवश्यकता है। यदि आपसे कोई भी गलती होती है तो आप उसे खुले दिल से स्वीकार करें। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। हालांकि पैसों के मामले में आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें तो बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपको शांति और समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:42
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Thursday, June 6, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion