Aaj Ka Rashifal 6th June: इन राशियों की आर्थिक स्थिति में आएगा आज बड़ा उछाल

ग्रहों और नक्षत्रों की बदली हुई चाल का सभी राशियों पर बहुत ही गहरा प्रभाव पड़ता है। अगर आप जानना चाहते हैं कि कैसा रहेगा आपका आज का दिन तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

यहां आपको आपके जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी जानकारियां मिलेंगी। तो आइए देखते हैं क्या है आज आपकी किमत में।

Aaj Ka Dainik Rashifal 6th June Horoscope Today In Hindi

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आ सकती है। ऐसे में आपको उनका पूरा ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। आज जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहने वाला है, ऐसे में आपको अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है। राजनीति से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके हाथ बड़ी सफलता लगेगी। विदेश जाकर नौकरी करने का सपना देख रहे जातकों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपका प्रयास सफल होगा। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको आराम पर ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:21
शुभ समय: प्रातः 5:55 से 9:50 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

लव लाइफ हो या मैरिड लाइफ, आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। विपरीत परिस्थिति में आपके पार्टनर आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। आज आपको एक दूसरे को एक बार फिर समझने का मौका मिलेगा। पैसों के मामले में दिन बेहतर साबित होगा। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर में समय का पूरा ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आपको सही समय पर अपने अपने सभी काम पूरे करने का प्रयास करना होगा। व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:27
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

जीवनसाथी का गलत रवैया आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। आपके बीच बड़ा झगड़ा हो सकता है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें अन्यथा आपके रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि खुले दिल से खर्च करने से आपको बचना होगा। दफ्तर में आज बॉस आपको काम से जुड़े कुछ अच्छे सुझाव दे सकते हैं। वे आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट भी रहेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है। आज रुका हुआ कोई काम पूरा होने की भी संभावना है। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 5 बजे से 7:15 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ घूमने फिरने की भी योजना बन सकती है। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आज घर में आपके विवाह की चर्चा भी हो सकती है। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपके लिए बदलाव का समय चल रहा है। ऐसे में आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको बाहर के भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:11
शुभ समय: दोपहर 1:15 से 2:55 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

इलेक्ट्रॉनिक्स का व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। वहीं प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले लोगों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। अगर आप नौकरी छोड़कर खुद का व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो ऐसे मामले में आपको जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति में गिरावट आने की संभावना है। आज धन हानि हो सकती है। आप संभलकर रहें। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। आपके प्रिय आपका कुछ ज्यादा ही ख्याल रखेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 6 बजे बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

इस राशि के बेरोजगार जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को बड़ा आर्थिक फायदा होगा। पार्टनर के साथ आपका तालमेल भी बेहतर हो सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप सुख सुविधा की कोई महंगी वस्तु भी खरीद सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आप अधिक समय बिताएंगे। एक रोमांटिक शाम बताने के लिए आप लॉन्ग ड्राइव पर भी जा सकते हैं। अगर स्वास्थ्य की करें तो आप शारीरिक और मानसिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:15
शुभ समय: प्रातः 4:05 से 9:55 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने वाला है। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। ऐसे में आपकी चिंता काफी बढ़ सकती है। नौकरीपेशा जातकों को विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ेगा। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आपको अपने गुस्सैल स्वभाव पर लगाम लगाने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आज आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें। बेवजह के अहंकार से बचें। स्वास्थ्य के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने वाला है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 4:45 से रात्रि 9 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 6th June Horoscope Today In Hindi

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

सेहत में गिरावट आने से आपको कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। आपको वायरल फीवर हो सकता है। बेहतर होगा आप अपना पूरा ख्याल रखें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन औसत रहने वाला है। दिन के दूसरे हिस्से में कुछ पुराने मित्रों से आपकी मुलाकात हो सकती है। आपकी यह मुलाकात बहुत ही यादगार साबित होगी। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। पैसों से जुड़ी चिंता आज आपको सता सकती है। यदि आप आय का नया स्त्रोत तलाश रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:19
शुभ समय: सुबह 6:55 से दोपहर 12 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। शिक्षा से जुड़े किसी प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर में सुस्ती और आलस्य का त्याग करने की आवश्यकता है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अच्छा फल आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा होगा। हालांकि आपको निवेश से जुड़े फैसले जल्दबाजी में ना लेने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस बदलते मौसम में आप अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:6
शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

दफ्तर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। आज बॉस आपके साथ काफी सख्ती से पेश आ सकते हैं। बेहतर होगा आप छोटी-छोटी गलतियां करने से बचें। व्यापार से जुड़े लोगों को आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। अपने घर की शांति बनाए रखने के लिए आप बाहर की टेंशन घर पर ना लाएं। खासतौर पर जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग आपको बहुत ही संभलकर करने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप सोच समझकर खर्च करें। स्वास्थ्य आपका कुछ कमजोर रहने वाला है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:16
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

घर के किसी सदस्य के व्यवहार में बदलाव देखने को मिलेगा। मुमकिन है आज उनका गलत रवैया आपके दिल को ठेस पहुंच जाए। बेहतर होगा आप खुद को शांत रखने का प्रयास करें। पैसों की स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आपकी आमदनी बढ़ सकती है। जल्द ही आपको कर्जों से भी मुक्ति मिलेगी। कामकाज पर आपको पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। आपकी जरा सी लापरवाही अतीत में किए हुए मेहनत पर पानी फेर सकती है। व्यापारियों को इस समय कुछ नई रणनीतियां बनाने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए औसत रहेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:2
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:45 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

यदि हाल ही में आपका कोई ऑपरेशन या सर्जरी हुई है तो आपको आराम पर पूरा ध्यान देने की सलाह दी जाती है। लापरवाही महंगी साबित होगी। कामकाज को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें। आप सकारात्मक रहकर कड़ा परिश्रम करें। जल्द ही आपके लिए सफलता के द्वार खुलेंगे। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप आर्थिक रूप से किसी करीबी की मदद भी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आप घर पर ही छोटी मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:30
शुभ समय: सुबह 6 बजे से 11 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Tuesday, June 6, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion