Aaj Ka Rashifal 6th March: सिंह राशि की आर्थिक स्थिति में आएगा सुधार, इन राशियों को भी मिलेगा किस्मत का साथ

ग्रहों और नक्षत्रों की बदली हुई चाल आज सभी 12 राशियों के लिए क्या इशारा कर रही है, यह जाननें के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आपकी आकर्षक छवि आज किसी का दिल जीत सकती है। मुमकिन है आज आपके कुछ नए दोस्त भी बनें। वैवाहिक जीवन में निखार आएगा। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अचानक लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बेहद थकान भरी रहेगी लेकिन इसका उचित परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में ज्यादा इधर-उधर की बातें ना करने की सलाह दी जाती है। आज बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। बेहतर होगा आप अपने काम पर फोकस करें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आज बेवजह के खर्च अधिक हो सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक:14
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 6th March 2024 Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

घर के बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से आज आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। ऐसे में आपकी चिंता दूर होगी। दफ्तर में कुछ सहकर्मी आपकी झुंझलाहट की वजह बन सकते हैं। बेहतर होगा आप उन्हें नजरअंदाज करके अपने काम पर ध्यान दें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज मनचाहे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। यदि पैसों से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपकी यह परेशानी दूर होगी। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आज रोमांस आपके दिलों दिमाग पर छाया रहेगा। आज आपको अपने पार्टनर का एक अलग ही रूप देखने को मिलेगा। आज आप जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई भी काम ना करें नहीं तो आपको चोट लग सकती है। ऐसे में आपका दिन भर की योजनाओं में बाधा भी सकती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:33
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

वैवाहिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। आज आप जीवनसाथी के साथ अधिक समय बिताना पसंद करेंगे। आप घूमने फिरने के लिए अपनी मनपसंद जगह पर भी जा सकते हैं। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं है तो नौकरी बदलने का यह समय उचित है। आपको सही दिशा में प्रयास करने की आवश्यकता है। व्यापारियों को आज वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है। पैसों के मामले में आप किसी भी तरह की लापरवाही और जल्दबाजी ना करें। दिन के दूसरे हिस्से में आपको अचानक काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। ऐसे में आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:5
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से 11 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज में तेजी आएगी। नौकरी हो या व्यापार आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को अपने परिश्रम का अच्छा फल मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं व्यापारियों की भी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। अगर आप सिंगल हैं और आपको अपने साथी की तलाश है तो आज आपकी मुलाकात किसी खास से हो सकती है। जल्द ही आपके प्रेम जीवन की शुरुआत होने की संभावना है। वहीं दूसरी ओर इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आपके बीच का प्रेम गहरा होगा, साथ ही आपकी आपसी समझ भी बेहतर होगी। आज आप समझ पाएंगे कि बिना सोचे समझे खर्च करना कितना नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में आप कोई महत्वपूर्ण आर्थिक फैसला भी ले सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 8 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

यदि किसी कारणवश आप अपने घर से दूर रहते हैं तो आज आप अपनों को बहुत ज्यादा मिस करने वाले हैं। मुमकिन ने आप थोड़ा भावुक भी महसूस करें। आप जीवनसाथी को पर्याप्त समय दे पाएंगे। हो सकता है आप अपने प्रिय को रोमांटिक डिनर डेट पर भी लेकर जाएं या फिर आप लॉन्ग ड्राइव पर भी जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। आपका प्रयास सफल हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सुस्ती और आलस्य से बचने की सलाह दी जाती है। आप तेजी से अपने सभी काम पूरे करने का प्रयास करें अन्यथा आप पर वर्कलोड बढ़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ा आर्थिक फायदा होने की संभावना है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो लापरवाही के कारण सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:20
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 7 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

वैवाहिक जीवन में आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपका गलत रवैया आपके बीच दूरियां बढ़ा सकता है। बेहतर होगा आप अपने जीवनसाथी को नजरअंदाज करने की भूल ना करें। पैसों से जुड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिलेगी। आपको धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। आपको किसी करीबी से आर्थिक मदद मिल सकती है। व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही विशेष रहने वाला है। आप किसी नई परियोजना पर निवेश कर सकते हैं। मुमकिन है इसका उचित परिणाम आपको मिले। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। हालांकि आपको सहकर्मियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करनी होगी। अच्छे स्वास्थ्य के चलते आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:4
शुभ समय: सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज आप किसी आध्यात्मिक गुरु की शरण में जाने का मौका मिलेगा। एसे में आपको उनका आशीर्वाद प्राप्त होगा। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज आपको काफी संभलकर रहना होगा। किसी भी चलाकी भरी योजना में निवेश में निवेश करने से बचें। नौकरीपेशा जातकों को तरक्की प्राप्त करने के लिए अपने काम में आधुनिकता लाने का प्रयास करना होगा। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आप बच्चों के लिए कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें। आपको अपने प्रिय के साथ प्यार और सम्मान से पेश आने की जरूरत है। स्वास्थ्य का मामला आज कुछ कमजोर रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:17
शुभ समय: शाम 7:20 से रात्रि 9:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास कराएगा। उनकी ओर से आपको कोई तोहफा भी मिल सकता है। ऐसे में आपका खिन्न मन भी खुश हो जाएगा। रोमांटिक लाइफ में अस्थिरता रहेगी। आज पार्टनर के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको अपने साथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करना होगा। आर्थिक तंगी से बचने के लिए आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप कर्ज और उधार भी सोच समझकर लेंगे तो बेहतर होगा। कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहेगा। आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा जातकों का कोई काम बीच में अटकने की संभावना है। सेहत के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ ना करें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:8
शुभ समय: प्रातः 4:15 से 10 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

दफ्तर में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आप किसी नई तकनीक का भी सहारा ले सकते हैं ऐसे में आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। व्यापारियों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। जल्दबाजी में लिए हुए किसी फैसले का गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ेगा। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको कुछ अनुभवी लोगों से सलाह लेने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपको किसी शुभ कार्य में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। ऐसे में आज आप अपने प्रिय का कुछ ज्यादा ही ख्याल रखेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको आंखों से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:15
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आप कुछ बढ़िया कर सकते हैं। ऐसे में जल्द ही आपकी पदोन्नति होने की संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ी राहत मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आपके किसी कार्य में रुकावट आ रही है तो आपके किसी करीबी की मदद से इस परेशानी का अंत हो सकता है। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा। बेवजह के खर्चों से बचें। इसके अलावा आर्थिक लेन देन करने के लिए भी आज का दिन उचित नहीं है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आज आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। आप घर पर ही कुछ बढ़िया प्लान कर सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप खानपान का ध्यान रखें, साथ ही आराम पर भी ध्यान दें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:10
शुभ समय: दोपहर 3:15 से शाम 6:15 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी छुपी हुई काबिलियत उच्च अधिकारियों को आश्चर्यचकित कर देगी। ऐसे में उनकी तारीफ आपका आत्मविश्वास और उत्साह बढ़ाएगी। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। एक दूसरे के प्रति आपका प्रेम और लगाव बढ़ेगा। अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो हो सकता है आपके मार्ग में कोई बाधा आए। परिजनों से बातचीत करने के लिए यह समय उचित नहीं है। आज आपकी सेहत कुछ गड़बड़ रहेगी। गलत खानपान की आदतों के कारण आपको कब्ज, एसिडिटी, आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:36
शुभ समय: प्रताप 5 बजे से 8:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आपको उधार देने से बचने की आवश्यकता है। यदि आपने पहले से ही किसी को कर्ज या उधार दिया है तो आप एक बार उन्हें रिमांड जरूर करवा दें। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। वकील से कानूनी सलाह लेने के लिए दिन अनुकूल है। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव रहेगा। घर के छोटे सदस्यों का बर्ताव आपको परेशान कर सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही सूझबूझ से काम लेने की आवश्यकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में छोटी-छोटी गलतियां करने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आज बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं। व्यापारियों के लिए दिन औसत रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपके पैरों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:25
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Wednesday, March 6, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion