Aaj Ka Rashifal 6th May: सिंह राशि वालों को होगा आज उम्मीद से दुगना फायदा, इनकी भी लगेगी लॉटरी

आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और पूरी होगी किसकी मनोकामना, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

व्यापारियों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आपको अपने अनुभवों का पूरा लाभ होगा। आज आप अपने व्यावसायिक फैसले बहुत ही सोच समझकर और पूरे आत्मविश्वास के लिए साथ लेंगे। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की का योग बन रहा है। आपको अपनी कड़ी मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। हालांकि सुख सुविधाओं पर जरूरत से ज्यादा धन खर्च करने से आपको बचने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। पिता के स्वास्थ्य में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज काफी फुर्तीले रहेंगे, साथ ही आप किसी खेलकूद में भी हिस्सा ले सकते हैं।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:21
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 6th May 2024 Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अगर आप विद्यार्थी हैं और किसी प्रतियोगी परीक्षा में बैठने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को बुद्धि विवेक से निर्णय लेना होगा। दूसरों के कहने पर अपने महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसले लेने से बचें। नौकरीपेशा जातकों के सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। आज लंबित कार्यों का बोझ भी कम हो सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। विपरीत परिस्थिति में आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 4 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

रोजी रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी बेहतर अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। आज जीवनसाथी काफी खराब मूड में रहेंगे। हो सकता है किसी बात को लेकर आपके बीच कहासुनी भी हो। आपको गुस्से में भी गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचने की आवश्यकता है। आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए आपको अपनी आमदनी बढ़ाने के प्रयासों में तेजी लानी होगी। इस समय आपको काफी कड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। आज आपके पार्टनर आपसे कोई वादा भी कर सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो कमजोर इम्यूनिटी के कारण आपको कोई मौसमी बीमारी परेशान कर सकती है।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:
शुभ समय: प्रातः 4:15 से 7:15 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

घर के किसी सदस्य की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। बेहतर होगा आप ऐसी बातों को नजरअंदाज करने की कोशिश करें। इससे आपके परिवार की सुख शांति बनी रहेगी। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा। आज आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज मनचाहे परिणाम की प्राप्ति होगी। यदि हाल ही में आपने काम से जुड़ी यात्रा की है तो उसका उचित फल आपको मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। आज आप जमकर शॉपिंग भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:10
शुभ समय: दोपहर 12:10 से 3:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

व्यापारियों को आज उम्मीद से बढ़कर फायदा हो सकता है। आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने का भी निर्णय ले सकते हैं। अगर आप छोटे व्यापारी हैं तो स्टॉक बढ़ाने के लिए यह समय अनुकूल है। नौकरीपेशा जातक अपनी ऊर्जा और सकारात्मकता के बल पर अच्छी सफलता हासिल कर पाएंगे। बॉस आपको आपकी तरक्की का भी संकेत दे सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। घर के सदस्यों के साथ आज आप किसी धार्मिक कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। ऐसे में आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:45
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

प्यार मोहब्बत के मामले में दिन विवादस्पद रहने वाला है। किसी तीसरे की दखलंदाजी के कारण आपके बीच गलतफहमी बढ़ सकती है। बेहतर होगा आप सुनी सुनाई बातों पर भरोसा करने से बचें। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन प्यार और रोमांस से भरा रहेगा। काफी दिनों बाद आप एक दूसरे को पर्याप्त समय देंगे। आप कैंडल लाइट डिनर के लिए भी जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। यदि आप अपनी किसी पुश्तैनी संपत्ति की बिक्री करना चाहते हैं तो आपके हाथ बढ़िया अवसर लग सकता है। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। सेहत को लेकर सजग रहें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

व्यापार से जुड़े जातकों को आज लाभ कमाने का अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आपकी मुलाकात आपके क्षेत्र से जुड़े कुछ प्रभावशाली लोगों से भी हो सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने काम समय पर पूरे करने की कोशिश करें, साथ ही आप एक ही गलती को बार-बार दोहराने से बचें। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज आप अपने घर की साज सजावट में कुछ बदलाव भी कर सकते हैं। मुमकिन है आप सुख सुविधाओं की कुछ वस्तुएं भी खरीदें। यदि आपने किसी को कर्ज या उधार दिया है तो आज आप उसे चुकाने में सफल रहेंगे। ऐसे में आपको बड़ी राहत मिलेगी। स्वास्थ्य के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:गहरा पीला
शुभ अंक:4
शुभ समय: सुबह 10:20 से दोपहर 12 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको एक नहीं बल्कि दो अच्छी खबरें मिल सकती है। ऐसे में मन बेहद प्रसन्न रहेगा। अपनों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। दफ्तर में यदि लंबे समय से आप अपने किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए परिश्रम कर रहे हैं तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपको आर्थिक फायदा होने का संकेत मिल रहा है। दिन के दूसरे हिस्से में आप दोस्तों के साथ घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। हालांकि अति उत्साहित होकर आप अपने बजट से अधिक खर्च करने की गलती ना करें। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से दिन बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:25
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कामकाज को लेकर ज्यादा तनाव लेने से बचें। मन को स्थिर रखें और एक समय पर एक ही काम पूरा करने का प्रयास करें। नौकरीपेशा जातकों को अपने प्रदर्शन में सुधार लाने की आवश्यकता है। वहीं व्यापारियों को अपने विरोधियों से संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। निवेश संबंधित आपकी कोई योजना आज बीच में अटक सकती है। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है। आपको अपना पक्ष बहुत ही शांति और समझदारी से रखने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। धन हानि हो सकती है। जहां तक बात आपकी सेहत की है तो तनाव और थकान के कारण आज आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:6
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

स्वास्थ्य के प्रति आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। संयमित खान-पान रखें, साथ ही आप नियमित दिनचर्या का भी पालन करें। दफ्तर में आज बॉस आपकी काफी तारीफ करेंगे। हालांकि आपको अहंकार जैसी नकारात्मक भावना से बचने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े जातकों का कोई रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है या फिर आप किसी पुरानी योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप पुराने हिसाब किताब को लेकर कुछ व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। किसी पारिवारिक मुद्दे को सुलझाने में आपके प्रिय आपकी मदद कर सकते हैं।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:12
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 6:50 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

छोटे व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। आपकी बढ़िया कमाई हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर समय पर पहुंचने की सलाह दी जाती है। यदि आज आपसे देर होती है तो बॉस आपके खिलाफ कोई सख्त कदम उठा सकते हैं। अगर आप बेरोजगार हैं और रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है। रिश्तों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। बात जब अपनों की आती है तो आपको क्रोध और अहंकार का त्याग करना चाहिए। स्वास्थ्य का मामला कुछ कमजोर रहेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:10
शुभ समय: सुबह 9:50 से दोपहर 2:50 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आपको अपने बड़ों की बातों को सुनने और समझने का प्रयास करना होगा। यदि आप उनकी बातों को नजरअंदाज करते हैं तो नुकसान आपका ही होगा। वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आज जीवनसाथी की ओर से आपको कोई खास सरप्राइज मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। ऐसे में आज आप काफी प्रसन्न और आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को बड़े फायदे के लिए छोटे मुनाफों को अनदेखा करने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आज आपको कोई नया व्यावसायिक प्रस्ताव मिलता है तो आप ज्यादा जल्दबाजी ना दिखाएं। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। हालांकि आपको पैसों के मामले में कोई भी जोखिम उठाने से बचने की सलाह दी जाती है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7:30 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Monday, May 6, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion