Aaj Ka Rashifal 6th May: इन राशियों पर रहेगी आज ईश्वर की विशेष कृपा

अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने पारिवारिक जीवन, आर्थिक जीवन, वैवाहिक जीवन, नौकरी, व्यापार आदि से संबंधित महत्वपूर्ण बातें जान सकते हैं।

इससे आप अपनी दैनिक योजनाएं पहले ही बना सकते हैं और अपनी असफलताओं को सफलता में भी बदल सकते हैं। तो आइए आपके दैनिक राशिफल के माध्यम से जानते हैं कि आज का दिन आपके जीवन में कौन सा नया मोड़ लेकर आने वाला है।

Aaj Ka Dainik Rashifal 6th May Horoscope Today In Hindi

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
यदि आज आप कोई बड़ी डील करने वाले हैं तो आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही तोलमोल कर करने की सलाह दी जाती है। आपकी फिसली हुई जुबान भारी नुकसान की वजह बन सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपका कोई कठिन कार्य आज तय समय पर पूरा होगा। जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आज आपको घूमने फिरने का अवसर प्राप्त होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:19
शुभ समय:दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
घर का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है। मानसिक रूप से आज आप काफी परेशान रहेंगे। दफ्तर में काम का बोझ कुछ कम रहेगा। आज आपको उच्च अधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। व्यापार से जुड़े जातक यदि किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आज का दिन उचित रहेगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आप सुख सुविधा की कोई कीमती वस्तु भी खरीद सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको देर रात जागने से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:10
शुभ समय:सुबह 6:20 से 10:10 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
जीवनसाथी के साथ आपकी खट्टी मीठी नोकझोंक हो सकती है। मुमकिन है आज आपके प्रिय आपसे कोई बड़ी मांग करें। यदि आज आप कोई बड़ा खर्च करने के मूड में है तो आपको अपनी जेब का ख्याल रखना होगा। अति उत्साहित होकर जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। कामकाज के मोर्चे पर दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप एक साथ आप कई कार्य निपटाने से बचें अन्यथा इससे आप काफी दबाव महसूस करेंगे। साथ ही आपसे गलतियां भी हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:9
शुभ समय:दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
यदि हाल ही में आपने किसी बड़े प्रोजेक्ट को पूरा किया है तो आज दफ्तर में आपको बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। इसके अलावा आपकी तरक्की होने की भी प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का मौका मिलेगा। आपकी आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। काम के साथ आपको अपने पारिवारिक जीवन पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। आपका लापरवाह रवैया अपनों को दुखी कर सकता है। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। आपको कोई पुराना कर्ज या उधार चुकाना पड़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:4
शुभ समय:शाम 5:35 से रात्रि 8 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
संतान से जुड़ी चिंता गहरी हो सकती है। उनकी शिक्षा या सेहत को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको कुछ कड़े फैसले लेने होंगे। निजी जीवन की परेशानियों को अपने काम पर हावी होने न दें। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, इसलिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। दिन के दूसरे हिस्से में आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको क्रोध और तनाव से बचने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:11
शुभ समय:शाम 5:25 से रात्रि 9:05 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बड़ी राहत लेकर आ सकता है। यदि आपने किसी को उधार दिया है तो आज आपका पैसा आपको वापस मिल सकता है। हालांकि आपको सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। यदि आप किसी उच्च पद पर कार्य थी तो आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर जूनियर्स के साथ आप जरूरत से ज्यादा सख्त होने से बचें। व्यापारियों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ छोटी सी बात पर कहासुनी हो सकती है। आज आपके प्रिय का मूड काफी खराब रहने वाला है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको ज्यादा तले, भुने और मसालेदार भोजन से परहेज करने की जरूरत है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:4
शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 6th May Horoscope Today In Hindi

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप किसी पर आंख बंद करके भरोसा करते हैं तो आपका भरोसा टूट सकता है। ऐसी में आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। कामकाज को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें। साथ ही आपको उच्च अधिकारियों की बातों को नजरअंदाज करने से भी बचने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। बच्चों के साथ आज आप अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। सेहत की बात करें तो आपको अपनी व्यस्त दिनचर्या में से स्वयं के लिए भी समय निकालना होगा।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:29
शुभ समय: प्रातः 5:20 से 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
घर के सदस्यों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। खासतौर पर पिता की मदद से आज आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। दफ्तर में आज आपको कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है। ऐसे में आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। आप खुद पर भरोसा रखें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। व्यापार से जुड़े जातक आज अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ जरूरी बदलाव कर सकते हैं। मुमकिन इसका उचित परिणाम जल्द आपको मिले।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:22
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। शिक्षा से जुड़े प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। यदि हाल ही में नौकरी के लिए आपने किसी बड़ी कंपनी में इंटरव्यू दिया है तो आपको सकारात्मक जवाब मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापारी अगर स्टॉक बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन शुभ रहेगा। पैसों के मामले में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। कम प्रयास में आपको अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें। बेवजह की बातों को लेकर झगड़े झंझट से बचें। स्वास्थ्य के मामले में दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:9
शुभ समय:सुबह 7:30 बजे से 9:55 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आ सकता है। आपके बीच की कड़वाहट कम होने की प्रबल संभावना है। हालांकि भविष्य में आपको अपनी वाणी और व्यवहार का पूरा ध्यान रखने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आपके मन में पैसा कमाने की तीव्र इच्छा जागृत हो सकती है। हालांकि जल्दबाजी में कोई भी गलत काम करने से बचें। कामकाज के दृष्टिकोण से दिन सामान्य रहने वाला है। अगर बात सेहत की करें तो आपको कमर से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 8 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। अपनों के साथ आज आप घर पर ही छोटी मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। दफ्तर में आपको अपने मनपसंद प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर दिया जा सकता है। यदि आप अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं तो आपकी तरक्की भी हो सकती है। व्यापारियों के हाथ अच्छा अवसर लगेगा। आपके कारोबार में जल्द ही सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:7
शुभ समय:सुबह 6 बजे से 8:15 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आप अपनी नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं और हाल ही में आपने किसी बड़ी कंपनी में इंटरव्यू दिया है तो आपको सकारात्मक जवाब मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही सुखद रहने वाली है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप किसी करीबी के लिए कोई कीमती तोहफा भी खरीद सकते हैं। वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आपके प्रिय का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:2
शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Saturday, May 6, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion