Latest Updates
-
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, क्या केरल में कर रही हैं शादी? -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो
Aaj Ka Rashifal 6th November: मां लक्ष्मी की कृपा से आज इन राशियों की आर्थिक तंगी होगी दूर
अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। तो आइए देखते हैं आज क्या है आपके भाग्य में।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
अगर आप नौकरी करते हैं और अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए कोई पार्ट टाइम नौकरी करना चाहते हैं तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज मनचाहा मुनाफा होगा। खासतौर पर अगर आपका व्यापार लोहे, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि से जुड़ा है तो आपके हाथ बढ़िया मौका लगेगा। पैसों की तंगी से छुटकारा मिल सकता है। आज आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। हालांकि अपनी मेहनत से कमाए हुए धन का आपको सही उपयोग करने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आज आपके प्रिय आपकी वो तारीफ करेंगे जो आप हमेशा से उनसे सुनने की इच्छा रखते हो। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:35
शुभ समय: दोपहर 1:45 से शाम 4 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
दफ्तर में काम का बोझ अधिक रहेगा। पेंडिंग कार्यों की लिस्ट बढ़ सकती है। ऐसे में आपको योजना के अनुसार अपने सभी काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। अगर आपका कोई भी काम आज अधूरा रहता है तो इसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को लेन देन में पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा अगर आप कोई नया काम शुरू करने वाले हैं तो पैसों की कमी की वजह से आपकी योजनाओं में बाधा आएगी। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आ सकती है। आज आपको अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे। इसके अलावा डॉक्टर और दवाइयों पर आपका काफी धन भी खर्च हो सकता है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:7
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 10:10 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत बड़ी राहत लेकर आ सकता है। यदि लंबी समय से आपकी कोई योजना रुकी हुई है तो आज आप उस पर दोबारा काम शुरू कर सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वालों की तरक्की हो सकती है। प्रमोशन के साथ आपकी आमदनी भी बढ़ने की प्रबल संभावना है। पिताजी आपसी थोड़े नाखुश रहेंगे। यदि वे आपको कोई सलाह देते हैं तो आप उनकी बातों को नजरअंदाज ना करें अन्यथा नुकसान आपका ही होगा। वैवाहिक जीवन पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है नहीं तो आपके प्रिय उपेक्षित महसूस कर सकते हैं। हो सके तो आज अपने पार्टनर के साथ घूमने फिरने के लिए उनकी पसंदीदा जगह पर जाएं। स्वास्थ्य का मामला ठीक-ठाक रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:15
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
दफ्तर में बॉस आपको अतिरिक्त कार्य सौंप सकते हैं। ऐसे में आपको ज्यादा आनाकानी करने से बचने की सलाह दी जाती है। इस समय आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे, उतनी बड़ी सफलता आपको मिलेगी। व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ कोई नया ऑर्डर लग सकता है। हालांकि आपको पुराने लंबित कार्यों को भी जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करना चाहिए अन्यथा मार्केट में आपकी छवि खराब हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। संतान पक्ष से कष्ट संभव है। उनका लापरवाह रवैया आपको परेशान कर सकता है। इस समय उन्हें आपके मार्गदर्शन की जरूरत है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:2
शुभ समय: सुबह 7:25 से 11 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
व्यापार से जुड़े लोगों को रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है और आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। जल्द ही इसका अच्छा फायदा आपको हो सकता है। दफ्तर में अचानक काम का प्रेशर बढ़ सकता है, लेकिन आप पूरे आत्मविश्वास और मेहनत के साथ अपने काम पूरे करेंगे। आज उच्च अधिकारियों के अलावा सहकर्मी भी आपकी मेहनत को सराहेंगे। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी को बढ़िया सरप्राइज देने के लिए दिन अच्छा है। आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आज आपको कमजोरी, थकान, अनिद्रा आदि जैसी समस्याएं हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने खान-पान की आदतों में बदलाव करें। इसके अलावा आपको रोजाना योग और ध्यान करने की भी सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:10
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत जातकों को कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। अपने समय का सदुपयोग करें और अपना सर्वश्रेष्ठ दें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज दान धर्म के किसी कार्य में आप धन खर्च कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ा निवेश ना करने की सलाह दी जाती है। अगर आप विदेशी कंपनियों से जुड़ा व्यापार करते हैं तो आज आपको यात्रा भी करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी की नाराजगी दूर करने में आप सफल रहेंगे। आपके प्रिय के बर्ताव में नरमी देखने को मिलेगी। एक दूसरे पर आपको अपना भरोसा बढ़ाने की जरूरत है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो सिर दर्द की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:8
शुभ समय: प्रातः 6:50 से 9 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज आप जोश और उत्साह से भरे हुए रहेंगे। दफ्तर में आपको जो भी कार्य सौंपा जाएगा आप उसे मन लगाकर पूरा करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कम प्रयास में अच्छी सफलता मिल सकती है। आपको उम्मीद से अधिक फायदा होने की संभावना है। घर के सदस्यों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरेगा। आप मूवी या फिर पिकनिक के लिए भी जा सकते हैं। काफी दिनों बाद ऐसा वक्त बिताकर आपका तनाव कम होगा। जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास कराएगा। आपके बीच की खटास कम होगी। हो सकता है आपके प्रिय आपके लिए कोई बढ़िया तोहफा भी खरीदें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आप सोच समझकर खर्च करेंगे। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको ज्यादा चाय, कॉफी के सेवन से बचने की जरूरत है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 7:10 से 9:20 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप विद्यार्थी हैं और आपके शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो आपके बड़ों और गुरुजनों की मदद से आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। काफी दिनों बाद आप ठीक से अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे पाएंगे। व्यापारियों को अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। आपके विरोधी किसी कार्य में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सहकर्मियों से ज्यादा उम्मीदें ना रखने की सलाह दी जाती है। आप अपने काम स्वयं ही निपटाने का प्रयास करें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है। ऐसे में यह आपकी चिंता बढ़ा सकता है। वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। सेहत में अचानक गिरावट आने की संभावना है।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:22
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ कठिन रहेगा। हालांकि आपको अपने किसी करीबी की मदद मिलेगी और आपकी समस्या का समाधान होगा। दफ्तर में आपके लिए कोई मुसीबत खड़ी हो सकती है। आप बेवजह के मामलों से दूर रहें और अपने काम पर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। यदि आप उन्हें कोई जिम्मेदारी देते हैं तो वह उसे बखूबी निभाएंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपका गृहस्थ जीवन सुखी रहेगा। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आज आप अच्छी सेहत का आनंद उठाएंगे। हो हो सकता है आप किसी नए व्यायाम की भी शुरुआत करें।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:9
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11:20 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आपके अंदर त्याग और सहयोग की भावना बनी रहेगी, लेकिन आपको अपनी खुशियों का भी ख्याल रखना चाहिए। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आप अधिक बचत कर पाएंगे और आपकी जमा पूंजी में इजाफा होगा। दफ्तर में यदि काम से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आज आपकी इस परेशानी का हल निकल सकता है। उच्च अधिकारियों की मदद से आपकी यह समस्या दूर होगी। व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। आपको धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
दफ्तर में आपको सुस्ती और आलस्य का त्याग कर अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करने की सलाह दी जाती है। जरा सी लापरवाही आपकी तरक्की रोक सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों का जल्दबाजी में कोई भी कागजी काम करने से बचने की आवश्यकता है अन्यथा आपका भारी नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपकी बहसबाजी होने की संभावना है, लेकिन जल्द ही आपको अपनी गलती का एहसास होगा और आपके बीच सब कुछ सामान्य हो जाएगा। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। आपको अपनी कीमती वस्तुएं संभालकर रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा उनके चोरी या गुम होने की संभावना है। खुद को तरोताजा रखने के लिए आप रोजाना व्यायाम करें।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:17
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 8:45 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
घर में चल रहे कलह को खत्म करने के लिए आज आप परिजनों के साथ बैठकर बातचीत कर सकते हैं। मुमकिन है इसका उचित परिणाम आपको मिले। यदि कुछ दिनों से जीवनसाथी की सेहत ठीक नहीं है तो आज उनके स्वास्थ्य में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। आप एक दूसरे के साथ आज अधिक समय भी बताएंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप पुराने हिसाब किताब को लेकर कुछ व्यस्त रहेंगे। आप दफ्तर में चल रही राजनीति का शिकार हो सकते हैं। सहकर्मियों की दखलंदाजी के कारण आज आपके हाथ से कोई बढ़िया अवसर निकल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बढ़िया फायदा होगा। खासतौर पर अगर आप ऑनलाइन बिजनेस करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। सेहत आपकी कमजोर रहेगी।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:25
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:05 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











