Latest Updates
-
डायबिटीज में चीकू खाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट -
Aaj Ka Rashifal 16 April 2026: सर्वार्थ सिद्धि योग से चमकेगा तुला और कुंभ का भाग्य, जानें अपना भविष्यफल -
Akshaya Tritiya पर किस भगवान की होती है पूजा? जानें इस दिन का महत्व और पौराणिक कथा -
Parshuram Jayanti 2026 Sanskrit Wishes: परशुराम जयंती पर इन संस्कृत श्लोकों व संदेशों से दें अपनों को बधाई -
कौन हैं जनाई भोंसले? जानें आशा भोसले की पोती और क्रिकेटर मोहम्मद सिराज का क्या है नाता? -
Amarnath Yatra Registration 2026: शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन, घर बैठे कैसे करें आवेदन, क्या हैं जरूरी डॉक्यूमेट्स -
Akshaya Tritiya पर जन्म लेने वाले बच्चे होते हैं बेहद खास, क्या आप भी प्लान कर रहे हैं इस दिन डिलीवरी -
उत्तराखंड में 14 साल की लड़की ने दिया बच्चे को जन्म, जानें मां बनने के लिए क्या है सही उम्र -
गर्मियों में भूलकर भी न खाएं ये 5 फल, फायदे की जगह पहुंचा सकते हैं शरीर को भारी नुकसान -
Himachal Day 2026 Wishes In Pahadi: 'पहाड़ां री खुशबू, देओदारे री छां', अपनों को भेजें पहाड़ी शुभकामनाएं
Aaj Ka Rashifal 6th October: कुंभ राशि वालों की आज बढ़ेगी मुश्किलें, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
आज का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ और किसके लिए अशुभ, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में प्रेम और अपनापन बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आने की प्रबल संभावना है। संपत्ति से जुड़ा कोई बड़ा फायदा हो सकता है। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ सकती है। सेहत में सुधार के लिए आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करनी होगी।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:24
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 4 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
परिजनों के साथ आज आप समय बिताएंगे जो आपके लिए बहुत ही अच्छा अनुभव होगा। आपके बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। दफ्तर में यदि आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य लंबे समय से अटका हुआ है तो उच्च अधिकारियों के सहयोग से आज वह पूरा हो सकता है। आप अपने वरिष्ठ अधिकारियों को शुक्रिया कहना ना भूलें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:40
शुभ समय: सुबह 8:20 से 9:50 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
घर का माहौल आज कुछ तनावपूर्ण रहेगा। पैसों को लेकर वाद विवाद हो सकता है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। आज काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। ऐसे में नुकसान संभव है। आपको अपने समय का सदुपयोग करने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:1
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। आपकी आकर्षक छवि आपको बढ़िया परिणाम दे सकती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपका तालमेल और भी बेहतर होगा। आज वे आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट नजर आएंगे। स्वास्थ्य का मामला आज ठीक रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:37
शुभ समय: प्रातः 6:15 से 8:30 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अचानक खर्चों में हुई वृद्धि आज आपका सिर दर्द बढ़ा सकती है। बेहतर होगा आप अपने खर्चों का लेखा-जोखा ठीक से रखें। जीवनसाथी काफी अच्छे मूड में रहेंगे और आपकी जमकर तारीफें करेंगे। आपको अपने रिश्ते में नयापन महसूस होगा। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 4:10 से 7:35 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने वाला है। ऐसे में आपके दिन भर की योजनाओं में बाधा आ सकती है। पैसों के मामले में आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। विशेष रूप से दूसरों पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें। आज आपको वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कार्यस्थल पर आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है, आपको अपनी गलतियों से सीखना होगा। आपको बेवजह के टकराव से बचने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। आमदनी से अधिक खर्च ना करें। घर का माहौल सामान्य रहेगा। अपनों के लिए भी आप पर्याप्त समय निकालें। आज स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:17
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
वैवाहिक जीवन में यदि तनाव चल रहा है तो आज आपके बीच सब कुछ सामान्य हो सकता है। आपको छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने से बचना होगा। पैसों के मामले में आप थोड़े कम भाग्यशाली रहेंगे। धन कमाने का बढ़िया मौका हाथ से निकल सकता है। नौकरी हो या व्यापार आज आपको महत्वपूर्ण फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:29
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपको जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचने की आवश्यकता है। पैसों के लिहाज से दिन बेहतर रहेगा। दिन की दूसरे हिस्से में अचानक किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है। उनकी ओर से आपको कोई बढ़िया और महत्वपूर्ण सुझाव मिल सकता है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 12:20 से शाम 5 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। आज आपके प्रिय आपके लिए कुछ बढ़िया कर सकते हैं। दफ्तर में आपको ओवर कॉन्फिडेंस से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:15
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 9 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
यदि पैसों से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। आपको धन की प्राप्ति होगी। हालांकि अपनी मेहनत से कमाए हुए धन का आप सही उपयोग करें। जीवनसाथी का लापरवाह रवैया आपकी मुश्किलें बढ़ाएगा। आज आपका कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। कामकाज का दबाव बढ़ेगा।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:12
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अलग-अलग नजरिया होने के कारण घर के किसी सदस्य के साथ आज आपकी अनबन हो सकती है। आपको बहुत ही समझदारी से अपना पक्ष रखने की आवश्यकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आप अधिक बचत भी कर पाएंगे। नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:26
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











