Latest Updates
-
Guru Gochar 2026: 2 जून को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे देवगुरु बृहस्पति, ये 4 राशियां होने वाली हैं अमीर -
क्या होता है वेपर हीट ट्रीटमेट? वो टेक्नोलॉजी जिसके टेस्ट में फेल होने पर जापान ने बैन किए भारतीय आम -
Healthy Iron Rich Aloo Palak Recipe: लंच के लिए बनाएं आयरन से भरपूर स्वादिष्ट सब्जी -
दिल्ली में फिर फटा AC: रिकॉर्ड तोड़ गर्मी नहीं, ये 4 बड़ी गलतियां एयर कंडीशनर को बना रही हैं ‘बम'! -
नीम करौली बाबा के 3 गुप्त नियम बदल सकते हैं आपकी किस्मत, आज ही जान लें सफल जीवन का रहस्य! -
UP Village Style Besan Cheela Recipe: घर पर बनाएं गांव जैसा पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Hindi Journalism Day 2026 Wishes: हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर सभी पत्रकार दोस्तों को ये शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 30 May 2026: शनिवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, शनिदेव की कृपा से होगा धन लाभ -
Restaurant Style Kadai Sabzi Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसी चटपटी और मसालेदार सब्जी -
Blue Moon 2026: 31 मई को आसमान में दिखेगा दुर्लभ 'ब्लू मून'; जानिए इसकी खासियत, कहां और कैसे देखें
Aaj Ka Rashifal 6th September: इन राशियों के जीवन में आएगी आज खुशियों की बहार
क्या है आज सभी राशियों के भाग्य में, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
व्यापार से जुड़े लोगों को आज बहुत ही संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा डालने का प्रयास करेंगे। रोमांटिक लाइफ में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। आपके रिश्ते में दूरियां पैदा हो सकती है। बेहतर होगा अपने निजी मामलों में तीसरे को दखलअंदाजी ना करने दें। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। अगर बात स्वास्थ्य की करें तो आपको आंखों से संबंधित दिक्कत हो सकती है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:2
शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी हो सकती है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आज आप कोई बड़ा फैसला भी ले सकते हैं। दफ्तर में आपको एक साथ कई कार्य निपटाने से बचने की आवश्यकता है। यदि आज आपसे छोटी सी भी गलती होती है तो उसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:21
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
यदि कुछ समय से आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है तो आज बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आपके प्रिय आपको खास होने का एहसास कराएंगे। कार्यस्थल पर आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। बेवजह का क्रोध और अहंकार आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 31
शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से शाम 4:50 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। घरेलू जिम्मेदारियों को आप मिलकर पूरा करेंगे। आज आप अपनी संतान से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय भी लेंगे। कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। आपके सभी काम योजना के अनुसार पूरे होंगे। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। आपको कोई बड़ा और जिम्मेदारी भरा कार्य सौंपा जा सकता है।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 10:15 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
पैसों के मामले में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है। आज आर्थिक लेनदेन करने से बचें। जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें। हंसी मजाक में कही हुई बात उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकती है। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 14
शुभ समय: दोपहर 2:20 से शाम 4:30 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। अतीत में लिए हुए किसी निर्णय का उचित परिणाम आपको मिलेगा। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपकी कोई महत्वपूर्ण फाइल गुम हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आज आप अपने प्रिय के लिए कोई जरूरी खरीदारी भी करेंगे।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 34
शुभ समय: सुबह 10:50 से दोपहर 2:25 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको किसी दूसरी कंपनी से ऑफर मिल सकता है। हालांकि आप जो कर रहे हैं जहां है वहीं टिके रहने में ही आपकी भलाई है। व्यापारियों को भी मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। घर का माहौल ठीक रहेगा। अपनों के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखें। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहने वाला है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:14
शुभ समय:सुबह 8:30 बजे से शाम 6 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप विद्यार्थी हैं और हाल ही में आपने कोई परीक्षा दी है तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। अगर आप व्यापारी हैं और किसी नए कारोबार में अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं तो आज आपकी योजना कुछ आगे बढ़ सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक:28
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आपको सम्मान से पेश आने की जरूरत है। उनकी बातों को नजरअंदाज ना करें। आपके अपने आपका भला ही चाहते हैं। दफ्तर में आज काम का बोझ अधिक रहेगा। हालांकि आप अपनी मेहनत और सूझबूझ से सभी काम तय समय पर पूरे कर पाएंगे। व्यापारियों को जल्द मुनाफा कमाने के लिए शॉर्टकट रास्ते अपनाने से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:28
शुभ समय:दोपहर 12:30 बजे से शाम 6:15 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कामकाज से जुड़े किसी प्रयास में आपको सफलता मिलेगी। आज आप आत्मविश्वास से भरे हुए और सकारात्मक रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। लंबे समय से रुका हुआ कोई काम पूरा हो सकता है। आपको धन लाभ होने की भी प्रबल संभावना है। परिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। अपनों का समर्थन मिलेगा। यदि सेहत से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आज आपको कुछ राहत मिल सकती है।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक:8
शुभ समय: शाम 5:15 से 7:20 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज का दिन आपके लिए कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहने वाला है। हो सकता है आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय ना मिले। ऐसे में आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे। बेहतर होगा आप अपनी सेहत को नजरअंदाज ना करें। जीवनसाथी के व्यवहार में रूखापन रहेगा। आज उनकी कोई बात आपके दिल को ठेस पहुंचा सकती है। भावनात्मक रूप से आप थोड़ा कमजोर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक:20
शुभ समय:सुबह 9:20 से दोपहर 3 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
जीवनसाथी के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा। नौकरी हो या व्यापार आपको कोई भी महत्वपूर्ण फैसला जल्दबाजी में ना लेने की सलाह दी जाती है। पैसों की तंगी से छुटकारा मिलेगा। आपको अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। आपकी आमदनी बढ़ने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:55 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications