Latest Updates
-
Yoga For Arthritis: गठिया के दर्द से हैं परेशान तो रोज करें ये 5 योगासान, जल्द ही मिलेगी राहत -
फैटी लिवर होने पर भूलकर भी ना खाएं ये 5 चीजें, वरना झेलने पड़ेंगे गंभीर नुकसान -
March Pradosh Vrat 2026: मार्च महीने का अंतिम प्रदोष व्रत कब है? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
हाथ से इन 5 चीजों का गिरना है बड़े संकट का संकेत, कहीं आप तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? -
School Holiday April 2026: छुट्टियों की भरमार! गुड फ्राइडे से आंबेडकर जयंती तक, देखें अवकाश लिस्ट -
इन 5 तरीकों से मिनटों में पहचानें असली और नकली सरसों का तेल, सेहत से न करें समझौता -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खानी चाहिए अरबी की सब्जी, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
महिलाओं की कौन सी आंख फड़कने का क्या है मतलब? जानें बाईं और दाईं आंख के शुभ-अशुभ संकेत -
New Rules From 1 April 2026: दवाइयों से मोबाइल तक, जानें 1 अप्रैल से क्या होगा सस्ता, क्या महंगा? -
Kamada Ekadashi Upay: वैवाहिक कलह और कर्ज के बोझ से हैं परेशान? कामदा एकादशी पर करें ये 3 अचूक उपाय
Aaj Ka Rashifal 7th April: करियर-कारोबार में इन राशि वालों की होगी आज बड़ी तरक्की
आज का दिन किन राशियों के जीवन में लेकर आएगा सकारात्मक बदलाव और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18): कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। अगर आप पार्टनरशिप में कारोबार करना चाहते हैं तो आपको बड़ा ऑफर मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में टीमवर्क पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। विशेष रूप से अगर आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आप इस बात का खास ध्यान रखें। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए औसत रहेगा। पैसों से जुड़ा कोई भी लेनदेन करते समय आप जल्दबाजी ना करें। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी फिट और एक्टिव रहेंगे।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:18
शुभ समय:शाम 4:20 से 7 बजे तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19): अगर आप शादीशुदा हैं तो अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान दें। जीवनसाथी के लिए ज्यादा से ज्यादा समय निकालें। आपका लापरवाह रवैया आपके रिश्ते में दूरियां बढ़ा सकता है। वहीं दूसरी ओर अगर आप अविवाहित हैं और आपके लिए विवाह का कोई प्रस्ताव आता है आप अच्छी तरह सोच विचार करने के बाद ही अपना जवाब देंगे तो बेहतर होगा। कामकाज को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। नौकरीपेशा जातकों को आज अचानक कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातक यदि अपने किसी रुके हुए कार्य को दोबारा शुरू करना चाहते हैं तो आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। दैनिक खर्चों में कुछ कटौती करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20): अगर आप प्राइवेट नौकरी करते हैं तो आप पर काम का बोझ कुछ अधिक रहेगा। आपको अपने काम ध्यानपूर्वक करने की सलाह दी जाती है। गलती होने पर आपको उच्च अधिकारियों की डांट फटकार भी पड़ सकती है। व्यापारियों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। ना ही आपका बड़ा फायदा होगा और ना ही नुकसान। महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय लेने से बचें। जीवनसाथी के साथ आज घूमने फिरने की योजना बन सकती है। मुमकिन है आप अपने प्रिय के लिए तोहफा आदि भी खरीदें। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक आपको धन की प्राप्ति भी हो सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:19
शुभ समय: प्रातः 6:50 से 9:20 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21): नौकरीपेशा जातकों को विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। तरक्की के लिए यदि आप कड़ा परिश्रम कर रहे हैं तो दफ्तर में आज आपको कोई प्रतिकूल समाचार मिल सकता है जो आपको आश्चर्यचकित कर देगा। व्यापारियों को कानूनी मामलों में अधिक सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। कोई भी गैरकानूनी काम करने से बचें। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है। ऐसे में आपका बजट असंतुलित हो सकता है। आपको भविष्य के लिए पैसा जोड़ने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के बर्ताव में नर्मी रहेगी। आज आपके प्रिय कुछ ज्यादा ही अच्छे मूड में रहेंगे। स्वास्थ्य के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:21
शुभ समय: शाम 5:10 से रात्रि 8:10 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21): कामकाज के मोर्चे पर दिन कुछ बेहतर रहेगा। बिना किसी रूकावट के आपके सभी काम पूरे होंगे। व्यापार से जुड़े लोग यदि बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो आप ज्यादा जल्दबाजी ना करें। अपने किसी करीबी और अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। इस समय की गई लापरवाही आपके लिए महंगी साबित होगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। अपने खर्चों का लेखाजोखा ठीक से रखें। पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण नजर आ रही है। यदि आपके बड़े कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो आप ज्यादा दखलअंदाजी करने से बचें। स्वास्थ्य का मामला नरम गरम रहेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर): दफ्तर में कड़े परिश्रम के अलावा आपको आप स्मार्ट वर्क करने की जरूरत है। इसके जरिए आप अपने काम की गुणवत्ता बढ़ा सकते हैं। अगर आप व्यापारी हैं तो और आज आप यात्रा करते हैं तो आपकी व्यावसायिक यात्रा सफल होगी। आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने की संभावना है। घर के छोटे सदस्यों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। आज आप पिकनिक, मूवी आदि के लिए भी जा सकते हैं। पैसों की स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आपके वेतन में वृद्धि हो सकती है या फिर धन कमाने का बढ़िया मौका आपके हाथ लग सकता है। स्वास्थ्य आपका कमजोर रहेगा। अगर आपको एनीमिया की शिकायत है तो अपने खाने पीने का विशेष ध्यान रखें।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक:12
शुभ समय: प्रातः 4:30 बजे से 8:50 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22): अपने जीवनसाथी के साथ अपना रिश्ता मजबूत रखने की कोशिश करें। बेवजह शक करने की आपकी आदत आपके वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ा सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज मनचाहे मुनाफे की प्राप्ति होगी। यदि हाल ही में आपने नए कारोबार की शुरुआत की है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके अच्छे काम की खूब प्रशंसा भी होगी। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। बच्चों की शिक्षा आदि पर आपका कुछ पैसा खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। खानपान में गड़बड़ी ना करें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 5:95 से 7:05 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20): सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है। विशेष रूप से अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत रहती है तो आप नियमित रूप से जांच करवाते रहें, साथ ही दवाइयां लेने में भी आप लापरवाही ना करें। दफ्तर में अपने व्यवहार का आप खास ध्यान रखें। विशेष रूप से सहकर्मियों के साथ बातचीत करते समय आप गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें अन्यथा छोटी सी बात पर आज मतभेद होने की संभावना है। व्यापार से जुड़े जातक कोई भी काम यदि कानून के दायरे में रहकर करेंगे तो बेहतर होगा। जल्द मुनाफा कमाने के लिए आप कोई भी ऐसा काम ना करें जिससे आपकी मुश्किलें बढ़ जाए। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा।
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर): अगर आप विद्यार्थी हैं और हाल ही में आपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। घर में यदि कोई परेशानी है तो आप परिजनों के साथ शांति से बैठकर बातचीत करें और इस मसले का हल ढूंढने का प्रयास करें। गुस्से और जल्दबाजी से बात और बिगड़ सकती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। घर की मरम्मत आदि पर आपका काफी धन खर्च हो सकता है या फिर आपको किसी पुराने बिल का भुगतान भी करना पड़ सकता है। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अच्छा फल आपको प्राप्त होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायत हो सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:19
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी): दफ्तर में यदि बॉस ने आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दी है तो आप गलती की कोई भी गुंजाइश ना रखें अन्यथा इसका बुरा असर आपके करियर पर पड़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपके हाथ से कोई बढ़िया मौका निकलने के कारण आपको काफी निराश हो सकती है। हालांकि आपको धैर्यवान रहने की जरूरत है। आप सही दिशा में प्रयास करें, जल्द ही आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। कर्ज या उधार देने से पहले आप अच्छी तरह सोच विचार कर लेंगे तो बेहतर होगा। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:10
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 9 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी): नौकरीपेशा जातकों को आगे बढ़ने का अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आपकी पदोन्नति होने की प्रबल संभावना है। अगर आप सरकारी विभाग में कार्यत हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा होगा। आपके कारोबार में वृद्धि संभव है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। यदि आप किसी करीबी के लिए तोहफा आदि खरीदना चाहते हैं तो उसके लिए दिन उचित है। घर का माहौल काफी बढ़िया रहेगा। परिजनों के साथ आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। रोमांटिक लाइफ में नया मोड़ आएगा। आज आपके पार्टनर का एक अलग ही रूप आपको देखने को मिलेगा। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आप बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:15
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च): अगर आप व्यापारी हैं और अपना बिजनेस आगे बढ़ाना चाहते हैं तो आपको किसी करीबी का सहयोग प्राप्त हो सकता है। यदि पैसों से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आज आपकी इस परेशानी का भी हल निकल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। उच्च अधिकारी भी आपका उत्साह बढ़ाएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। संतान से जुड़ी किसी समस्या का समाधान हो सकता है। आज आपको उनका मार्गदर्शन करने का भी मौका मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। यदि हाल ही में आपने कोई छोटा-मोटा निवेश किया है तो उसका अच्छा परिणाम आपको मिल सकता है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:32
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











