Aaj Ka Rashifal 7th April: ईश्वर की कृपा से आज इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार

ग्रहों और नक्षत्रों की बदली हुई चाल का आज सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, यह जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल ।

Aaj Ka Dainik Rashifal 7th April Horoscope Today In Hindi

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
घर का कोई सदस्य आज आपसे नाराज हो सकता है। ऐसे में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। संतान से जुड़ी कोई चिंता आपको सताएगी। आज आपको कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचने की आवश्यकता है। कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा संकेत दे रहा है। दफ्तर में आपका कोई कठिन कार्य आज समय पर पूरा होगा। उच्च अधिकारियों का भी सहयोग आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलने की संभावना है। पैसों के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:8
शुभ समय: सुबह 7:55 से दोपहर 12 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
लंबे समय बाद आज किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है। आज आपको अपने प्रिय से अपने मन की बात साझा करने का अवसर मिलेगा। मानसिक रूप से आप बेहतर महसूस करेंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में नियमों का पालन सख्ती से करने की सलाह दी जाती है। यदि जरा सी भी लापरवाही होती है तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको जबरदस्त सफलता हासिल हो सकती है। पैसों के मामले में दिन औसत रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग:गहरा नीला
शुभ अंक:31
शुभ समय:दोपहर 2:45 से रात्रि 9:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
स्वास्थ्य की दृष्टि से उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपकी सेहत में गिरावट आने की संभावना है। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए औसत रहेगा। घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। खासतौर पर आज जीवनसाथी आपके साथ अधिक समय व्यतीत कर पाएंगे। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। आपका बजट असंतुलित हो सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक किसी मेहमान का घर आना होगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक: 34
शुभ समय:प्रातः 4:05 से दोपहर 2:15 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आज आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं। पैसों की स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में अपने काम पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। दूसरों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी न करें। साथ ही उनकी कमियां निकालने से भी बचें। अगर आप व्यापारी हैं और साझेदारी में कोई कार्य करने वाले हैं तो अच्छी तरह से सोच विचार जरूर कर लें। सेहत अच्छी रहेगी। आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:4
शुभ समय:शाम 5:05 से रात्रि 8:55 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कामकाज को अलग रखकर आज आप दोस्तों और परिजनों के साथ समय व्यतीत करेंगे। आपको मौज मस्ती करने का भी मौका मिलेगा। हालांकि आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर रोक लगाने की जरूरत है। यदि आप इसी तरह खुले दिल से खर्च करेंगे तो भविष्य में आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। घरेलू जिम्मेदारियों को आप मिलकर पूरा करेंगे। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। वह आपकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको शराब, सिगरेट, पान, गुटखा आदि के सेवन से बचने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक: 4
शुभ समय:सुबह 9:05 से दोपहर 12 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आज वे आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। पैसों की बात करें तो आपको अपना बजट बनाकर चलने की जरूरत है। यदि आप अपने खर्चों में कटौती करते हैं तो आपकी आर्थिक समस्याओं का काफी हद तक समाधान हो सकता है। दफ्तर का माहौल अच्छा रहेगा। आप पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपने काम पूरे करेंगे। व्यापारियों को आज यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। सेहत की बात करें तो आपको पेट से जुड़ा इंफेक्शन हो सकता है। बाहर के और बासी भोजन से परहेज करें।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 7th April Horoscope Today In Hindi

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कई प्रयासों के बावजूद अगर आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आप नकारात्मक विचारों को स्वयं पर हावी न होने दें। आपको अपने अनुभवों से सीखने की जरूरत है। दफ्तर में यदि उच्च अधिकारी आपको कोई सलाह देते हैं तो आप उस पर जरूर गौर करें। इसमें आपका ही फायदा है। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में किसी भी तरह की जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। अगर आप शेयर बाजार से जुड़ा काम करते हैं तो आप अपने फैसले सोच समझ कर लें। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रहने के लिए रोजाना योग और ध्यान करें।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 20
शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
कार्यस्थल पर आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आपको वाद विवाद से बचने की आवश्यकता है। यदि आप खुद पर काबू नहीं रखेंगे तो आप कानूनी चक्कर में फंस सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ का योग बन रहा है। अगर आप बड़े व्यापारी हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। रुकी हुई योजना दोबारा शुरू हो सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। अपनों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। आज आप संतान की शिक्षा से जुड़ा कोई बड़ा फैसला भी ले सकते हैं। खानपान में लापरवाही के कारण सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक: 17
शुभ समय:दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सुखद रहने वाला है। आपके सभी कार्य योजना के अनुसार पूरे होंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। सहकर्मियों के साथ भी तालमेल बेहतर हो सकता है। व्यापारियों को सही दिशा में प्रयास करने की आवश्यकता है। दूसरों के कहने पर अपने फैसले लेने से बचें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। अपनों के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा। स्वास्थ्य आपका मामला अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:15
शुभ समय:सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
दफ्तर में बॉस आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंप सकते हैं। ऐसे में आज छोटी सी गलती अतीत में किए हुए परिश्रम पर पानी फेर सकती है। बेहतर होगा आप ध्यानपूर्वक अपना कार्य करें। व्यापारियों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। पैसों की कमी की वजह से आपके किसी कार्य में रुकावट आने की संभावना है। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक आपको काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आपको अनावश्यक भागदौड़ भी करनी पड़ेगी। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखें। आपको उनकी खुशियों का भी ख्याल रखने की जरूरत है। सेहत आपकी कमजोर रहेगी।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक: 11
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 8:25 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। बॉस आपके नेतृत्व की क्षमता से काफी प्रभावित होंगे। हो सकता है आज आपको कोई बड़ा और जिम्मेदारी भरा काम भी दिया जाए। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहेगा। अचानक आपका कोई काम बीच में अटक सकता है। इसके अलावा पार्टनर के साथ भी आपकी कहासुनी हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। अपने बजट से अधिक दूर न जाएं। घर का माहौल शांत रहेगा। आज पिता के साथ आप अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। खुद को तरोताजा और ऊर्जावान रखने के लिए आप पर्याप्त आराम करें।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:10
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से शाम 6:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
प्यार मोहब्बत के मामले में दिन विवादस्पद रहने वाला है। भावुक होकर आज आपको कोई भी निर्णय लेने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको अपने वैवाहिक जीवन पर ध्यान देने की जरूरत है। हो सके तो अपने प्रिय के लिए आज कुछ बढ़िया प्लान करें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी आमदनी बढ़ सकती है। इसके अलावा पुराने किसी कर्ज से भी आपको छुटकारा मिल सकता है। कामकाज को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। नौकरी हो या व्यापार जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। काम के साथ आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक: 12
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Desktop Bottom Promotion