Aaj Ka Rashifal 7th August: मकर राशि वालों को मिलेगा आज मनचाहा परिणाम, क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे?

Dainik Rashifal: क्या आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने वाला है। आपकी शिक्षा में कोई बड़ी बाधा आ सकती है। बेहतर होगा आप धैर्यवान रहें। जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। आपके बीच का प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप अपने लिए जमकर खरीदारी भी कर सकते हैं।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:6
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:05 तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 7th August Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

सेहत आपकी बढ़िया रहेगी और आज मानसिक रूप से भी आप काफी मजबूत रहेंगे। आप अपना छोटा से छोटा फैसला भी बहुत ही समझदारी से लेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ अच्छा अवसर लग सकता है। आपके कारोबार में बढ़त होगी। वहीं नौकरीपेशा जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। प्रेम जीवन की बात करें तो आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:4
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

पैसों के मामले में आज आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। खासतौर पर उधार लेन-देन करने से बचें नहीं तो आपका पैसा अटक सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को कानूनी मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है नहीं तो नुकसान संभव है। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी से असंतुष्ट हैं तो नौकरी बदलने का यह उचित समय है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 4:20 से 7:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा। एक दूसरे को आप पर्याप्त समय दे पाएंगे। आप भविष्य की योजनाओं पर चर्चा भी कर सकते हैं। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। आमदनी से अधिक खर्च ना करें। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी कोई चिंता आपको सताएगी। इस समय उन्हें आपके मार्गदर्शन की आवश्यकता है। स्वास्थ्य का मामला नरम गरम रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:11
शुभ समय: दोपहर 12:55 से शाम 6 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आपके लिए काम से जुड़ी यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा बहुत ही लाभदायक रहने वाली है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो हो सकता है आपके हाथ निराशा लगे, लेकिन आप अपने प्रयास जारी रखें। घर का माहौल शांत रहेगा। रिश्तों में तालमेल बेहतर होगा।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:17
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 8:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज कोई पुरानी बात याद करके मन दुखी हो सकता है। हालांकि आपको अतीत भुलाकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। बेवजह की बातों में आप अपना कीमती समय नष्ट करने से बचें। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहेगा। आपका बजट असंतुलित हो सकता है। दफ्तर में बॉस आपके प्रदर्शन से काफी प्रसन्न रहेंगे। आज वे आपकी काफी तारीफ भी कर सकते हैं।
शुभ रंग:आसामानी
शुभ अंक:20
शुभ समय: दोपहर 1:35 से शाम 4:35 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज का दिन आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कामकाज का बढ़ता हुआ बोझ और खर्चों में वृद्धि के कारण आपकी चिंता काफी बढ़ सकती है। इसके अलावा आप काफी दबाव भी महसूस करेंगे। ऐसे में सेहत में भी गिरावट आने की संभावना है। घर के सदस्यों के साथ अपना व्यवहार ठीक रखें। छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करने का प्रयास करें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:15
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:25 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में आपको लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है। वकील से कानूनी सलाह लेने के लिए दिन उचित है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आज उनकी ओर से कोई अच्छी खबर भी मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन कुछ बेहतर साबित होगा।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:28
शुभ समय: प्रातः 6:20 से 8:45 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। अपनों के साथ आपको बहुत ही अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। बड़े बुजुर्गों की ओर से आपको कुछ सुझाव भी मिल सकते हैं। रोमांटिक लाइफ में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी आपके बीच टकराव हो सकता है। बेहतर होगा आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 4:15 से रात्रि 8:15 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अपनों का स्नेह और समर्थन प्राप्त होगा। रोजी रोजगार की दिशा में किया हुआ प्रयास सफल होगा। आज आपको अपने सही फैसलों के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास कराएगा। एक दूसरे का साथ पाकर आप काफी भाग्यशाली महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बहुत ही खास रहने वाला है। आपकी दोस्ती प्यार में बदल सकती है। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आर्थिक स्थिति में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। आपका पैसा चोरी या गुम हो सकता है। सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:9
शुभ समय: प्रातः 6:55 से 8 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

दफ्तर में यदि आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पेंडिंग है तो उसे पूरा करने के लिए आज आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से बचने की सलाह दी जाती है। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखें। आपका गलत रवैया उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। सेहत का मामला कमजोर रहेगा।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक:34
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Monday, August 7, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion