Aaj Ka Rashifal 7th December: धन के देवता कुबेर इन राशियों पर रहेंगे आज मेहरबान

अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने आर्थिक जीवन, पारिवारिक जीवन, वैवाहिक जीवन, नौकरी, व्यापार आदि से संबंधित सारी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। तो आइए देखते हैं कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज परिजनों के साथ अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। हो सकता है आप घूमने फिरने के लिए बाहर भी जाएं। आज भाई या बहन की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त हो सकता है। दफ्तर में आज बॉस अचानक किसी महत्वपूर्ण मीटिंग के लिए बुलावा भेज सकते हैं। बेहतर होगा आप पहले से ही तैयार रहें। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने के लिए शॉर्टकट रास्ते बनाने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:2
शुभ समय: प्रातः 6:50 से 11 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 7th December Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने वाला है। आज आप किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से बचें और ना ही कोई भी जोखिम भरा फैसला लें। नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर में ज्यादा इधर उधर की बातें करने से बचना होगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। भविष्य में आर्थिक तंगी से बचने के लिए आपको फिजूल खर्ची से दूर रहना होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपके प्रिय आपका कुछ ज्यादा ही ख्याल रखेंगे। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। लंबे समय से रुका हुआ आपका कोई कार्य पूरा हो सकता है। अगर आप व्यापारी हैं तो आपको बड़ी सौदेबाजी करने का मौका मिलेगा। जल्द ही आपके कारोबार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर में कोई महत्वपूर्ण खबर मिल सकती है। आपको मनचाहा ट्रांसफर मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के किसी सदस्य की आप से आपको बढ़िया सरप्राइज मिल सकता है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। आप किसी खेल कूद में हिस्सा ले सकते हैं।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:18
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप बेरोजगार हैं और लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज किसी व्यक्ति विशेष की मदद से आपको रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आप खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन खत्म होगी और आपके रिश्ते में सुधार आएगा। हालांकि आपको भविष्य में अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखना होगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप किसी करीबी के लिए कोई कीमती तोहफा भी खरीद सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको पेट से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:16
शुभ समय: सुबह 8:20 से 10:20 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आज आपके प्रिय आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। संतान से जुड़ी किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। दफ्तर में व लोड अधिक रहने की संभावना है। हालांकि आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। व्यापारियों के लिए लाभ का योग बन रहा है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज आप बड़े फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:19
शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 8:15 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कामकाज का बढ़ता हुआ बहुत आपको थका हुआ महसूस करा सकता है। मुमकिन है आज आपको अतिरिक्त कार्य करने पड़े। हालांकि उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को महत्वपूर्ण कागजी कार्रवाई करते समय किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपका भारी नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको हड्डियों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:12
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 9:25 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी हो या व्यापार आपकी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में आज का दिन बेहतर रहेगा। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपको अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 9:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

घरेलू जिम्मेदारियां बन सकती है। आज घर के कुछ सदस्य आपसे नाखुश रहेंगे। दफ्तर में उच्च अधिकारियों से बात करते समय अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें अन्यथा आपके गलत शब्द आपको मुश्किल में डाल सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज आर्थिक नुकसान हो सकता है। अतीत में लिए हुए किसी गलत फैसले का नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप अपने फैसले बहुत ही समझदारी से लें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। हालांकि आज रुके हुए धन की प्राप्ति ना होने के कारण आपकी चिंता बढ़ सकती है। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको स्किन से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:11
शुभ समय: प्रातः 5:25 से 10:05 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। यदि हाल ही में आपने कोई परीक्षा दी है तो आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। पैसों की स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। हालांकि आपको अपने बजट से ज्यादा दूर ना जाने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में आपका कोई कठिन काम आज समय पर पूरा हो सकता है। उच्च अधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। आज बॉस भी आपकी तारीफ कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं आपकी योजना आगे बढ़ सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:24
शुभ समय: शाम 4:15 से 7:15 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

यदि घर में कोई बुजुर्ग सदस्य है तो आज अचानक उनके स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है। बेहतर होगा आप उनका ख्याल रखें। भागदौड़ भरी और व्यस्त दिनचर्या के कारण आज आपकी थकान काफी बढ़ सकती है। खुद को तरोताजा और ऊर्जावान रखने के लिए आपको स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय निकालने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक-ठाक रहेगी। सोच समझकर खर्च करें। काम से जुड़ी लंबी यात्रा का योग बन रहा है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:10
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

यदि आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य रुका हुआ है तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। आज आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। नौकरी करने वाले लोगों की आमदनी बढ़ेगी। वहीं व्यापारियों को भी बड़ा फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज अब जमकर मौज मस्ती करेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक-ठाक रहने वाली है। आज पैसों से जुड़ा लेनदेन करने से बचें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:26
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

व्यापार विस्तार की योजना आगे बढ़ेगी। हालांकि कानूनी मामलों में आपको अधिक संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। लापरवाही महंगी साबित होगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी तरक्की हो सकती है और आपकी आमदनी भी बढ़ेगी। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आप आर्थिक लेनदेन कर सकते हैं। घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। आज पिता की ओर से आपको तोहफा भी मिल सकता है। सेहत आपकी कमजोर रहेगी।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Thursday, December 7, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion