Aaj Ka Rashifal 7th February: सिंह राशि वालों की बढ़ेगी आमदनी, इन राशियों पर भी बरसेगी आज मां लक्ष्मी की कृपा

अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। यहां आपको आपके आर्थिक जीवन, वैवाहिक जीवन, पारिवारिक जीवन, नौकरी-व्यापार, स्वास्थ्य आदि से संबंधित जानकारियां मिलेंगी। तो आइए देखते हैं आज क्या है आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आर्थिक तंगी से बचने के लिए आपको अपनी आमदनी में से कुछ हिस्सा बचाकर रखने की सलाह दी जाती है। यदि आप बचत पर अधिक ध्यान नहीं देंगे तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। दफ्तर में पेंडिंग कार्यों को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज निवेश करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। ऐसे में आपको किसी करीबी और अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेने की जरूरत है। घर के सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। खासतौर पर माता-पिता के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको स्किन से जुड़ी कोई एलर्जी हो सकती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:14
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 7th February 2024, Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज को अलग रखकर आज आप स्वयं पर ध्यान देंगे। अपने रहन-सहन को और भी बेहतर बनाने के लिए आज आप कुछ जरूरी प्रयास भी करेंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हो सकता है आप किसी महंगी सुख सुविधा की चीज की खरीदारी भी करें। अगर आप बेरोजगार हैं और रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आपको मनचाही नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। ऑनलाइन बिजनेस करने वाले लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। आपके कारोबार में बढ़त होगी। दिन के दूसरे हिस्से में पुराने दोस्तों के साथ मुलाकात हो सकती है। ऐसे में आज आपकी कोई अच्छी याद एक बार फिर तरोताजा हो जाएगी। स्वास्थ्य के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:25
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से 10 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कार्यस्थल पर आपको बहुत ही संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मी आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को कानूनी मामलों में अधिक सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। यदि आज आपसे कोई लापरवाही होती है तो भारी नुकसान हो सकता है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। यदि आप खुले दिल से खर्च करेंगे तो भविष्य की योजनाओं में बाधा आ सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आज आपके प्रिय की मदद से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करनी होगी।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:27
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

माता या पिता को शारीरिक कष्ट संभव है। ऐसे में आज आप उनके साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति में सुधार का संकेत मिल रहा है। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। भविष्य में आप जल्दबाजी में कोई भी आर्थिक लेनदेन ना करें तो बेहतर होगा। आज जीवनसाथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। ऐसे में आपके बीच कुछ खट्टी मीठी नोक झोंक भी हो सकती है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। हालांकि सहकर्मियों के साथ आपको टकराव से बचने की आवश्यकता है। आप अपना पूरा ध्यान अपने काम पर लगाएं। व्यापारियों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप अपना कारोबार आगे बढ़ना चाहते हैं तो आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:16
शुभ समय: प्रातः 6:25 से 11:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। आज घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। ऐसे में दोस्तों और रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। कामकाज से जुड़े प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी। नौकरी हो या व्यापार आपकी तरक्की हो सकती है। पैसों से जुड़ी चिंता दूर होगी। आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। आप समझदारी से अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो जल्द ही आपको सारे कर्जों से छुटकारा मिलेगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि हाल ही में आपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिल सकता है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन कुछ बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

घर के किसी सदस्य के साथ आपकी बहसबाजी हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है। इसका बुरा असर आपके काम पर भी पड़ेगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों की बातों को नजरअंदाज करने से बचने की आवश्यकता है नहीं तो नुकसान आपका ही होगा। व्यापार से जुड़े जातक यदि आज बड़े फायदे की उम्मीद कर रहे हैं तो हो सकता है आपके हाथ निराशा लगे। हालांकि आपको सकारात्मक रहने की आवश्यकता है। आप कड़ा परिश्रम करें, जल्द ही आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे, साथ ही आपकी कमजोरी भी बढ़ सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:11
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बनाकर चलें तो बेहतर होगा। इससे आपके घर की शांति बनी रहेगी, साथ ही आपको अपनों का स्नेह और समर्थन भी मिलेगा। बेवजह का अहंकार आपके रिश्ते खराब कर सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। दफ्तर में वर्कलोड कम रहने की संभावना है। यदि आप खुद का छोटा-मोटा व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आज आपकी योजना कुछ आगे बढ़ सकती है। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन विवादस्पद रहने वाला है। आपके बीच गलतफहमी बढ़ सकती है। ऐसे में आप अपने रिश्ते को लेकर असमंजस की स्थिति में रहेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस बदलते मौसम में आपको अपना अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:4
शुभ समय: सुबह 8:50 से 11 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप अविवाहित हैं तो आज आपके जीवन में कोई खास दस्तक दे सकता है। मुमकिन है आपको मनचाहा जीवनसाथी मिल जाए। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। लंबे समय बाद आज आप जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही मजेदार वक्त बिताएंगे। आज आप अपने प्रिय के लिए शॉपिंग आदि भी कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। यदि आप इस मौके का फायदा उठाते हैं तो जल्द ही आपकी तरक्की हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में उछाल आएगा। अतीत में किए हुए किसी निवेश का दुगना फायदा आपको हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:45
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कार्यस्थल पर आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। कुछ लोगों के अलग स्वभाव के कारण वैचारिक मतभेद हो सकता है। बेहतर होगा आप शांति और समझदारी से अपना पक्ष रखने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आप किसी पुरानी रुकी हुई योजना पर आप दोबारा काम शुरू कर सकते हैं। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है, लेकिन खर्चों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में आपको बहुत ही सोचसमझ कर अपने आर्थिक फैसले लेने होंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। खुद को सेहतमंद रखने के लिए आपको अपने बढ़ते हुए वजन पर काबू करना होगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:35
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

घर का माहौल बहुत ही बढ़िया रहेगा। यदि आपके घर में कोई अविवाहित सदस्य है तो आज उनके लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। नौकरीपेशा जातकों के पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को कुछ नई रणनीतियां बनाने की आवश्यकता है। यदि हाल ही में अपने किसी नए कार्य की शुरुआत की है तो आपको प्रचार प्रसार पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। आज धन कमाने का मौका आपके हाथ लग सकता है। ऐसे में आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आज आप अच्छी सेहत का आनंद उठाएंगे।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

दफ्तर में आप दूसरों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी ना करके खुद के काम पर फोकस करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। आपकी यह आदत आज आपको मुसीबत में डाल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। आज आपका आर्थिक नुकसान होने की भी संभावना है।।पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी।।दैनिक खर्च आसानी से पूरे होंगे। आज आप कोई पुराना छोटा-मोटा उधार चुकाने में भी सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। अपने गलत व्यवहार के लिए आज आपकी आलोचना भी हो सकती है। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:15 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते को बेहतर बनाने की आप पूरी कोशिश करेंगे। मुमकिन है आज आपको सफलता भी मिले। आपके प्रिय के बर्ताव में नरमी देखने को मिलेगी। यदि आप पैसों की तंगी से जूझ रहे हैं तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। दफ्तर में आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। आज उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लगने की संभावना है। खासतौर पर अगर आप कपड़े के व्यापारी हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। यदि आप उच्च शिक्षा से जुड़ा प्रयास कर रहे हैं तो हो सकता है आपके मार्ग में कोई बाधा आए। सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:21
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 10:30 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Wednesday, February 7, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion