Aaj Ka Rashifal 7th January: मिथुन राशि वालों को मिलेगी आज जबरदस्त सफलता, इन राशियों का भी दिन है कुछ खास

कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

Aaj Ka Dainik Rashifal 7th January Horoscope Today In Hindi

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18): कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए व्यस्त रहेगा। बेहतर होगा आप अपने दिन भर की योजनाएं पहले ही बना लें। दफ्तर में लंबित कार्यों का बोझ अधिक रहने की संभावना है। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है। व्यापार से जुड़े लोगों को किसी भी परिस्थिति में अपना धैर्य खोने से बचने की सलाह दी जाती है। आज आपको बहुत ही संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। बिना सोचे समझे खर्च ना करें। जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। ऐसे में आज मानसिक रूप से आज कुछ अच्छा महसूस नहीं करेंगे। खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से बेहतर बनाने के लिए आपको स्वयं पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19): सुस्ती और आलस्य के कारण आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा ही रह जाएगा। नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आपका लापरवाह रवैया घर के सदस्यों को दुखी कर सकता है। आज पिता आपसे बेहद नाराज रहेंगे। बेहतर होगा आप उनकी बातों को नजरअंदाज ना करें अन्यथा नुकसान आपका ही होगा। पैसों के मामले में दिन औसत रहने वाला है। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा काम से जुड़ी होगी। स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतों से छुटकारा पाने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप गलत खानपान की आदतों से भी बचें।

शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:4
शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20): विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। परीक्षा में आपको जबरदस्त सफलता हासिल हो सकती है। यदि उच्च शिक्षा की प्राप्ति में कोई बाधा आ रही है तो आपकी इस समस्या का समाधान होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आज आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर में पूजा पाठ, हवन आदि का आयोजन होगा। माता-पिता का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। काम से जुड़े प्रयास सफल होंगे। आज आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आप काफी फुर्तीले रहेंगे।

शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:25
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 8:25 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21): नौकरीपेशा जातकों को कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। दफ्तर में आज आपको कोई कठिन कार्य मिल सकता है। हालांकि आपको खुद पर भरोसा रखने की जरूरत है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज मनचाहा मुनाफा होगा। व्यापार विस्तार की योजना आगे बढ़ेगी। आर्थिक तंगी से बचने के लिए आज आप अपने खर्चों की लिस्ट में कुछ कटौती कर सकते हैं। यदि आप बचत पर ध्यान देंगे तो जल्द ही आपको कर्ज से भी मुक्ति मिलेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में पारदर्शिता बनाए रखें। झूठ का सहारा लेने से बचें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है। हालांकि आपको समय पर भोजन करने के साथ देर रात तक जागने से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 4:30 से रात्रि 9:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21): शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ा कार्य करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके हाथ बढ़िया अवसर लग सकता है। अगर आप व्यापारी हैं और आपके किसी कार्य में सरकारी रुकावट आ रही है तो आपको अपने फैसले बहुत ही समझदारी से लेने की आवश्यकता है। वाद विवाद से बचें अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। आमदनी में इजाफा होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। आपके महत्वपूर्ण फैसलों में आपको अपने प्रिय का समर्थन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए औसत रहेगा।

शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:35
शुभ समय: सुबह 7:10 से 11:05 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर): इस राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। कारोबार आगे बढ़ने का आपका सपना जल्द ही पूरा होगा। साझेदारी में कार्य करना आपके लिए बेहद लाभदायक रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है या फिर आपकी तरक्की हो सकती है। हालांकि आप पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा, ऐसे में आपको कड़ी मेहनत करने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आपको अपने समझदारी भरे किसी फैसले का अच्छा नतीजा मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप अविवाहित हैं तो आपके लिए विवाह का कोई प्रस्ताव आ सकता है। हालांकि जल्दबाजी में आप ऐसे फैसले लेने से बचें। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।

शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22): दफ्तर में अगर आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आज बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। ऐसे में आपको काम में अधिक भागीदारी दिखाने की सलाह दी जाती है। हो सकता है आज वे आपकी मेहनत पर गौर करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको लंबी यात्रा करने से बचने की आवश्यकता है। इसके अलावा आप निवेश आदि करने से भी बचें। बच्चों के साथ आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। आज आप उनके साथ घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आप अधिक बचत कर पाएंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक रहेगा।

शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 12:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20): व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है। आपका आर्थिक नुकसान हो सकता है। आप किसी भी अपरिचित और अनुभवहीन व्यक्ति की सलाह से कोई भी काम ना करें तो बेहतर होगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। यदि आपके किसी कार्य में बाधा आ रही है तो उनकी मदद से आपका काम समय पर पूरा होगा। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। आज आपके प्रिय काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको नसों से संबंधित कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर): पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। घर के छोटे सदस्यों के साथ आप जरूरत से ज्यादा सख्ती से पेश आने से बचें। यदि उनसे कोई गलती होती है तो आप बड़प्पन दिखाते हुए उन्हें माफ कर दें। इससे आपके घर की शांति बनी रहेगी और रिश्ते भी मधुर रहेंगे। पैसों के लिहाज से आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। बढ़ते हुए खर्च के कारण आपका बजट असंतुलित हो सकता है। दफ्तर में एक ही गलती को बार-बार दोहराने के कारण आज बॉस आपसे काफी नाराज हो सकते हैं। यदि आप ऐसी लापरवाही करेंगे तो आपको दी हुई कोई जिम्मेदारी आपसे वापस ली जा सकती है। व्यापारियों को आज बड़ी डील करने का मौका मिलेगा। हालांकि आपको जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य के मामले में दिन औसत रहने वाला है।

शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:05 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी): काम के साथ आप अपनी निजी जीवन पर भी ध्यान देंगे तो बेहतर होगा अन्यथा आज घर के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। विशेष रूप से बच्चों के साथ आप अधिक समय बिताने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। ऐसे में आपकी आमदनी में इजाफा होगा। वहीं नौकरीपेशा जातकों को भी आज आर्थिक फायदा होने का संकेत मिल रहा है। जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आपके प्रिय का गलत बर्ताव आज आपको दुखी कर सकता है। बेहतर होगा आप शांत दिमाग से मामले को सुलझाने का प्रयास करें अन्यथा आपके बीच दूरियां बढ़ सकती है। स्वास्थ्य का मामला कुछ कमजोर रहने वाला है।

शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:18
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी): आज वाहन का प्रयोग आपको बहुत ही सावधानी से करने की सलाह दी जाती है। यातायात के नियमों का पालन सख्ती से करें। पैसों के मामले में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपको अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। ऐसे में आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आज जीवनसाथी किसी बात पर आपसे नाराज हो सकते हैं। बेहतर होगा आप उन्हें प्यार से मनाने का प्रयास करें। हो सके तो आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जाएं। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। अगर आप किसी पुश्तैनी संपत्ति की बिक्री करना चाहते हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा।

शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:9
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च): आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती से भरा रहेगा। दोस्तों और परिजनों के साथ आज आपको अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। ऐसे में आपका तनाव काफी कम होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। यदि हाल ही में आपने कोई निवेश किया है तो उसका उचित फायदा आपको हो सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ कमाने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा खासतौर पर अगर आप खुदरा व्यापारी हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में समय का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। हो सकता है आज आपको अतिरिक्त कार्य दिए जाएं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:28

शुभ समय: प्रातः 6:30 बजे से 10 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Sunday, January 7, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion