Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Aaj Ka Rashifal 7th July: मकर राशि वालों को करना पड़ेगा आज आर्थिक तंगी का सामना
क्या आज आपको मिलेगा भाग्य का साथ? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज आपके पास करने के लिए ज्यादा कुछ नहीं होगा। ऐसे में अपने खाली समय का सदुपयोग करने के लिए आप घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। पैसों के लिहाज से आज का दिन अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। हालांकि आपको खुले दिल से खर्च करने से बचने की आवश्यकता है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:4
शुभ समय: सुबह 8:15 से 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। आप अपनी मनपसंद जगह पर सैर सपाटे के लिए जा सकते हैं। वहीं दूसरी ओर अगर आप सिंगल हैं तो आज आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आपको किसी करीबी की ओर से कोई फायदेमंद सलाह मिल सकती है। सेहत आपकी बढ़िया रहेगी।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
अगर आप व्यापारी हैं और किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो अपने फैसले आप स्वयं सोच समझ कर लें। निजी जीवन में स्थिति तनावपूर्ण नजर आ रही है। घर में वाद विवाद होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अचानक सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:39
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
प्रेम जीवन में उत्साह बना रहेगा। एक दूसरे का साथ पाकर आप काफी प्रसन्न रहेंगे। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही सुखद रहेगा। जीवनसाथी की ओर से कोई खुशखबरी मिलेगी। पैसों की स्थिति में उछाल आने की प्रबल संभावना है। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। सेहत आपकी ठीक रहेगी। मानसिक रूप से भी मजबूत रहेंगे।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:5
शुभ समय: प्रातः 4:15 से 9 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज पुरानी किसी बात को याद करके मन दुखी हो सकता है। बेहतर होगा आप नकारात्मक विचारों से दूर रहें और अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करें। जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपको नजरअंदाज कर रहे हैं।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक:35
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 8:20 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अगर आप व्यापारी हैं तो आपको जोखिम भरे फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को और कड़ा परिश्रम करना होगा। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज कोई पुराना रोग उभर सकता है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:19
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। ऐसे में आज आपका तनाव काफी कम होगा। दफ्तर में यदि लंबे समय से आपका कोई काम पेंडिंग है तो आप लापरवाही ना करें। इसका बुरा असर आपकी तरक्की पर भी पड़ेगा। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा। यदि आपके साथी नाराज है तो उन्हें मनाने में आप विफल रहेंगे।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:7
शुभ समय: सुबह 7:50 से 9:50 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
पूजा पाठ में आपका काफी मन लगेगा और आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा सकती है। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक लगाव बढ़ेगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:15
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आप सारी चिंताओं को भूलकर मौज-मस्ती पर ध्यान देंगे। हो सकता है आप अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात के लिए भी जाएं। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको अपने खर्चों में कटौती करने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 9:50 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। पैसों की कमी की वजह से आपका कोई काम रुकने की संभावना है। घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। माता पिता के साथ आज आपको अतिरिक्त समय बिताने का मौका मिलेगा, साथ ही आपको उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:26
शुभ समय: शाम 4:15 से 7:20 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आप जीवनसाथी को बता पाएंगे कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन कुछ ज्यादा ही खास रहने वाला है। आपके पार्टनर काफी अच्छे मूड में रहेंगे। आज वे आपसे कोई वादा भी कर सकते हैं। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:16
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 8:25 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज आप अपने घर की सजावट में कुछ जरूरी बदलाव कर सकते हैं। घर के सदस्य आपके इस प्रयास को काफी सराहेंगे। जीवनसाथी को कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। ऐसे में आपको अपने प्रिय पर काफी गर्व महसूस होगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक:20
शुभ समय: दोपहर 12:45 से 3:00 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
