Latest Updates
-
Hindu Nav Varsh 2026: कब से शुरू होगा हिंदू नववर्ष? जानें विक्रम संवत 2083 की तिथि और महत्व -
Kharmas 2026 Date: 14 या 15 मार्च, कब से शुरू हो रहा है खरमास? जानें इस दौरान क्या करें और क्या नहीं -
Friday the 13th: 13 तारीख को पड़ने वाले शुक्रवार को क्यों अशुभ मानते हैं लोग? जानें इसके पीछे का रहस्य -
World Sleep Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड स्लीप डे? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और इस साल थीम -
Alvida Jumma 2026: औरतें अलविदा जुमा की नमाज कैसे पढ़ें? जानें सही तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma 2026: अलविदा जुमा की नमाज में कितनी रकात होती है? जानिए नमाज पढ़ने का तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma Mubarak 2026: फलक से रहमत बरसेगी...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अलविदा जुमे की मुबारकबाद -
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी
Aaj Ka Rashifal 7th June: वृषभ राशि वाले आज वाहन का प्रयोग संभालकर करें, कैसा रहेगा आपका दिन? जानें यहां
क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को बड़ा निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है, साथ ही आप अपने साझेदार की गतिविधियों पर भी नजर बनाकर रखें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा अन्यथा आपकी तरक्की का सपना अधूरा ही रह जाएगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। यदि आप अपने बजट के अनुसार खर्च करेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। घर के सदस्यों के साथ आपको समय बिताने का मौका मिलेगा। खासतौर पर आज जीवनसाथी को आप पर्याप्त समय दे पाएंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको रोजाना सुबह जल्दी उठकर खुली हवा में सैर करने की जरूरत है। इससे आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज वाहन का प्रयोग आपको बहुत ही सावधानी से करने की सलाह दी जाती है अन्यथा गिरकर चोट लगने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। खासतौर पर घर के छोटे सदस्यों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। दफ्तर में आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप अपनी समझदारी से इस मुश्किल को पार करने में सफल रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक फायदा हो सकता है। हालांकि पैसों के मामले में आपको अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:10
शुभ समय: प्रातः 6 से 9 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आज आपके पार्टनर आपको किसी खूबसूरत जगह पर डेट के लिए ले जा सकते हैं। मुमकिन है उनकी ओर से आपको कोई बढ़िया सरप्राइज भी मिले। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन बहुत ही सुखद रहने वाला है। आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करेंगे और उनकी खुशियों का भी ख्याल रखेंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। मुमकिन आज आप घरेलू सुख सुविधा की किसी वस्तु की खरीदारी भी करें। कामकाज के दृष्टिकोण से दिन मिश्रित परिणाम वाले देने वाला रहेगा। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे, उतनी अच्छी सफलता आपको मिलेगी। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:24
शुभ समय: दोपहर 3:45 से शाम 7 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा और आप मन लगाकर अपना काम करेंगे। आपके प्रदर्शन में बड़ा सुधार देखने को भी मिल सकता है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप कुछ नया करने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। बेहतर होगा आप अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान दें। यदि संतान की शिक्षा से जुड़ी कोई भी समस्या हो रही है तो इस समय लापरवाही करना बिल्कुल ठीक नहीं होगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चीला रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको शरीर के किसी हिस्से में दर्द हो सकता है और थकान भी महसूस हो सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:16
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आप व्यापारी हैं तो आपको अपने मौजूदा व्यवसाय पर ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि आप व्यापार विस्तार की योजना बना रहे हैं तो आपको ज्यादा जल्दबाजी करने से बचने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। यदि काम से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपकी इस परेशानी का हल निकल सकता है। आप मन लगाकर अपना काम करेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। माता पिता का सहयोग आपको मिलेगा। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आप काफी कड़ी मेहनत करेंगे और जल्द ही इसका उचित फल भी आपको मिल सकता है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:8
शुभ समय: सुबह 7:55 से 9:50 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन कुछ तनावपूर्ण रहने की संभावना है। गलतफहमी की वजह से आपके बीच दूरियां बढ़ सकती है। बेहतर होगा आप समझदारी से काम लें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। धन हानि हो सकती है। आज पैसों से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण कार्य करने से बचें। दफ्तर में आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें। आप तनावमुक्त रहने का प्रयास करें, साथ ही आपको अपनी दिनचर्या में कुछ जरूरी बदलाव भी करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 3:35 से शाम 6 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा आपको अपने किसी पुराने संपर्क से लाभ हो सकता है आज आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने की भी संभावना है पीछे जातकों का दिन काफी व्यस्त रहेगा आज आपको अचानक कम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है हालांकि अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर आप उच्च अधिकारियों का दिल जीतने में सफल रहेंगे आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी आप किसी अच्छे कार्य के लिए दान भी कर सकते हैं पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा माता की ओर से लाभ संभव है जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो सेहत के प्रति आप जरा सी भी लापरवाही ना करें
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:11
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
घर के सदस्यों के साथ प्रेम पूर्ण व्यवहार बना रहेगा और विपरीत परिस्थिति में आपको उनका सहयोग भी मिलेगा। आज जीवनसाथी आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। ऐसे में आपके वैवाहिक जीवन की खुशियों में वृद्धि होगी। पैसों से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। आपको रुके हुए धन की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में ज्यादा इधर उधर की बातों पर ध्यान देने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा ही रह जाएगा। व्यापारियों को मनचाहे मुनाफे की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:5
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अनियमित खानपान और एसिडिटी की वजह से आपको सिर दर्द की समस्या हो सकती है। बेहतर होगा आप ज्यादा लापरवाही करने से बचें। कामकाज की मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में समय का पूरा ध्यान रखने की आवश्यकता है। हो सकता है बॉस आपको कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां दें। ऐसे में आप अपने सभी काम तय समय पर पूरे करने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई नया व्यावसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। आपको किसी करीबी और अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर ही अपना निर्णय लेने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:9
शुभ समय: प्रातः 4:05 से 8:55 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
काम का बोझ अधिक रहने के कारण नौकरीपेशा जातकों का तनाव बढ़ सकता है। हालांकि आपको ज्यादा चिंता करने से बचने की सलाह दी जाती है। आप शांत दिमाग से अपने काम पूरे करने की कोशिश करें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। व्यापार से जुड़े जातकों को निवेश करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो पार्टनर के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। घर का वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। आज घर के किसी सदस्य की सेहत अचानक बिगड़ सकती है। पैसों के मामले में दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर खर्च करें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 2:50 से शाम 6 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
वैवाहिक जीवन में सुख शांति रहेगी। आपके बीच प्रेम और अपनापन बढ़ेगा। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको अपने व्यवहार में उचित बदलाव लाने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति आपकी बढ़िया रहेगी। आज आप खुद के लिए शॉपिंग आदि भी कर सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं और काफी मेहनत के बाद भी आपकी तरक्की नहीं हो पा रही है तो आपको ज्यादा जल्दबाजी करने से बचने की सलाह दी जाती है। आप धैर्यवान रहें और अपना परिश्रम जारी रखें। जल्द ही आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:35 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आप बड़े व्यापारी हैं तो आपको आज काफी संभालकर रहने की आवश्यकता है। खासतौर पर अपनी महत्वपूर्ण फाइलें और डॉक्यूमेंट आप संभालकर रखें अन्यथा उनका दुरुपयोग हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होगा। आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें, जल्द ही आपका प्रमोशन हो सकता है पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप दिल खोलकर खर्च करेंगे। हो सकता है आप घर के सदस्यों के लिए तोहफे आदि भी खरीदें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आपके महत्वपूर्ण फैसलों में आपको अपने प्रिय का सहयोग प्राप्त होगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 5:25 से 8:45 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











