Aaj Ka Rashifal 7th June: तुला राशि वालों की होगी आज बड़ी तरक्की, इन राशियों के भी खुलेंगे भाग्य

आज का दिन सभी 12 राशियों के जीवन में कौन से बदलाव लेकर आएगा। अगर आप पर यह जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी जानकारियां मिलेंगी।

इससे आप अपने दैनिक योजनाओं को भी सफल बना सकते हैं। तो आइए देखते हैं आज किन राशियों की किस्मत का चमके का सितारा और किसके हाथ लगेगी निराशा।

Aaj Ka Dainik Rashifal 7th June, Horoscope Today In Hindi

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

बातचीत करते समय आप अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करें अन्यथा आज बेवजह के झगड़े झंझट हो सकते हैं। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आज अपनों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। सिर्फ जरूरत की चीजों पर खर्च करें। कामकाज के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। वर्क लोड कुछ कम रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको कोई एलर्जी या इंफेक्शन हो सकता है।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक:34
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

यदि पुश्तैनी संपत्ति से जुड़ा कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो वकील से कानूनी सलाह लेने के लिए आज का दिन उचित है। इसके अलावा आपको अपने बड़ों से भी सलाह लेनी चाहिए। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। अचानक काम का बोझ बढ़ सकता है, लेकिन आप अपने सभी काम समय पर पूरे कर पाएंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। यदि आप जीवनसाथी के लिए कोई कीमती तोहफा खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आज का दिन उचित है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:9
शुभ समय: प्रातः 6:55 से 8 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

खानपान में आप किसी भी तरह की गड़बड़ी ना करें। खासतौर पर ज्यादा तले भुने या मसालेदार भोजन से परहेज करें अन्यथा पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग उभर सकता है। दफ्तर में बॉस के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। ऐसे में आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना पक्ष रखें। व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ कमाने का मौका मिल सकता है। बिना सोचे समझे आप जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें। पैसों के मामले में दिल ठीक रहेगा। आज खर्चे कुछ कम हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आज अधिक समय बिताने का अवसर मिलेगा। आज आप अपने प्रिय से अपने मन की बात साझा कर पाएंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

प्यार मोहब्बत के मामले में दिन विवादस्पद पर रहने वाला है। पार्टनर के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर रोक लगानी होगी अन्यथा आप पर कर्ज का बोझ बढ़ सकता है। दफ्तर का माहौल अच्छा रहेगा। हालांकि आप सहकर्मियों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई जोखिम भरा फैसला लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 4:15 से रात्रि 8:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए यदि आप लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहने वाली है। घर के सदस्यों की एकता भंग हो सकती है। बाहरी लोगों को अपने निजी मामलों में दखलंदाजी करने ना दें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। सेहत का मामला कमजोर रहेगा।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:28
शुभ समय: प्रातः 6:20 से 8:45 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आप विद्यार्थी हैं और जल्द ही आपकी परीक्षा आने वाली है तो आपको अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। जरा सी लापरवाही आपके सुंदर भविष्य के सपने पर पानी फेर सकती है। नौकरीपेशा जातकों को आगे बढ़ने का अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आज बॉस आपको किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका दे सकते हैं। बेहतर होगा आप जमकर मेहनत करें। व्यापारियों को आर्थिक लाभ होगा। स्वास्थ्य में सुधार आने की संभावना है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:15
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:25 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

करियर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। आज आपको नौकरी का नया अवसर प्राप्त हो सकता है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। आज आप कोई पुराना कर्ज खत्म करने में भी कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। उनकी ओर से आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ रंग:आसामानी
शुभ अंक:20
शुभ समय: दोपहर 1:35 से शाम 4:35 तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 7th June, Horoscope Today In Hindi

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

संतान की शिक्षा को लेकर आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। ऐसे में आपको उनके गुरुजनों की मदद लेनी चाहिए। कामकाज को लेकर आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। हो सकता है आज आपको स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय ना मिले। हालांकि आप अपनी सेहत को नजरअंदाज करने से बचें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप अधिक बचत कर पाएंगे। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक किसी बड़ी समस्या का सामना आपको करना पड़ सकता है। आप जल्दबाजी में कोई भी कदम ना उठाएं।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:17
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 8:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं और कड़े परिश्रम के बावजूद आपकी तरक्की नहीं हो पा रही है तो आपको धैर्यवान रहने की सलाह दी जाती है। उचित समय आने पर आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम जरूर मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ और बेहतर होगी। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा। सेहत के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने वाला है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:11
शुभ समय: दोपहर 12:55 से शाम 6 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

नौकरीपेशा जातक यदि बदलाव की योजना बना रहे हैं तो आज आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को खुशखबरी मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े लोग यदि नए कारोबार की शुरुआत करने वाले हैं तो साझेदारी में कारोबार करना आपके लिए बहुत ही फायदेमंद होगा। पैसों की स्थिति में बड़ा उछाल आने की संभावना है। आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त हो सकता है। वैवाहिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण नज़र आ रही है। जीवनसाथी के बर्ताव में आज बदलाव देखने को मिलेगा। सेहत आपकी कमजोर रहेगी।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 4:20 से 7:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज आपको किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा। मानसिक रूप से आप बहुत ही अच्छा महसूस करेंगे। नौकरीपेशा जातकों की बड़ी तरक्की हो सकती है। आपको उच्च पद की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है साथ ही आपको कुछ बड़े अधिकार भी मिलेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपको रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी की समझदारी से आज आपकी किसी बड़ी परेशानी का हल निकल सकता है। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आज का दिन कुछ बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:4
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप कुछ नई व्यवसायिक योजनाएं बना सकते हैं। इसके अलावा आपको पैसों से जुड़ा कोई बड़ा लेनदेन करने का भी अवसर प्राप्त होगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए कड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है। बॉस के गुडबुक्स में आने के लिए आप अपना छोटा से छोटा काम भी ध्यान पूर्वक करें। इसके अलावा अपने व्यवहार का भी ध्यान रखें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। काम के साथ आप अपने पारिवारिक जीवन पर भी ध्यान दें। सेहत से जुड़ी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:6
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:05 तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Wednesday, June 7, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion