Latest Updates
-
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो -
कौन हैं Aditi Hundia? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan के साथ डांस Video Viral -
काले और फटे होंठों से हैं परेशान? तो पिंक लिप्स पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे -
Chaitra Navratri 2026: 8 या 9 दिन जानें इस बार कितने दिन के होंगे नवरात्र? क्या है माता की सवारी और इसका फल -
Gangaur Vrat 2026: 20 या 21 मार्च, किस दिन रखा जाएगा गणगौर व्रत? नोट करें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त -
घर में लाल चीटियों का दिखना शुभ है या अशुभ? जानें शकुन शास्त्र के ये 5 बड़े संकेत
Aaj Ka Rashifal 7th May: मिथुन राशि वालों को मिलेगी निराशाजनक खबर, इनका भी होगा मुश्किलों से सामना
आज 7 मई, मंगलवार का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए बेहद सुखद रहने वाला है। आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। आप भविष्य की कुछ योजनाएं भी बना सकते हैं। दिन की दूसरे हिस्से में अचानक आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगी। व्यापार से जुड़े जातकों ने यदि हाल ही में कोई बदलाव किया है तो उसका उचित परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आपके काम की तारीफ भी हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप अधिक बचत कर पाएंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:7
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
घर का वातावरण कुछ ठीक नहीं रहेगा। यदि समय रहते आपने ध्यान नहीं दिया तो बात काफी बिगड़ सकती है। अगर घर के बड़े बुजुर्ग आपको कोई सलाह देते हैं तो आप उनकी बातों को नजरअंदाज करने से बचें, साथ ही आपको अपने व्यवहार का भी ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। कामकाज को लेकर ज्यादा तनाव लेने से बचें नहीं तो आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। काम के साथ आपकी सेहत भी उतनी ही जरूरी है। पैसों के मामले में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। धन की आवक बनी रहेगी लेकिन लगातर हो रही खर्चों में वृद्धि के कारण आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। स्वास्थ्य का मामला कमजोर रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:16
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज दिन की शुरुआत कुछ ठीक नहीं होगी। आपको कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है। ऐसे में आपको काफी धैर्यवान रहने की आवश्यकता है। दफ्तर में अपने सभी काम आप योजना के अनुसार पूरे करने का प्रयास करें। सहकर्मियों से आप ज्यादा उम्मीदें ना रखें तो बेहतर होगा। आप अपने काम खुद ही पूरे करने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आपको अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। आपको अपने प्रिय का पूरा समर्थन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:33
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से 7 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज का दिन हंसी मजाक में गुजरेगा। मुमकिन है आपके घर में किसी नए सदस्य की भी एंट्री हो। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आज आप घर पर ही पूजा पाठ हवन आदि का आयोजन करवा सकते हैं। इसके अलावा आप कुछ जरूरतमंदों की मदद भी करेंगे। दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा। आप मन लगाकर अपना काम करेंगे। अपनी मेहनत और लगन के बल पर आप बॉस की गुड बुक्स में भी आ सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को निवेश करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आपको अपने मनपसंद व्यंजनों का आनंद उठाने का मौका मिलेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
दफ्तर में आपका कोई काम बीच में अटकने की संभावना है, लेकिन आपको जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी परेशानी बढ़ सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपको काम से जुड़ी छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आपको काफी सोच समझकर खर्च करने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का प्रेम और समर्थन मिलेगा। हालांकि व्यस्त दिनचर्या के कारण आप अपने प्रिय को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा ठीक से रखना होगा। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है। आप लापरवाही से बचें।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:20
शुभ समय: सुबह 8:50 से 11 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए या फिर किसी नए कार्य की शुरुआत करने के लिए बैंक से कर्ज लेने की योजना बना रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की आवश्यकता है। अगर आप बेरोजगार हैं और रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो आपको अपने किसी पुराने संपर्क से लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। बच्चों का जिद्दी स्वभाव आज आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:17
शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 8:15 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज का दिन आपके लिए कुछ कठिन रहने वाला है। विशेष रूप से आप अपने स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रहेंगे। अचानक कोई पुराना रोग उभर सकता है। बेहतर होगा आप लापरवाही ना करें। दफ्तर में यदि आपके किसी कार्य में बाधा आती है तो उच्च अधिकारियों की मदद से आपका काम पूरा हो सकता है। ऐसे में आप उनका धन्यवाद करना ना भूलें। अगर आप व्यापारी हैं और किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको अपने विरोधियों से संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आज वे आपके कार्य में रुकावट डालने का प्रयास कर सकते हैं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। बजट से अधिक खर्च हो सकता है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे होंगे। अपने गुस्से पर काबू रखें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:39
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:20 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज आप निजी जीवन पर अधिक ध्यान देंगे। काफी दिनों बाद आप जीवनसाथी के साथ बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। मुमकिन है आप अपने प्रिय के साथ अपने पसंदीदा रेस्टोरेंट में डिनर के लिए भी जाएं। संतान की किसी उलझन को दूर करने में आप उनकी मदद करेंगे। ऐसे में आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए यदि आप कड़ी मेहनत कर रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। काम से जुड़े फैसले आम जल्दबाजी में ना लें तो बेहतर होगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:42
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 9 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
यदि आपके किसी मित्र के साथ आपकी अनबन हो गई है तो आज आपके बीच सब कुछ सामान्य हो सकता है। हालांकि भविष्य में आपको अपनी वाणी और व्यवहार का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में आज बॉस का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आप जरा सी भी लापरवाही करने से बचें। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज सोच समझकर अपने फैसले लेने की सलाह दी जाती है नहीं तो नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। खासतौर पर घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आप अधिक समय बिताने की कोशिश करें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आप तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:32
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12:50 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज बच्चे आपसे कोई बड़ी फरमाइश कर सकते हैं। ऐसे में आप स्वयं को असमंजस की स्थिति में पाएंगे। जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का अहसास कराएंगे। आपके गृहस्थ जीवन की गाड़ी पटरी पर रहेगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको धन कमाने का भी मौका मिल सकता है। दफ्तर में यदि बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है तो आप छोटी सी भी गलती करने से बचें। व्यापार से जुड़े लोगों को आर्थिक लेनदेन करने का मौका मिल सकता है। आज आप कोई जोखिम भरा फैसला भी ले सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में दिन सामान में रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:5
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:15 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप विद्यार्थी हैं और विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं तो आपको सही दिशा में प्रयास करने की आवश्यकता है। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। नौकरीपेशा जातक यदि लंबे समय से अपनी तरक्की का इंतजार कर रहे हैं तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। अगर आप बेरोजगार हैं तो आपको रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों का रुका हुआ काम पूरा होगा। आज आपका कुछ नए लोगों से संपर्क भी हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:12
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 8 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने वाला है। कोई पुराना आर्थिक लेनदेन आपके लिए मुसीबत की वजह बन सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ेगा। अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर आपको अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। इसके अलावा अपना कोई भी काम आप अधूरा ना छोड़ें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आज ना चाहते हुए भी आप कोई बड़ा खर्च करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन होने की संभावना है। छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना सीखें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको सिगरेट और शराब से दूर रहने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:28
शुभ समय: शाम 4:50 से रात्रि 8:45 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











