Latest Updates
-
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो -
कौन हैं Aditi Hundia? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan के साथ डांस Video Viral -
काले और फटे होंठों से हैं परेशान? तो पिंक लिप्स पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे -
Chaitra Navratri 2026: 8 या 9 दिन जानें इस बार कितने दिन के होंगे नवरात्र? क्या है माता की सवारी और इसका फल -
Gangaur Vrat 2026: 20 या 21 मार्च, किस दिन रखा जाएगा गणगौर व्रत? नोट करें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त -
घर में लाल चीटियों का दिखना शुभ है या अशुभ? जानें शकुन शास्त्र के ये 5 बड़े संकेत
Aaj Ka Rashifal 7th November: ये राशि वाले रहेंगे आज भाग्यशाली, मिलेगा मनचाहा परिणाम
आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और पूरी होगी किसकी मनोकामना, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा, लेकिन आपको अपने फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े लोगों को किसी भी नए कारोबार में निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच पड़ताल कर लेने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। रिश्तों में प्रेम और अपनापन देखने को मिलेगा। आज घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। पैसों के मामले में दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आप अधिक बचत कर पाएंगे। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। आपको किसी पुराने दर्द से छुटकारा मिलेगा।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 4:45 से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
परिवार में चल रही समस्याओं को अनदेखा ना करें अन्यथा बहुत देर हो सकती है। बेहतर होगा आप गंभीर घरेलू मुद्दों को जल्द से जल्द सुलझाने का प्रयास करें। जीवनसाथी का बर्ताव आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे भी आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में आपको अपने कार्यों पर फोकस बनाए रखना होगा। यदि आपसे कोई गलती होती है तो बॉस आपके खिलाफ कोई सख्त कदम उठा सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ सकता है। सरलता से पूरे होने वाले कार्य में भी बाधा आएगी। पैसों के मामले में आप थोड़े कम भाग्यशाली रहेंगे। आज धन कमाने का कोई मौका आपके हाथ से निकल सकता है। सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:15
शुभ समय: प्रातः 4:05 से 9:55 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ अच्छा अवसर लगेगा। यदि आप साझेदारी में कोई काम करते हैं तो आपको उसका उचित फायदा होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। हो सके तो आज घर पर ही कुछ बढ़िया प्लान करें। एक दूसरे के साथ आप जितना ज्यादा वक्त बिताएंगे आपका रिश्ता उतना ही मजबूत होगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। परिजनों के लिए आप तोहफे आदि भी खरीदेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको लगातार बैठकर काम करने से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 6 बजे बजे से रात्रि 9 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
दफ्तर में यदि बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है तो आपको समय का पूरा ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप अपने निर्णय वरिष्ठ अधिकारियों से सलाह लेकर ही लेंगे तो बेहतर होगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपको अनावश्यक भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। पैसों की स्थिति में मजबूती आएगी। आपकी आर्थिक योजना को गति मिलेगी और जल्द ही आपको कर्ज से भी छुटकारा मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे रोमांटिक दिनों में से एक हो सकता है। प्यार मोहब्बत के मामले में आप काफी लकी रहेंगे। अपने साथी के साथ आप आनंद भरे पल व्यतीत करेंगे।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:11
शुभ समय: दोपहर 1:15 से 2:55 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
इस राशि के बेरोजगार जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। यदि आप पहले से ही नौकरी कर रहे हैं तो आपकी आमदनी बढ़ने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े सौदेबाजी करने का अवसर प्राप्त होगा। आज आप कुछ नई रणनीतियां भी बना सकते हैं। घर का माहौल शांत रहेगा। यदि घर के किसी सदस्य के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आज एक बार फिर सब कुछ सामान्य हो जाएगा। हालांकि आपको अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। बजट से अधिक खर्च करने की गलती ना करें। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 5 बजे से 7:15 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
पैसों को लेकर आज किसी के साथ आपका वाद विवाद हो सकता है। बेहतर होगा आप समझदारी से काम लें अन्यथा आप बेवजह के चक्कर में फंस सकते हैं। दफ्तर में अचानक किसी महत्वपूर्ण मीटिंग के लिए बुलावा आ सकता है। काम का प्रेशर बढ़ने की संभावना है। ऐसे में आप इसके लिए पहले से ही तैयार रहें। कपड़ों के व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। स्टॉक बढ़ाने के लिए आज का दिन उचित है। पारिवारिक जीवन में स्थिति उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। भाई या बहन के साथ आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है। गुस्से और जल्दबाजी से बात और बिगड़ सकती है। बेहतर होगा आप इस बात का ध्यान रखें। सेहतमंद रहने के लिए आपको व्यर्थ की चिताओं से दूर रहना होगा। इसके अलावा आप अपनी दिनचर्या में ध्यान शामिल करें।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:27
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
जीवनसाथी के साथ आज आपको अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। आप भविष्य की कुछ योजनाएं भी बनाएंगे। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी चिंता दूर होगी। आज उन्हें कोई बड़ी उपलब्धि भी हासिल हो सकती है। पैसों के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। अतीत में लिए हुए किसी गलत फैसले का नतीजा आपको भुगतना पड़ेगा। दफ्तर में आपसे हुई लापरवाही के कारण बॉस का मूड काफी खराब हो सकता है। आज आपको उनके गुस्से का सामना करना पड़ेगा। व्यापार से जुड़े जातक यदि बड़े फायदे की उम्मीद कर रहे हैं तो हो सकता है आज आपके हाथ निराशा लगे, लेकिन आप अपनी मेहनत और प्रयास जारी रखें। जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। इस राशि के विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपके सुंदर भविष्य का सपना अधूरा ही रह जाएगा। सेहत में सुधार आएगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:21
शुभ समय: प्रातः 5:55 से 9:50 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
पुश्तैनी संपत्ति से जुड़ा कोई मामला आपको परेशान कर सकता है। बेहतर होगा किसी करीबी से सलाह लेकर ही अपना फैसला लें। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। सबको साथ लेकर चलने की आपकी कोशिश कामयाब होगी। व्यापार से जुड़े लोगों को आज संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आप झगड़े झंझट से बचें अन्यथा नुकसान आपका ही होगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में तेजी से अपने काम पूरे करने की आवश्यकता है। हो सकता है आज आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा जाए। ऐसे में यदि आप अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं तो निश्चित रूप से आपकी तरक्की होगी। पैसों के मामले में आपको लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है। बड़ा आर्थिक लेनदेन करने से बचें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:30
शुभ समय: सुबह 6 बजे से 11 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आज जीवनसाथी की ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है जो आपके रिश्ते को और भी मजबूत बना देगी। अगर आप अविवाहित हैं तो आज घर में आपके विवाह की चर्चा हो सकती है। हालांकि इस तरह के मामलों में आपको किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है। भविष्य में आर्थिक तंगी से बचने के लिए आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत है। यदि आपने किसी को कर्ज या उधार दिया है तो यह आपके लिए सिर दर्द बन सकता है। दफ्तर में आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। आज उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट रहेंगे। व्यापारियों को मनचाहा लाभ हो सकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:19
शुभ समय: सुबह 6:55 से दोपहर 12 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा। आज आप उनके साथ पार्टी आदि करने के लिए भी जा सकते हैं। हालांकि कुछ ऐसे महत्वपूर्ण कार्य हैं जिन्हें आपको आज ही पूरे का प्रयास करना होगा। दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा। बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। यदि हाल ही में आपका कोई नुकसान हुआ है तो उसकी भरपाई करने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर उन्हें क्रोध आ सकता है। ऐसे में आप खुद को शांत रखने का प्रयास करें अन्यथा आपके घर की शांति भंग हो सकती है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। हालांकि आपको आराम पर ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:6
शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
बच्चों के साथ आज आपको अच्छा समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। हो सकता है आज वे आपसे कुछ फरमाइशें भी करें। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपको अपने प्रिय का सहयोग मिलेगा। यदि लंबे समय से आपका कोई काम अटका हुआ है तो उच्च अधिकारियों की मदद से आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। आप वरिष्ठ अधिकारियों का शुक्रिया अदा करना ना भूलें। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज आप अपनी व्यावसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव भी करेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। यदि आप उच्च शिक्षा से जुड़ा कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:16
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा। जीवनसाथी से किया हुआ कोई वादा पूरा करने में आप असफल रहेंगे। ऐसे में आपके प्रिय आपसे काफी नाराज हो सकते हैं। संतान की शिक्षा से जुड़ा कोई भी फैसला आप जल्दबाजी में ना लें। इस समय आपके बच्चों को किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन की जरूरत है। पैसों के लिहाज से आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। आज आपको कर्ज या उधार भी लेना पड़ सकता है। यह सब आपके गलत फैसलों का ही नतीजा है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के अलावा सहकर्मियों के साथ भी आप अपना तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। आपका आडियल स्वभाव आपके काम को भी प्रभावित कर सकता है। व्यापारियों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:2
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:45 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











