Latest Updates
-
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा -
Happy Mahesh Navami 2026 Wishes: महेश जिनका नाम है...महेश नवमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें अपना भाग्य -
शाम 7 बजे के बाद गलती से भी मत करना ये 5 काम, बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क
Aaj Ka Rashifal 7th October: नौकरी -व्यापार में इन राशियों की होगी आज बड़ी तरक्की
ग्रहों की बदली हुई चाल का आज सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
घर के सदस्यों के साथ आपकी अनबन हो सकती है। बेहतर होगा आप बहुत ही संतुलित व्यवहार करें। बात जब अपनों की आती है तो आपको क्रोध और अहंकार का त्याग करना चाहिए। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। रुका हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:30
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा और आज मानसिक रूप से भी आप बेहतर महसूस करेंगे। वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आज आपके प्रिय काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। आर्थिक परेशानियों से बचने के लिए आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। बिना सोचे समझे पैसों से जुड़ा लेनदेन ना करें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:5
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
कामकाज के लिहाज से आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। अगर आप बड़े व्यापारी हैं तो आज सोच समझकर अपने फैसले लें। जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करें। आपको अपने प्रिय के साथ अधिक समय व्यतीत करने का प्रयास करना चाहिए। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक-ठाक रहेगी।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:15
शुभ समय: प्रातः 6:10 से 8:20 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपको सकारात्मकता अनुभूति होगी। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। दैनिक खर्च आसानी से पूरे होंगे। दिन के दूसरे हिस्से में आपको धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर प्राप्त होगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 9:05 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। यदि आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आमदनी अच्छी रहेगी, लेकिन खर्चों में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:24
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
यदि आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ रही है तो आज का दिन आपके लिए बड़ी राहत लेकर आ सकता है। आपकी समस्या का समाधान होगा। इस राशि के बेरोजगार जातकों को रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज जीवनसाथी के लिए आप कोई कीमती तोहफा भी खरीद सकते हैं।
शुभ रंग:गहरा पीला
शुभ अंक:32
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आप उसे अनदेखा ना करें नहीं तो मुश्किल हो सकती है। कामकाज से जुड़े किसी समस्या के कारण आज आपकी चिंता बढ़ सकती है। बेहतर होगा आप बेवजह की चिंता करने से बचें। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान होगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:19
शुभ समय: प्रातः 5:05 से 8:30 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा। आज आपके प्रिय सारी नाराजगी भूलकर आपके साथ प्यार से पेश आएंगे। बेहतर होगा आप भी एक नई शुरुआत करें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक-ठाक रहेगी। सुख सुविधाओं की चीजों पर ज्यादा धन खर्च करने से बचें। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कार्यस्थल पर आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मी आपके बारे में गलत जानकारी फैलाकर आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। व्यापारियों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। घर का माहौल शांत रहेगा। माता-पिता का स्नेह और समर्थन मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:25
शुभ समय: सुबह 11:35 से दोपहर 2 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आज आप एकांत में वक्त बिताना पसंद करेंगे। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। आपका बजट असंतुलित हो सकता है। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी से असंतुष्ट हैं और नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 10:50 से दोपहर 3 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। आज घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातक यदि बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपको जल्दबाजी से बचने की आवश्यकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आपको किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 8:15 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज का दिन आपके लिए काफी रोमांटिक रहने वाला है। लव लाइफ हो या मैरिड लाइफ आप अपने साथी के ख्यालों में खोए रहेंगे। हो सकता है आप उनके लिए तोहफे आदि भी खरीदें। दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। बॉस आपसे काफी प्रभावित नजर आएंगे। व्यापारियों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको धन लाभ हो सकता है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:21
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 7:30 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications