Latest Updates
-
बारिश के मौसम में तेजी से बढ़ रहा है वायरल फीवर का खतरा, जानिए लक्षण और बचाव के उपाय -
Friendship Day Wishes For Best Friend: इन संदेशों के जरिए बेस्ट फ्रेंड को दें फ्रेंडशिप डे की बधाई -
Happy Friendship Day 2026 Wishes: तेरी मेरी यारी...इन संदेशों के साथ दोस्तों को दें फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं -
आगरा की अवनी गुप्ता ने Miss Supranational 2026 में बढ़ाया भारत का मान, कॉर्पोरेट जॉब छोड़ बनाई टॉप 12 में जगह -
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं -
Sawan Somwar Vrat 2026: क्या पीरियड्स में सावन सोमवार का व्रत रखा जा सकता है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव
Aaj Ka Rashifal 7th September: धनु राशि वालों को मिलेगा आज आर्थिक तंगी से मुक्ति, इनकी भी खुलेगी किस्मत
अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं तो आइए देखते हैं आज किन राशियों का भाग्य पक्ष रहेगा मजबूत।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। खराब स्वास्थ्य के कारण आज किसी भी काम में आपका मन नहीं लगेगा। बेहतर होगा अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें। पैसों के मामले में दिन औसत रहेगा। आप सोच समझकर खर्च करें। जीवनसाथी का समर्थन प्राप्त होगा। आपकी आपसी समझ और बेहतर होगी।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:2
शुभ समय: दोपहर 2:45 से शाम 6 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज को लेकर आज काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। हालांकि आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी और आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आप घर के लिए किसी कीमती वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। पिता की ओर से आपको कोई फायदेमंद सलाह मिल सकती है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
पैसों के मामले में दिन बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। आपका बजट असंतुलित हो सकता है। भविष्य में आर्थिक तंगी से बचने के लिए आपको अपने खर्चों पर रोक लगानी होगी। दफ्तर में आज बॉस का मूड ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपको अपने काम पर पूरा ध्यान देने की सलाह दी जाती है नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकती हैं। व्यापारियों को कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:22
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:05 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आप काफी ऊर्जावान रहेंगे। आज आप अपनी दिनचर्या में कोई जरूरी बदलाव ही कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आज खर्चे कुछ कम हो सकते हैं। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। एक दूसरे के साथ आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। दिन के दूसरे हिस्से में दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा।
शुभ रंग:हल्का पीला
शुभ अंक:8
शुभ समय: प्रातः 5:30 बजे से 10:10 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेते हैं तो उनका पूरा समर्थन प्राप्त होगा। छोटे भाई या बहन की ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। विपरीत परिस्थिति में आसानी से काम कर पाने की आपकी कला आज बॉस को काफी प्रभावित करेगी। जल्द ही इसका फायदा आपको होगा।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:35
शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 8:15 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर के साथ आज आप किसी खूबसूरत जगह पर सैर सपाटे के लिए जा सकते हैं। हालांकि आप अपने साथी से बिना सोचे समझे कोई भी वादा करने से बचें। आर्थिक तंगी दूर होगी। आज आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। पैसों की कमी की वजह से रुका हुआ काम पूरा होगा। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:9
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से 9:50 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। दूसरों के कहने पर अपने आर्थिक फैसले लेने से बचें। कामकाज सुचारू रूप से पूरे होंगे। नौकरी हो या व्यापार आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। घर का माहौल ठीक रहेगा। हो सके तो आज बच्चों के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करें। सेहत को नजरअंदाज करने की गलती करने से बचें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 10:45 से दोपहर 2 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। आपको एक दूसरे पर अपना भरोसा बढ़ाने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आपको उधार लेन-देन से बचने की सलाह दी जाती है। व्यापार करने वाले लोगों को आज जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचना होगा नहीं यो लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:20
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज काम से जुड़ी लंबी यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा बहुत ही फायदेमंद रहने वाली है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। यदि आप समझदारी से खर्च करेंगे तो आपको जल्द ही आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। बेवजह के झगड़े झंझट से बचें। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको सिर दर्द और अनिद्रा की शिकायत हो सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपकी कोई अटकी हुई डील आज पक्की हो सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को भी दफ्तर में खुशखबरी मिलेगी। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप किसी करीबी के लिए कोई कीमती तोहफा भी खरीद सकते हैं। यदि सेहत से जुड़ी समस्या हो रही है तो आपको डॉक्टर से सलाह लेने की आवश्यकता है। लापरवाही महंगी साबित होगी।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:5
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
जीवनसाथी के साथ रोमांटिक डेट पर जाने का मौका मिलेगा। लंबे समय बाद आज आप अपने प्रिय के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। दफ्तर में आज आप कोई कठिन कार्य बड़ी ही सरलता से पूरा कर पाएंगे। ऐसे में बॉस और उच्च अधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। सेहत का मामला बढ़िया रहेगा। मानसिक रूप से भी आप काफी मजबूत रहेंगे।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:17
शुभ समय: प्रातः 4:20 से 9 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
बच्चों के साथ आज आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। आप उनके साथ घूमने फिरने, पिकनिक आदि के लिए भी जा सकते हैं। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। लंबे समय से रुके हुए धन की प्राप्ति ना होने के कारण आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। दफ्तर में आपको ओवरटाइम करना पड़ सकता है। किसी सहकर्मी के छुट्टी पर जाने के कारण आज आप पर काम का प्रेशर अधिक रहेगा। ऐसे में आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:2
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 5 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications