Aaj Ka Rashifal 8th April: वृश्चिक राशि वालों को होगा आज जबरदस्त आर्थिक फायदा, क्या है आपके भाग्य में?

दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों के दिन भर से जुड़ी सारी जानकारियां विस्तार से दी जाती हैं। इसके माध्यम से आप अपने पारिवारिक जीवन, आर्थिक जीवन, वैवाहिक जीवन, नौकरी, व्यापार आदि से संबंधित महत्वपूर्ण बातें जान सकते हैं।

अपना दैनिक राशिफल पढ़कर आप असफलताओं को सफलता में भी बदल सकते हैं। तो आइए आपके दैनिक राशिफल के माध्यम से जानते हैं कि आज का दिन आपके जीवन में कौन सा नया मोड़ लेकर आने वाला है।

Aaj Ka Dainik Rashifal 8th April Horoscope Today In Hindi

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव रहेगा। आप अपनी वाणी और व्यवहार में सौम्यता बनाए रखें अन्यथा रिश्तों में दरार आ सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। कामकाज को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। आप अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए आज जमकर परिश्रम करेंगे। आज आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 31
शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से शाम 4:50 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप आराम पर अभी ध्यान दे पाएंगे। आपको परिवार के साथ भी समय बिताने का मौका मिलेगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आप शान शौकत की कोई कीमती वस्तु आज खरीद सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आपकी मेहनत आज हर किसी को प्रभावित करेगी। व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपको कोई नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिलने की भी प्रबल संभावना है।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 9:05 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। आज आप काफी उत्साहित और आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। छोटे व्यापारियों को मनचाहा मुनाफा हो सकता है। आज ग्राहकों की आवाजाही लगी रहेगी। आप स्टॉक बढ़ाने की भी योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आप अपने प्रिय के लिए कोई खास तोहफा भी खरीद सकते हैं। सेहत में सुधार आएगा। आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:21
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। विशेष रूप से बाहरी लोगों से स्वयं से जुड़ी गुप्त बातें शेयर करने से बचें अन्यथा आपकी मुश्किलें कम होने की जगह और बढ़ सकती है। पैसों की स्थिति में गिरावट आने की संभावना है। आज धन हानि हो सकती है। पैसों से जुड़ा कोई भी काम करने के लिए दिन उचित नहीं है। दफ्तर में आज काम का प्रेशर कुछ अधिक रहेगा। ऐसे में आपको जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए दिन औसत रहने वाला है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता-पिता का स्नेह और समर्थन मिलेगा। सेहत आपकी कमजोर रहेगी।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:2
शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में उनका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। आज आपको उन पर काफी गर्व महसूस होगा। पैसों के मामले में आपको किसी भी तरह की जल्दबाजी करने से बचने की सलाह दी जाती है। आपका आय और व्यय के बीच में संतुलन बनाकर चलें। दफ्तर में बॉस के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। उनकी ओर से आपको काम से जुड़े कुछ अच्छे सुझाव भी मिलेंगे। व्यापारियों को लाभ कमाने के लिए आज कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:55 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके हाथ कोई बढ़िया अवसर लग सकता है। अगर आप व्यापारी हैं और हाल ही में आपने किसी नए कार्य की शुरुआत की है तो आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। पारिवारिक जीवन की खुशियां बनी रहेगी। आज घर के किसी सदस्य की ओर से आपको खास सरप्राइज मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी आप इसी तरह सोच समझकर अपने फैसले लेंगे तो जल्द ही आपकी सारी परेशानियां दूर हो सकती हैं। अगर आपको सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस की समस्या है तो आप संभलकर रहें।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक:20
शुभ समय:सुबह 9:20 से दोपहर 3 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 8th April Horoscope Today In Hindi

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आज अचानक आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है। आप जरा सी भी लापरवाही न करें। खुद पर काम कर ज्यादा दबाव डालने से बचें। एक साथ आपको कई काम निपटाने से बचने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े मुनाफे के लिए छोटे फायदों को अनदेखा न करने की सलाह दी जाती है। पैसों की तिथि ठीक रहेगी। घर के किसी सदस्य के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आपको अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करना होगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 22
शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20): व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। अतीत में किए हुए निवेश का दुगना फायदा आपको हो सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है या फिर आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आमदनी से अधिक खर्च करने की गलती न करें। जीवनसाथी के साथ आज आपको घूमने फिरने का अवसर प्राप्त होगा। आज का दिन आपकी शादीशुदा जिंदगी के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय:सुबह 9:55 से दोपहर 2:45 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन हंसी मजाक में गुजरेगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा भी ले सकते हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आप अधिक बचत कर पाएंगे। इसके अलावा आप पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य भी कर सकते हैं। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ ज्यादा इधर-उधर की बातें न करें अन्यथा बॉस आपसे काफी नाराज हो सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को आज कोई भी कागजी काम करते समय जल्दबाजी से बचने की आवश्यकता है। सेहत की बात करें तो आज आप कुछ थका हुआ महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 3
शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आपको अपने पारिवारिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। कुछ गंभीर घरेलू मुद्दों को आप जल्द से जल्द सुलझाने का प्रयास करें अन्यथा रक्त संबंधी रिश्तो में दरार पड़ सकती है। दफ्तर में आज आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। उच्च अधिकारियों का बर्ताव आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपका आत्मविश्वास डगमगा सकता है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें और कड़ा परिश्रम करें। व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ बेहतर साबित होगा। रुका हुआ काम पूरा होने की संभावना है। सेहतमंद रहने के लिए आपको व्यर्थ की चिंताओं से दूर रहना होगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 24
शुभ समय:शाम 4 बजे से 6:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
इस राशि के बेरोजगार जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। अगर आप नौकरी के लिए इधर उधर भटक रहे हैं तो आज आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी पर अपना भरोसा मजबूत रखने की कोशिश करें। आपको उनकी भावनाओं का आदर करना होगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। सेहत से जुड़ी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 12
शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 6 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
यदि कुछ दिनों से आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आप अच्छा महसूस करेंगे और अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर भी फोकस कर पाएंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके प्रेम में वृद्धि होगी। कामकाज से जुड़ा प्रयास सफल हो सकता है। आप अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर अच्छी सफलता हासिल कर पाएंगे। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ खर्चीला रहने वाला है। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक: 9
शुभ समय:सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Saturday, April 8, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion