Latest Updates
-
कौन हैं पंकज त्रिपाठी के भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी? आखिर क्यों हुआ जानलेवा हमला, गंभीर हालत में AIIMS में भर्ती -
Swapna Shastra: सपने में किन्नर को देखना होता है शुभ और अशुभ संकेत? जानिए इसका मतलब -
Cooling Summer Lunch Curd Rice Recipe: गर्मियों में पेट को ठंडक देने वाली सबसे आसान रेसिपी -
काले धब्बों वाले प्याज खाना चाहिए या नहीं? सेहत पर क्या होगा असर, यहां जानें इसका सही जवाब -
Ambubachi Mela 2026: कामाख्या मंदिर में शुरू हुआ अंबुबाची मेला, 3 दिनों तक बंद रहेंगे कपाट, जानें इसका महत्व -
Soft Dahi Paratha Recipe: घर पर बनाएं एकदम नरम और स्वादिष्ट दही का पराठा -
Aaj Ka Rashifal 22 June 2026: सोमवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, धन लाभ के प्रबल योग -
Quick Filling Dinner Anda Paratha Recipe: घर पर बनाएं ढाबे जैसा स्वादिष्ट अंडा पराठा -
मानसून से पहले दिल्ली में डेंगू के 162 और मलेरिया के 42 मामले, कहीं आप भी न हो जाएं शिकार; जानें बचाव के उपाय -
Dhaba Style Marinade Chicken Tikka Recipe: घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्मोकी स्वाद
Aaj Ka Rashifal 8th August: बजरंगबली की कृपा से आज इन राशियों का होगा बेड़ा पार
कैसा रहेगा आपका आज का दिन? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। हो सकता है आज वर्क लोड अधिक रहे। ऐसे में हो सकता है आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय ना मिले। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। बच्चों के लिए आप कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो मौसम में बदलाव के कारण कुछ दिक्कतें हो सकती हैं।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:15
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ता नजर आ रहा है। आपका गलत रवैया जीवनसाथी की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। यदि आप अधिक बचत पर करेंगे तो जल्द ही आपके आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। दफ्तर में आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
खानपान में गड़बड़ी के कारण सेहत में गिरावट आने की संभावना है। बेहतर होगा आप काम के साथ खुद के लिए भी पर्याप्त समय निकालें। दफ्तर में आपको तेजी से अपने सभी काम पूरे करें। बेहतर होगा आप अपना कोई भी काम आज अधूरा ना छोड़े। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। आज आपके प्रिय आपका कुछ ज्यादा ही ख्याल रखेंगे।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:12
शुभ समय: प्रातः 4:15 से 9:15 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज आपको लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। आपकी इस यात्रा से केवल आपका पैसा और समय ही नष्ट होगा। जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। आज आपके प्रिय के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। दफ्तर में बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। ऐसे में आप काम के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही ना करें।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:26
शुभ समय: शाम 4:45 से रात्रि 8 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान रहेंगे। इसका असर आपके काम पर भी देखने को मिलेगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। यदि आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको सफलता मिल सकती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:20
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 12:50 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। दफ्तर में आपको कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति ना होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। हो सकता है आज आप परिवार को समय न दे पाएं। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:17
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:05 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कार्यस्थल पर आज आपको किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उच्च अधिकारियों के गलत बर्ताव के कारण आपके आत्मविश्वास में गिरावट आ सकती है। हालांकि आप सकारात्मक रहकर कड़ा परिश्रम करें, जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपको फिरने का अवसर प्राप्त होगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:27
शुभ समय: दोपहर 12:50 से 3 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
यदि आज आप पैसों से जुड़ा कोई लेनदेन करने वाले हैं तो आपको अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है अन्यथा नुकसान हो सकता है। नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहेगा। घर के कुछ सदस्यों के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। बेहतर होगा आप शांति से अपना पक्ष रखें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:5
शुभ समय: प्रातः 6:35 से 11 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव करने की जरूरत है। आप समय पर भोजन करें और पर्याप्त आराम भी करें। आज जीवनसाथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। ऐसे में आपके बीच अनबन होने की संभावना है। आपको प्यार और समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:5
शुभ समय:शाम 6:50 से रात्रि 8:10 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। परीक्षा में आपको जबरदस्त सफलता हासिल हो सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप स्वयं के लिए कोई बड़ी खरीदारी भी करेंगे। माता-पिता का स्नेह और समर्थन मिलेगा। रोमांटिक लाइफ में स्थिति अनुकूल रहेगी। पार्टनर के साथ आपकी मुलाकात बहुत ही यादगार रहेगी।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:2
शुभ समय: प्रातः 4:30 बजे से 11:30 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। पुराना कोई रोग आपको परेशान कर सकता है। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको जल्दबाजी से बचने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। पिता की ओर से लाभ संभव है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:1
शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 8:15 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज आपको काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही लाभदायक रहेगी। नौकरी हो या व्यापार आज आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। जीवनसाथी आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। आपके रिश्ते में प्रेम और अपनापन बढ़ेगा।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications