Latest Updates
-
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Aaj Ka Rashifal 8th December: इन 3 राशि वालों का दिन रहेगा आज बेहद शुभ
आज का दिन किन राशियों के जीवन में लेकर आएगा खुशियों की बहार और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन शुभ है। अगर आप लंबे समय से अपनी नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो आज आपको किसी बड़ी कंपनी से ऑफर मिल सकता है। बेहतर होगा आप अपनी तैयारी में किसी भी तरह की कमी ना रहने दें। व्यापारियों को आर्थिक फायदा हो सकता है। आज आप कोई महत्वपूर्ण कार्य भी कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आप अपनी समझदारी से अधिक बचत कर पाएंगे। घर के बड़े सदस्यों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:16
शुभ समय: दोपहर 3:20 से शाम 5 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आपको धन की प्राप्ति होगी और आप कोई समझदारी भरा फैसला भी लेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आज आपके प्रिय अच्छा महसूस करेंगे। हो सके तो आप उनके साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करें। दफ्तर में अपने महत्वपूर्ण कार्य करते समय आप ज्यादा जल्दबाजी ना करें अन्यथा आपकी लापरवाही बॉस का मूड खराब कर सकती है। व्यापारियों को आज व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य को नजजरंदाज ना करें विशेष रूप से अगर आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो आप अधिक सतर्क रहें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:35
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
पैसों के मामले में दिन बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। आपका बजट असंतुलित हो सकता है। भविष्य में आर्थिक तंगी से बचने के लिए आपको अपने खर्चों पर रोक लगानी होगी। दफ्तर में आज बॉस का मूड ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपको अपने काम पर पूरा ध्यान देने की सलाह दी जाती है नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकती हैं। व्यापारियों को कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:40
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से 11 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर के साथ आज आप किसी खूबसूरत जगह पर सैर सपाटे के लिए जा सकते हैं। हालांकि आप अपने साथी से बिना सोचे समझे कोई भी वादा करने से बचें। आर्थिक तंगी दूर होगी। आज आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। पैसों की कमी की वजह से रुका हुआ काम पूरा होगा। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। सेहत के मामले में दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:20 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
बच्चों के साथ आज आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। आप उनके साथ घूमने फिरने, पिकनिक आदि के लिए भी जा सकते हैं। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। लंबे समय से रुके हुए धन की प्राप्ति ना होने के कारण आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। दफ्तर में आपको ओवरटाइम करना पड़ सकता है। किसी सहकर्मी के छुट्टी पर जाने के कारण आज आप पर काम का प्रेशर अधिक रहेगा। ऐसे में आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे। व्यापारियों की आर्थिक समस्या का समाधान होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको पेट में जलन, गैस आदि जैसी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:2
शुभ समय: दोपहर 3:05 से शाम 6 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आप किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह जरूर लें। लापरवाही महंगी साबित होगी। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए सबसे पहले आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर रोक लगानी होगी। व्यर्थ के खर्चे आपकी मुश्किलें बढ़ा देंगे। दिन के दूसरे हिस्से में आपको पुराने मित्रों से मुलाकात करने का अवसर प्राप्त होगा। आपकी यह मुलाकात यादगार साबित होगी। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहेगा। आप अपने सभी काम योजना के अनुसार पूरे करें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:26
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर आप व्यापारी हैं और अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए बैंक से कर्ज लेने की योजना बना रहे हैं तो आज आपको अच्छी खबर मिलेगी। हालांकि आपको जरूरत से ज्यादा पैसा लेने से बचने की आवश्यकता है। नौकरी करने वाले लोगों को आज कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आपका प्रमोशन हो सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। दिन के दूसरे हिस्से में आपको धनर की प्राप्ति हो सकती है। मेहनत से कमाए हुए धन का सही उपयोग करें। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:5
शुभ समय: प्रातः 6:20 से 9:20 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। खराब स्वास्थ्य के कारण आज किसी भी काम में आपका मन नहीं लगेगा। बेहतर होगा अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें। पैसों के मामले में दिन औसत रहेगा। आप सोच समझकर खर्च करें। जीवनसाथी का समर्थन प्राप्त होगा। आपकी आपसी समझ और बेहतर होगी। आज आपको वाद विवाद से बचना होगा नहीं तो आप कानूनी चक्कर में फांसर सकते हैं।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:21
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
प्यार मोहब्बत के मामले में दिन विवादस्पद रहने की संभावना है। आप ऐसा कोई काम ना करें जिससे आपके साथी की भावनाओं को ठेस पहुंचे। वैवाहिक जीवन पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है नहीं तो आपके बीच दूरियां बढ़ सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज खर्चे कुछ कम होंगे। दफ्तर में उच्च अधिकारियों द्वारा आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। ऐसे में आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। जल्द ही इसका उचित फल आपको मिलेगा। सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:15 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपकी कोई अटकी हुई डील आज पक्की हो सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को भी दफ्तर में खुशखबरी मिलेगी। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप किसी करीबी के लिए कोई कीमती तोहफा भी खरीद सकते हैं। यदि सेहत से जुड़ी समस्या हो रही है तो आपको डॉक्टर से सलाह लेने की आवश्यकता है। लापरवाही महंगी साबित होगी।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:9
शुभ समय: प्रातः 4:05 से 9 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज पैसों के मामले में आपको बहुत ही सावधान रहने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर किसी को भी धन उधार देने से बचें। कामकाज में लापरवाही ना करें। सुस्ती और आलस्य के कारण हो सकता है आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज अधूरा ही रह जाए। तरक्की प्राप्त करने के लिए आपको मेहनत करना होगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। माता-पिता का समर्थन मिलेगा। स्वास्थ आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:27
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7:30 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कामकाज को लेकर आज काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। हालांकि आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी और आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आप घर के लिए किसी कीमती वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। पिता की ओर से आपको कोई फायदेमंद सलाह मिल सकती है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











