Latest Updates
-
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले
Aaj Ka Rashifal 8th February: ग्रहों के शुभ प्रभाव से आज इन राशियों का बदलेगा भाग्य
आज 8 फरवरी, गुरुवार का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपकी किसी लापरवाही के कारण नुकसान हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मी आपकी झुंझलाहट की वजह बन सकते हैं। ऐसे में इसका बुरा असर आपके काम पर भी पड़ेगा। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी जमापूंजी में इजाफा हो सकता है। यह सब आपके सही फैसलों का ही नतीजा है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। हो सके तो अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय निकालकर आज माता-पिता के साथ बिताएं। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो खानपान में किसी भी तरह की लापरवाही ना करें तो बेहतर होगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:2
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की संभावना है। आमदनी में वृद्धि हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ी राहत मिलेगी। यदि लंबे समय से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अटका हुआ है तो आज उसके पूरे होने की संभावना है। आप अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ जरूरी बदलाव भी कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। घर के सदस्यों के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखें। खासतौर पर बड़े बुजुर्गों से बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करें। सेहत के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:24
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
घर में चल रही टेंशन आज कुछ कम हो सकती है। ऐसे में घर के माहौल में सुधार देखने को मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आपके प्रिय आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। यदि पैसों से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपको किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है। जल्द ही आपकी समस्या का हल निकल सकता है। कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहेगा। नौकरी हो या व्यापार जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहने की संभावना है। मुमकिन है व्यस्त दिनचर्या के कारण आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय ना मिले। ऐसे में आपकी सेहत बिगड़ सकती है। बेहतर होगा आप अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज ना करें।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:11
शुभ समय: प्रातः 6:25 से 9:25 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। आज आप काफी ऊर्जावान और आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे, साथ ही आपके साहस में भी वृद्धि होगी। आप हर चुनौती का सामना पूरी हिम्मत और सकारात्मकता के साथ करेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को आज कोई जोखिम भरा फैसला लेना पड़ सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। आपकी तरक्की होने की संभावना है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। यदि आप अपने जीवनसाथी को कोई बढ़िया सरप्राइज देने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए आज का दिन अनुकूल है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। हालांकि आपको फिजूल खर्ची से बचने की आवश्यकता है। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आज आप बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:15
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज ना चाहते हुए भी किसी मामले में आपको समझोता करना पड़ सकता है। ऐसे में आप काफी बुझे हुए रहेंगे। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। आपको समझना होगा कि जो होता है वहअच्छे के लिए ही होता है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के प्रयासों में आपको तेजी लानी होगी। इसके अलावा आप कर्ज और उधार लेने से भी बचें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज एक साथ कई कार्य निपटाने पड़ सकते हैं। हालांकि आप जल्दबाजी में छोटी-छोटी गलतियां करने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण कार्य करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। सेहत में गिरावट आने की संभावना है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:6
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 9 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आप मन लगाकर पढ़ाई करेंगे और आपको अपने गुरुजनों का भी मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आज आप कोई समझदारी भरा आर्थिक फैसला भी ले सकते हैं। दफ्तर में रोजाना लेट पहुंचने की आपकी आदत आज आप पर भारी पड़ सकती है। बॉस आपके खिलाफ कोई सख्त कदम उठा सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। अचानक आपको लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। अपनों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। यदि कुछ दिनों से आप अपनी सेहत को लेकर परेशान हैं तो आज आप कुछ बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:21
शुभ समय: दोपहर 3:20 से शाम 6:20 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से आपको राहत मिल सकती है। हालांकि आपको किसी भी तरह की लापरवाही से बचने की सलाह दी जाती है। निजी जीवन में चल रही परेशानियों को दूर करने में आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आप भविष्य से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आप पूरी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक घर पर कुछ मेहमानों का आना हो सकता है। बेहतर होगा आप दिखावे में ना रहें और जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:10
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
पैसों से जुड़ी चिंता गहरी हो सकती है। आर्थिक तंगी के कारण मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं। ऐसे में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान जरूर होगा। व्यापारियों को अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। मुमकिन है वे आपके किसी कार्य में बाधा डालने का प्रयास करें। नौकरीपेशा जातकों के लिए प्रमोशन का योग बन रहा है। आज दफ्तर में आपके हाथ में आपका प्रमोशन लेटर हो सकता है। घर के कुछ सदस्यों के साथ आपकी अनबन हो सकती है। बेहतर होगा आप गुस्से और जल्दबाजी में ऐसा कोई काम ना करें जिससे बाद में आपको केवल पछतावा हो। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:17
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 7:50 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
व्यापारियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आज आपको किसी प्रतिष्ठित और अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। पेंडिंग कार्यों की वजह से आज आपको बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। इस तरह की लापरवाही आपकी तरक्की पर भी बुरा असर डाल सकती है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। आय से अधिक व्यय हो सकता है। ऐसे में आपको संभलकर रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। आप अपने प्रिय के साथ कैंडललाइट डिनर पर भी जा सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप काफी फिट और एनर्जेटिक रहेंगे।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:10
शुभ समय: सुबह 8:55 से दोपहर 12 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
मीडिया, फैशन और राजनीति से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। जल्द ही आपकी सारी आर्थिक परेशानियां दूर होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। आज आप एक दूसरे को पर्याप्त समय देंगे और खुलकर अपने मन की बात भी साझा करेंगे। रोमांटिक लाइफ में प्यार और रोमांस बना रहेगा। आज आप किसी खूबसूरत जगह पर डेट के लिए जा सकते हैं। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा, लेकिन आपको देर रात तक जागने से बचने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:29
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। ऐसे में आप काफी प्रसन्न और उत्साहित रहेंगे। दिन के दूसरे हिस्से में आपको काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही लाभदायक रहने वाली है। व्यापार से जुड़े जातकों को अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति होगी। वहीं नौकरीपेशा जातकों को बॉस का सानिध्य मिलेगा। आज आप दुगनी तेजी से अपने सभी काम पूरे करेंगे। घर का माहौल काफी बढ़िया रहेगा। आज आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। यदि आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करना चाहते हैं तो उसके लिए आज का दिन अनुकूल है। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको सर्दी, जुकाम, कफ, गले में दर्द आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:2
शुभ समय: दोपहर 2:50 से शाम 4 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है। ऐसे में आपके दिन भर की योजनाओं में बाधा आएगी। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप पार्टनरशिप में कारोबार शुरू करना चाहते हैं तो आपको अच्छी तरह सोच विचार कर लेने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों को अपने लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने की आवश्यकता है अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। यदि हाल ही में आपने नौकरी ज्वाइन की है तो आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आपको अचानक धन की प्राप्ति भी हो सकती है। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:8
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 8:20 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











