Latest Updates
-
Women's Day Special: 30 की उम्र के बाद महिलाएं फॉलो करें ये हेल्थ टिप्स, कई बीमारियों से होगा बचाव -
Rang Panchami 2026: रंग पंचमी पर कर लिए ये अचूक उपाय तो चमक जाएगी किस्मत, वैवाहिक जीवन रहेगा खुशहाल -
8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस? जानें इस दिन का इतिहास और इस साल की थीम -
Rang Panchami 2026: कब है रंग पंचमी? जानें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व -
पेट के कैंसर के शुरुआती स्टेज में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, ज्यादातर लोग साधारण समझकर करते हैं इग्नोर -
Bhalchandra Sankashti Chaturthi Katha: भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर होगी हर परेशानी -
Bhalchandra Sankashti Chaturthi 2026: 6 या 7 मार्च, कब है भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी? जानें शुभ मुहूर्त, महत्व औ -
वरमाला डालते ही अर्जुन ने सानिया चंडोक को लगाया गले, सचिन तेंदुलकर का ऐसा था रिएक्शन, वीडियो वायरल -
बिग बॉस 17 फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने की सुसाइड की कोशिश, इंटरकास्ट शादी को लेकर परिवार पर लगाए गंभीर आरोप -
प्रेग्नेंसी में कटहल खाना चाहिए या नहीं? डाइट में शामिल करने से पहले जान लें इसके फायदे-नुकसान
Aaj Ka Rashifal 8th January: शुभ और मंगलमय रहेगा इन 4 राशि वालों के लिए आज का दिन
ग्रहों की बदली हुई चाल आज क्या इशारा कर रही है, अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18): आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। संतान से जुड़ी किसी बड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है और आप राहत की सांस लेंगे। यदि आप विदेश जाकर अपना करियर बनाने का विचार कर रहे हैं तो इस दिशा में आज आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ा फायदा होने की संभावना है। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आज घर के किसी सदस्य की ओर से आपको कोई तोहफा भी मिल सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप अच्छा महसूस करेंगे। अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए आपको नियमित दिनचर्या का पालन करने की जरूरत है।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक:24
शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 8:15 तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19): प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। पार्टनर के साथ आपकी नजदीकी बढ़ेगी। आज आपके साथी आपके लिए कुछ बढ़िया प्लान कर सकते हैं। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आने की संभावना है। आपको संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। अनचाही जगह पर आपका ट्रांसफर होने के कारण आज आपको काफी निराशा होगी। व्यापार से जुड़े लोगों को आज किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से बचने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:10
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 10:30 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20): रिश्तों के लिहाज से आज का दिन अनुकूल रहेगा। घर के सदस्यों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। लव पार्टनर के साथ आपकी आपसी समझ और भी बेहतर होगी साथ ही आपके बीच का प्रेम भी गहरा होगा। आज आप अपने रिश्ते को लेकर कोई बड़ा फैसला भी ले सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों पर अतिरिक्त जिम्मेदारियां आ सकती है। हालांकि आप अपनी मेहनत से सभी का दिल जीत लेंगे। जल्द ही आपकी तरक्की हो सकती है। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा। अगर आप शेयर बाजार से जुड़ा काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बेहद लाभदायक रहने वाला है। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:5
शुभ समय: शाम 4:55 से 7 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21): आज आपको काम से जुड़ी छोटी दूरी यात्रा करनी पड़ सकती है। ऐसे में आपको अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। काम के साथ आपकी सेहत भी उतनी ही जरूरी है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। जीवनसाथी का उग्र स्वभाव आपके घर की शांति भंग कर सकता है। आज आपके प्रिय को आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ेगा। बेहतर होगा इस तरह की परिस्थिति में आप समझदारी से काम लें। रोमांटिक लाइफ में कुछ तनाव रहेगा। आप महसूस करेंगे कि आपके पार्टनर आपको नजरअंदाज कर रहे हैं।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21): बढ़ते हुए खर्च के कारण आपका बजट असंतुलित हो सकता है। बेहतर होगा आप धन का प्रबंधन करके चलें। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपकी महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आपको अति आत्मविश्वास से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान होगा। हालांकि आज आपको व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। पिता के स्वास्थ्य में सुधार आने की संभावना है। इस समय उन्हें आराम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी सेहत को नजरअंदाज करने से बचने की सलाह दी जाती है। विशेष रूप से खाने पीने में लापरवाही ना करें नहीं तो पेट से जुड़ी कोई गंभीर समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक:19
शुभ समय: प्रातः 4:20 से 9 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर): धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आज आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। कम प्रयास में आपको अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है। लव पार्टनर के साथ आज आप बहुत ही बढ़िया समय बिताएंगे। आज आप एक दूसरे के प्रेम में डूबे रहेंगे। आपको अपने साथी की ओर से कोई खूबसूरत तोहफा भी मिल सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को जल्दबाजी में कोई भी कागजी काम ना करने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपका भारी नुकसान हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में पूरे आत्मविश्वास और मेहनत के साथ अपना काम करने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:26
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22): किसी अनुभवी और करीबी की मदद से आप करियर कारोबार को आगे बढ़ाने में सफल रहेंगे। आज आपके हाथ कोई बढ़िया अवसर लग सकता है। पैसों के लिहाज से दिन मिलाजुला रहेगा। आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। आज आप कोई छोटा-मोटा उधार भी चुका पाएंगे। दफ्तर में ज्यादा इधर-उधर की बातें या गप्पेबाजी करने से बचें नहीं तो आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा ही रह जाएगा। ऐसे में बॉस आपसे काफी नाराज हो सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। अपने किसी रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए आज आप कड़ा परिश्रम करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:6
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20): इस राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही सुखद रहने वाला है। अपने क्षेत्र से जुड़े किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। ऐसे में आपको किसी बड़ी योजना पर काम करने का मौका मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बड़ा मान सम्मान मिलेगा। आज बॉस आपकी जमकर तारीफ करेंगे। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए यदि हाल ही में आपने कोई निर्णय लिया है तो उसका अच्छा नतीजा आपको मिल सकता है। आपको अकस्मात धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। प्रेम प्रसंग के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। लव पार्टनर के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 7:35 से 11 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर): कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहने वाला है। आप जिस भी दिशा में प्रयास और मेहनत कर रहे हैं आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। विदेश जाकर नौकरी करने का सपना देख रहे हैं जातकों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप अधिक बचत भी कर पाएंगे। इसके अलावा लंबे समय से रुका हुआ धन भी आपको वापस मिल सकता है। घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। आज आप दोस्तों और परिजनों के साथ ही घर पर छोटी-मोटी पार्टी भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य आपका बढ़िया रहेगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक:19
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 2:45 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी): घर का माहौल उत्सव जैसा रहेगा। आज घर के किसी सदस्य को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। ऐसे में आपको उन पर काफी गर्व महसूस होगा। पैसों के मामले में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आपको अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप निवेश आदि से जुड़े फैसले लेने से बचें। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के अलावा सहकारियों के साथ भी आप अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। इससे आप अपने काम सही तरीके से और समय पर पूरे कर पाएंगे। अगर आप व्यापारी हैं और आज आप कोई बड़ी डील करने वाले हैं तो हो सकता है किसी कारणवश आपका यह काम बीच में अटक जाए। हालांकि आपकी यह समस्या अस्थाई है इसलिए आपको धैर्यवान रहने की सलाह दी जाती है। सेहत से संबंधित दिक्कत हो सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:40
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी): यदि आप रोजी रोजगार की दिशा में कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। आपको अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। अपने प्रिय की भावनाओं का आदर करें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। यदि आप इसी तरह समझदारी भरे फैसले लेंगे तो जल्द ही आपकी सारी परेशानियां खत्म होगी। दिन के दूसरे हिस्से में किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है। आपकी यह मुलाकात बहुत ही यादगार रहने वाली है। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है तो आप व्यर्थ की चिंता और क्रोध से बचें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:35
शुभ समय: प्रातः 6:05 से 8 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च): कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन अच्छा संकेत दे रहा है। अगर आप टारगेट बेस्ड काम करते हैं तो आज आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। लंबे समय से रुका हुआ आपका कोई काम पूरा होने की प्रबल संभावना है। छोटे व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए अपने बजट से अधिक खर्च करने की गलती ना करें। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन खास रहेगा। यदि हाल ही में आपकी किसी से दोस्ती हुई है तो वह प्यार में बदल सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपके प्रिय आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:9
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 2:50 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











