Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
Aaj Ka Rashifal 8th July: बेहद रोमांटिक रहेगा इन राशियों के लिए आज का दिन
अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने आर्थिक जीवन, वैवाहिक जीवन, प्रेम जीवन आदि से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। तो आइए देखते हैं आज क्या है आपके भाग्य में।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कार्यस्थल पर अपने आसपास हो रही गतिविधियों का ध्यान रखें अन्यथा आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। किसी कारणवश आपको घर से दूर रहना पड़ सकता है। ऐसे में आप अपने जीवनसाथी के ख्यालों में खोए रहेंगे। आप उन्हें बहुत ही ज्यादा मिस करने वाले हैं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। स्वास्थ्य के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:15
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 9:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कुछ ऐसे महत्वपूर्ण कार्य हैं जिन पर आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। बेहतर होगा आप बेवजह की चीजों में अपना कीमती समय नष्ट करने से बचें। वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ सकता है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। आर्थिक मामलों में आप किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें। स्वास्थ्य का मामला आज कुछ कमजोर रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:14
शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज का दिन आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपके दिनभर की योजनाओं में बाधा आ सकती है। ऐसे में आपको काफी चिड़चिड़ापन और झुंझलाहट महसूस होगी। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। पिता का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लाने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:8
शुभ समय:सुबह 8:35 से 11 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
जीवनसाथी के साथ आपको अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। आप भविष्य की योजनाओं पर चर्चा भी कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा हो सकता है। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत व्यस्त रहने वाला है। लंबित कार्यों का बोझ बढ़ सकता है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:24
शुभ समय:शाम 4 बजे से रात्रि 8:25 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति होगी। निजी हो या पेशेवर जीवन आपको सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। रोमांटिक लाइफ में स्थिति सुखद रहेगी। आपके साथी आपके लिए कुछ बढ़िया प्लान कर सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको नसों से संबंधित कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:7
शुभ समय:प्रातः 4 बजे से 7 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
पैसों के मामले में आपको काफी संभलकर रहना होगा अन्यथा भविष्य में आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दफ्तर में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। उच्च अधिकारियों से बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक घर पर कुछ मेहमानों का आना हो सकता है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:35
शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज जीवनसाथी आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। ऐसे में आपको काफी बढ़िया महसूस होगा। कामकाज का बोझ कुछ कम रहेगा और आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। आपकी आज की डेट काफी यादगार रहने वाली है। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:6
शुभ समय:प्रातः 4 बजे से 8:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। पैसों की स्थिति में उछाल आने के संकेत मिल रहे हैं। जल्द ही आपकी सारी परेशानियां दूर होंगी। जीवनसाथी का प्रेम और समर्थन मिलेगा। आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:12
शुभ समय:शाम 4:50 से रात्रि 8 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
पैसों के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। लंबे समय से रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को मनचाहा मुनाफा प्राप्त होगा। आपके कामकाज में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:21
शुभ समय:सुबह 8:10 से 11 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज आपको मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा। आप घर पर ही छोटी मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। हालांकि आपको अति उत्साहित होकर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। सेहतमंद रहने के लिए आप रोजाना व्यायाम करें।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:26
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
सरकारी नौकरी करने वाले लोगों की तरक्की हो सकती है। वहीं व्यापारियों के लिए भी लाभ का योग बन रहा है। अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपके रिश्ते को परिजनों की मंजूरी मिल सकती है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए औसत रहेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:29
शुभ समय:शाम 4 बजे से 7 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
दफ्तर में कंपटीशन बढ़ सकता है। ऐसे में आपको कभी कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। व्यापारियों को कोई भी महत्वपूर्ण फैसला जल्दबाजी में ना लेने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपके प्रिय का गुस्सैल स्वभाव आपके घर की शांति भंग कर सकता है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:8
शुभ समय:सुबह 7 बजे से 9:20 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications