Aaj Ka Rashifal 8th June: इन राशियों को मिलेगा आज किस्मत का सपोर्ट, दूर होगी इनकी मुश्किलें

क्या आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा और पूरी होगी आपकी मनोकामना? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

यदि कोर्ट कचहरी से जुड़ा कोई मामला आपको परेशान कर रहा है तो वकील से कानूनी सलाह लेने के लिए आज का दिन उचित है। दफ्तर में आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है, लेकिन उच्च अधिकारियों की मदद से आपकी यह परेशानी दूर होगी। व्यापार से जुड़े लोगों को आज मनचाहे मुनाफे की प्राप्ति होगी। आज आप कोई जोखिम भरा फैसला भी ले सकते हैं। पैसों के मामले में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आप जितना अधिक बचत पर ध्यान देंगे, आपके लिए उतना ही बेहतर होगा। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:18
शुभ समय:शाम 4:20 से 7 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 8th June 2024 Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज दिन की शुरुआत बहुत ही बढ़िया होगी। आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे, साथ ही आपको सकारात्मकता की भी अनुभूति होगी। दफ्तर में आप पूरी ऊर्जा के साथ अपना काम करेंगे। आज उच्च अधिकारी भी आपके प्रदर्शन से काफी खुश रहेंगे। व्यापारियों को लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगी। अगर आप पार्टनरशिप में कोई व्यवसाय करना चाहते हैं तो आज आपको बढ़िया ऑफर मिल सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आपको अपने खर्चों पर नजर बनाकर रखने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ प्रेम और लगाव बढ़ेगा। आपकी आपसी समझ और भी बेहतर होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज पूजा पाठ में आपका काफी मन लगेगा और आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा भी ले सकते हैं या फिर घर पर ही भजन, कीर्तन, हवन आदि का आयोजन करवा सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आज कोई सकारात्मक बदलाव संभव है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही फल है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आपको आए का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। जल्द ही आपकी सारी आर्थिक परेशानियां खत्म होगी। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। पिता की ओर से आपको आपका मनपसंद तोहफा भी मिल सकता है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:19
शुभ समय: प्रातः 6:50 से 9:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। दफ्तर में यदि आपका कोई काम अधूरा रह गया है तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। हालांकि आपको सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना चाहिए। व्यापार से जुड़े लोगों को आज मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। हालांकि व्यवसाय में ऐसे उतार चढ़ाव लगे रहते हैं, इसलिए आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। घर के कुछ सदस्यों का बर्ताव आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। बेहतर होगा आप समझदारी से काम लें। भविष्य में आर्थिक तंगी से बचने के लिए आपको अपने खर्चों का लेखा जोखा ठीक से रखना होगा। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:21
शुभ समय: शाम 5:10 से रात्रि 8:10 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अतीत की कुछ कड़वी यादें आपका मन खराब कर सकती है। बेहतर होगा बीती बातों को भूलकर अपने आज और आने वाले कल पर ध्यान दें। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, इसलिए इसे व्यर्थ की चीजों में नष्ट ना करें। दफ्तर में ऐसे कई महत्वपूर्ण कार्य हैं जिन्हें आपको समय पर पूरा करने का प्रयास करना होगा अन्यथा आपको उच्च अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। आज आपका कोई रुका हुआ आर्थिक लेनदेन पूरा हो सकता है। घर के सदस्यों के साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करें। इससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आपका भाग्यपक्ष मजबूत रहेगा और आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति होगी। आज धन कमाने का बढ़िया मौका आपके हाथ लग सकता है। ऐसे में आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की संभावना है। दफ्तर में आपका कोई कठिन कार्य बड़ी ही सरलता से पूरा हो जाएगा। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। व्यापारियों की किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा और हाल ही में हुए किसी नुकसान की भरपाई करने का भी अवसर आपको प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी सकारात्मक और तरोताजा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक:12
शुभ समय: प्रातः 4:30 बजे से 8:50 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

दफ्तर में आप किसी महत्वपूर्ण मीटिंग का हिस्सा बन सकते हैं। आप खुले दिल से अपना पक्ष रखेंगे और उच्च अधिकारी भी आपके विचारों से सहमत रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई भी गैरकानूनी काम करने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है, लेकिन आपको जल्दबाजी में अपने आर्थिक फैसले लेने से बचने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार ठीक रखें और ज्यादा क्रोध करने से बचें। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:15
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

मन में काफी उथल पुथल रहेगी और मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। ऐसे में आज आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में आपकी लापरवाही बॉस का मूड खराब कर सकती है। बेहतर होगा आप एक ही गलती को बार बार दोहराने से बचें। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा पैसों के मामले में भी आप लापरवाही ना करें। बच्चों पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। हो सके तो आज आप उनके साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करें। अच्छी सेहत का आनंद उठाने के लिए आपको व्यर्थ की चिंता से दूर रहना होगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:10
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। कम प्रयास में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। अगर आप कोई बड़ी सौदेबाजी करने वाले हैं तो आज का दिन उचित है। नौकरीपेशा जातकों को आज दफ्तर में संभलकर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी मेहनत का श्रेय कोई और ही ले जाएगा। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। अपनी मेहनत से कमाए हुए धन को सही जगह निवेश करें। जीवनसाथी के व्यवहार में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपको नजरअंदाज कर रहे हैं। यदि आपको थकान और कमजोरी महसूस हो रही है तो पर्याप्त आराम करें अन्यथा आपकी परेशानी बढ़ सकती है।
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। अतीत में किए हुए परिश्रम का उचित परिणाम आपको मिल सकता है। नौकरी हो या व्यापार आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा भी हो सकता है। घर के सदस्यों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आपको घूमने फिरने का भी मौका मिलेगा। काफी दिनों बाद आप स्वयं के लिए पर्याप्त समय निकालने में सफल रहेंगे। ऐसे में आज आप मानसिक रूप से भी बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 5:95 से 7:05 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

घर के किसी सदस्य की ओर से आपको अच्छी खबर मिल सकती है। ऐसे में मन बेहद प्रसन्न रहेगा। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। व्यापारियों को लाभ कमाने का अच्छा अवसर प्राप्त होगा। यदि आपका काम सरकारी क्षेत्र से जुड़ा है तो आप बड़े फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। हालांकि आपको जरूरत से ज्यादा खर्च ना करने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन आपको देर रात तक जागकर काम ना करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:19
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज काम का बोझ कुछ ज्यादा रहेगा। ऐसे में आप अपने जरूरी कार्यों की सूची पहले ही तैयार कर लें और उन्हें प्राथमिकता दें। व्यापार से जुड़े जातकों को दूसरों के कहने पर अपने महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप ऐसी लापरवाही करेंगे तो आपका नुकसान हो सकता है। माता का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। इस समय उन्हें अच्छी देखभाल करने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहेगा। आपका बजट असंतुलित हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको सिर दर्द, अनिद्रा आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:32
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Saturday, June 8, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion