Latest Updates
-
Women's Day 2026: चांद पर कदम, जमीन पर आज भी असुरक्षित है स्त्री; जानें कैसे बदलेगी नारी की किस्मत -
Women’s Day 2026: बचपन के हादसे ने बदली किस्मत, अपनी मेहनत के दम पर मिताली बनीं Supermodel -
Happy Women's Day 2026: महिला दिवस पर 'मां' जैसा प्यार देने वाली बुआ, मौसी और मामी को भेजें ये खास संदेश -
Rang Panchami 2026 Wishes: रंगों की फुहार हो…रंग पंचमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Women's Day 2026 Wishes for Mother: मेरी पहली 'सुपरवुमन' मेरी मां के नाम खास संदेश, जिसने दुनिया दिखाई -
Rang Panchami 2026 Wishes In Sanskrit: रंग पंचमी पर संस्कृत के इन पवित्र श्लोकों से दें देव होली की शुभकामनाएं -
Happy Women's Day 2026: नारी शक्ति को सलाम! मां, बहन, सास और ननद के लिए महिला दिवस पर प्रेरणादायक संदेश -
दांत दर्द ने मुश्किल कर दिया है खाना-पीना? आजमाएं दादी-नानी के ये 3 घरेलू नुस्खे, मिनटों में मिलेगा आराम -
युद्ध के बीच ईरान में आया भूकंप, क्या सच हो रही है बाबा वांगा की भविष्यवाणी? -
Women's Day Wishes for Wife: इन प्यार भरे संदेशों के साथ अपनी जीवनसंगिनी को दें महिला दिवस की मुबारकबाद
Aaj Ka Rashifal 8th May: तुला राशि वालों का बढ़ेगा आज बैंक बैंलेस, इनकी भी आर्थिक परेशानी होगी दूर
ग्रहों की बदली हुई चाल का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
रिश्तेदार के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। गुस्से और जल्दबाजी में कोई भी कदम ना उठाएं। व्यापार से जुड़े जातकों के अटके हुए काम पूरे होंगे। आज लाभ कमाने का अच्छा मौका भी आपको मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपका पूरा ध्यान आपके काम पर होगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। हालांकि खुले दिल से खर्च ना करें तो बेहतर होगा। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो मौसम में बदलाव के कारण अचानक आपकी सेहत बिगड़ सकती है। आप अपना अधिक ध्यान रखें।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:2
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। आपके सभी काम आपकी योजना के अनुसार पूरे होंगे। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपके प्रदर्शन में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। हालांकि दफ्तर में चल रही राजनीति से आपको दूर रहने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी। आज आपका कोई कागजी काम भी पूरा होने की प्रबल संभावना है। सुख सुविधाओं की चीजों पर आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। आज आप किसी करीबी के लिए कोई कीमती तोहफा भी खरीद सकते हैं। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता-पिता का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
इस राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आपको कुछ नया करने का मौका मिल सकता है। बेहतर होगा आप इस अवसर को हाथ से जाने ना दें। इस समय आपको काफी कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप ठगी का शिकार हो सकते हैं। आज जीवनसाथी आपके साथ ज्यादा समय बिताने की मांग करेंगे। बेहतर होगा आप उन्हें निराश ना करें। आप एक दूसरे के साथ जितना अधिक समय बिताएंगे आपका रिश्ता उतना मजबूत होगा। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। दैनिक खर्चों की लिस्ट बढ़ाने ना दें। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:4
शुभ समय: प्रातः 7:20 से 10:50 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन नए अवसरों से भरा रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को विदेश यात्रा करने का मौका मिल सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। यदि हाल ही में आपने कोई बड़ी सौदेबाजी की है तो उसका उचित परिणाम आपको मिल सकता है। आज आप किसी नई परियोजना पर काम भी शुरू कर सकते हैं। लव पार्टनर हो या लाइफ पार्टनर आज की शाम आपके लिए वाकई बेहद खास रहेगी। आपको अपने साथी का प्रेम और सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आज आपको कुछ राहत मिल सकती है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 2:20 से शाम 5 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन चल रही है तो अपने बीच की कड़वाहट को दूर करने के लिए आज का दिन उचित है। बेहतर होगा आप सारी नाराजगी भूलकर अपने प्रिय को प्यार से मनाने की कोशिश करें। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ खर्चीला रहेगा। आपको कोई पुराना कर्ज या उधार चुकाना पड़ सकता है। दफ्तर में कोई अच्छी खबर मिल सकती है ऐसे सहकर्मियों का भी साथ आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों की किसी बड़ी समस्या का समाधान होने की संभावना है। हालांकि आपको अनजान लोगों पर ज्यादा भरोसा करने से बचने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य को लेकर आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें नहीं तो मुश्किल हो सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:28
शुभ समय: शाम 5:45 से रात्रि 9 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। यदि कड़े परिश्रम के बावजूद आपकी तरक्की नहीं हो पा रही है तो आपको धैर्यवान रहने की आवश्यकता है। आप अपना परिश्रम जारी रखें। जल्द ही आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति होगी। व्यापार से जुड़े लोगों को आज ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। जल्द मुनाफा कमाने के लिए आप कोई भी फैसला बिना सोचे समझे ना लें। मुमकिन है आज कुछ लोग आपको भ्रमित करने का प्रयास करें। आपको अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। हो सके तो अपनी व्यस्त दिनचर्या में से समय निकालकर आज अपनों के साथ बिताएं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आज स्वास्थ्य आपका कमजोर रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:15
शुभ समय: दोपहर 1:40 से 3 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
पैसों के मामले में आज आपक भाग्यशाली रहेंगे। आपका बैंक बैलेंस बढ़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातक यदि किसी नई परियोजना पर काम शुरू करना चाहते हैं और आपके मार्ग में कोई बाधा आ रही है तो आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। वहीं नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर में अपने काम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा आने वाले दिनों में आप पर लंबित कार्यों का बोझ बढ़ सकता है। घर का माहौल ठीक रहेगा। आप अपने रिश्तों को संजोकर रखने का प्रयास करें। छोटी-छोटी बातों को दिल पर लगाने से बचें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको स्किन से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक:6
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपका कोई बनता हुआ काम आज बिगड़ सकता है। दफ्तर में आज उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से असंतुष्ट रहेंगे। वे आपको कुछ बदलाव करने का भी सुझाव दे सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को धैर्य से काम लेना होगा। मुमकिन है आज लाभ कमाने का कोई बढ़िया मौका आपके हाथ से निकल जाए। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ सकता है। अपने घर की सुख शांति बनाए रखने के लिए आप बाहर का गुस्सा घर पर ना लाएं तो बेहतर होगा। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहने वाला है। अपने बजट से अधिक खर्च करने की गलती ना करें। लापरवाही के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:11
शुभ समय: प्रातः 7:30 बजे से 11 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने खर्चों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि आप इसी तरह खर्च करते रहेंगे तो आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। दफ्तर में बॉस के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आपका आत्मविश्वास और सकारात्मकता उन्हें काफी प्रभावित करेगी। व्यापारियों को आज कोई बड़ी डील करने का मौका मिल सकता है। हालांकि बातचीत करते समय आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है नहीं तो मुश्किल हो सकती है। घरेलू जिम्मेदारियों को आप नजरअंदाज करने से बचें। आपका लापरवाह रवैया अपनों को दुखी कर सकता है। सेहत को लेकर ज्यादा चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:44
शुभ समय: शाम 4:15 से 7 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। ऐसे में काफी दिनों बाद आप स्वयं को बेहतर मनोदशा में पाएंगे। आज आप अपने किसी करीबी मित्र से खुलकर अपने मन की बात भी साझा करेंगे। व्यापार से जुड़े लोग आज कोई साहसिक निर्णय ले सकते हैं। मुमकिन है भविष्य में इसका अच्छा परिणाम आपको मिले। नौकरीपेशा जातक यदि नौकरी बदलना चाहते हैं तो नई नौकरी की तलाश शुरू करने के लिए दिन उचित है। पैसों की स्थिति में सुधार आएगा। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। माता-पिता के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आपके लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:35
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 8:20 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आज आप काम में काफी व्यस्त रहने वाले हैं। हालांकि आपकी मेहनत का उचित परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। आज उच्च अधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं तो आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है। हो सकता है आपका कोई काम बीच में अटक जाए। इसके अलावा पार्टनर के साथ भी आपकी कहासुनी हो सकती है। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आपको और कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आपके प्रिय की खुशमिजाजी आपकी सारी टेंशन दूर कर देगी।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:12
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 9 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आप व्यापारी हैं और किसी नए व्यापार में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आप ज्यादा जल्दबाजी ना करें। अच्छी तरह सोच विचार जरूर कर लें। नौकरीपेशा जातकों को अपने काम पर पूरा ध्यान देने की सलाह दी जाती है। यदि आज आपसे कोई लापरवाही होती है तो आपको दी हुई जिम्मेदारी आपसे वापस ले ली जा सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बेहद खर्चीला रहने वाला है। आपका बजट असंतुलित हो सकता है। बेहतर होगा आप अपने बढ़ते हुए खर्चों पर ध्यान दें। घर के छोटे सदस्यों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। दिन के दूसरे हिस्से में आप उनके साथ घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। यदि आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो आप अपनी सेहत को लेकर अधिक सजग रहें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:26
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











