Aaj Ka Rashifal 8th May: तुला राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, क्या है आज आपकी किस्मत में?

अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप दिन भर में होने वाली सारी छोटी-बड़ी घटनाओं की जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। इससे आपको अपनी दैनिक योजनाओं को भी सफल बनाने में भी मदद मिलेगी।

यहां आपको आपके पारिवारिक जीवन, वैवाहिक जीवन, आर्थिक जीवन, नौकरी, व्यापार आदि से संबंधित जानकारियां मिलेंगी। तो चलिए देखते हैं आज किन राशियों की किस्मत का चमकेगा सितारा और किसके हाथ लगेगी निराशा।

Aaj Ka Dainik Rashifal 8th May Horoscope Today In Hindi

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव रहेगा। जीवनसाथी का गलत बर्ताव आज आपको दुखी कर सकता है। आप खुद पर काबू रखें नहीं तो बात काफी बढ़ सकती है। कामकाज को लेकर आपको जरूरत से ज्यादा चिंता करने से बचने की आवश्यकता है। काम के साथ आपका स्वास्थ्य भी उतना ही जरूरी है। आप सकारात्मक रहें और कड़ा कड़ा परिश्रम करें। पैसों के मामले में दिन औसत रहने वाला है। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी सेहत को लेकर अधिक सजग रहना होगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:11
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
यदि हाल ही में आपने कोई नया व्यापार शुरू किया तो आपको उसके प्रचार-प्रसार पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। दफ्तर में आपको सहकर्मियों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी आमदनी बढ़ सकती है। जीवनसाथी आज आपसे कोई वादा कर सकते हैं। आपके बीच का रिश्ता और भी मजबूत होगा। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:20
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 10 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
नकारात्मक विचारों को स्वयं पर हावी न होने दें अन्यथा आप डिप्रेशन का शिकार हो सकते हैं। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा। अच्छा सोचेंगे तो आपके साथ अच्छा ही होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। कामकाज से जुड़ी यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेंगी। आज घर के बड़ों का मार्गदर्शन आपको प्राप्त होगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:29
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:15 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। पार्टनर पर आपका भरोसा बढ़ेगा और आज आपके हाथ कोई बढ़िया मौका भी लग सकता है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। दफ्तर में आपकी छोटी सी गलती के कारण आज भारी नुकसान हो सकता है। बेहतर होगा आप ऐसी लापरवाही दोबारा न करें अन्यथा आपको नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। जीवनसाथी आज आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। ऐसे में आपको भी उनके लिए कुछ बढ़िया प्लान करना चाहिए। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:15
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 12:55 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
यदि घर में कोई बुजुर्ग सदस्य है तो आज अचानक उनकी सेहत में गिरावट आ सकती है। मानसिक रूप से आप काफी परेशान रहेंगे। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। बजट से अधिक खर्च हो सकता है। दफ्तर में पेंडिंग कार्यों को लेकर आज उच्च अधिकारी आपसे काफी नाराज रहेंगे। आप जल्द से जल्द अपने काम पूरे करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। आपकी कोई रुकी हुई डील पूरी होगी और आपको आर्थिक फायदा भी हो सकता है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 4:55 से रात्रि 8:25 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। भावनात्मक रूप से आप कुछ कमजोर महसूस करेंगे। आपको कोई समझौता भी करना पड़ सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आप केवल जरूरी चीजों पर ही खर्च करेंगे। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आज वे आपकी मेहनत को भी सराहेंगे। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापारियों को बड़ा निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में आप ऐसे फैसले न लें। जीवनसाथी के बर्ताव में बदलाव देखने को मिल सकता है। आप बातचीत के द्वारा अपने बीच की खटास को कम करने की कोशिश करें। सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:16
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 11 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
नौकरी हो या व्यापार आप पूरी मेहनत और लगन से अपने काम पूरे करेंगे। आज आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम भी मिलेगा। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। हालांकि सुख-सुविधाओं की चीजों पर जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। घर के छोटे सदस्यों के साथ आपका तालमेल और भी बेहतर होगा। आज आपको उनका मार्गदर्शन करने का अवसर मिलेगा। बात अगर स्वास्थ्य की करें तो आपको अपनी व्यस्त दिनचर्या में से स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय निकालने की आवश्यकता है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:16
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 8th May Horoscope Today In Hindi

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी तरक्की हो सकती है या फिर आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। अगर आप व्यापारी हैं और स्टॉक बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन उचित है। खुदरा व्यापारियों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। काम के साथ आपको अपने पारिवारिक जीवन पर भी ध्यान देने की जरूरत है। घरेलू जिम्मेदारियों को आप अनदेखा न करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक:5
शुभ समय:शाम 4 बजे से रात्रि 8:25 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आपके लिए यात्रा का योग बन रहा है। आप किसी खूबसूरत जगह पर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति में उछाल आने की संभावना है। आज आपको अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप अपनी मेहनत से कमाए हुए धन का सही उपयोग करते हैं तो जल्द ही आपकी सारी परेशानियां दूर होंगी। कामकाज को लेकर आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें। अपने सभी काम आप समय पर पूरे करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य का मामला अच्छा रहेगा। आज आप काफी ऊर्जावान रहेंगे।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 3:35 से 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
संतान से सुख की प्राप्ति होगी। आज आप अपने बच्चों के साथ बहुत ही अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। काफी दिनों बाद आपको मौज मस्ती का अवसर मिलेगा। दफ्तर में आपके सभी काम सरलता से पूरे होंगे। आज बॉस भी आपके प्रदर्शन से संतुष्ट नजर आएंगे। व्यापार से जुड़े जातक यदि किसी कार्य को पूरा करने के लिए लंबे समय से परिश्रम कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आप किसी करीबी के लिए कोई कीमती तोहफा भी खरीद सकते हैं। सेहत के मामले में दिन सामान्य रहने वाला है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:19
शुभ समय: सुबह 6:20 से 11:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
विरोधी सक्रिय रहेंगे और आज आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा डालने का प्रयास भी करेंगे। ऐसे में आपको काफी संभलकर रहना होगा। अगर आप विद्यार्थी हैं और उच्च शिक्षा से जुड़ा कोई प्रयास कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। दिखावे में न रहे। आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। ऐसे में आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। व्यापारियों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही महंगी पड़ेगी।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:4
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 11 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
रोमांटिक की लाइफ में एक नया मोड़ आ सकता है। आपके पार्टनर आपको शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन कुछ खास रहने वाला है। आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने के लिए जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। दफ्तर में आप अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। कार्यस्थल पर आपको मान सम्मान भी मिलेगा। व्यापारियों को आज काम से जुड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा लाभदायक रहेगी। सेहत को लेकर ज्यादा चिंता न करें।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक:17
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Monday, May 8, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion