Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
Aaj Ka Rashifal 8th October: कर्क राशि वालों को मिलेगी आज बड़ी सफलता, इन राशियों की भी चमकेगी किस्मत
क्या है आज आपके भाग्य में? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
वैवाहिक जीवन में आपको प्रेम की कमी महसूस होगी। हो सकता है आपके प्रिय आपको नजरअंदाज करें। ऐसे में आप बातचीत के द्वारा अपने बीच की दूरियों को कम करने का प्रयास करें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। दफ्तर में अपना कोई भी काम अधूरा ना छोड़ें अन्यथा बॉस आपसे काफी नाराज हो सकते हैं।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:29
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:05 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की का योग बन रहा है। आज आपको आपका प्रमोशन लेटर मिल सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ा आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से 3:30 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज का दिन आपके लिए व्यस्त रहने वाला है। निजी हो या पेशेवर जीवन जिम्मेदारियां का बोझ अधिक रहेगा। हालांकि आप अपनी सारी जिम्मेदारियां बखूबी निभाएंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। जीवनसाथी आज आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो उसे नजरअंदाज ना करें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:16
शुभ समय: प्रातः 5:10 से 10:10 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। अगर आप नौकरी के साथ खुद का छोटा-मोटा व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आपको ज्यादा जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आ सकती है। ऐसे में आप काफी चिंतित रहेंगे।
शुभ रंग:सिल्वर
शुभ अंक:5
शुभ समय: शाम 7:30 बजे से रात्रि 8:50 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा। आपकी मेहनत सफल होगी और जल्द ही आपकी तरक्की हो सकती है। जीवनसाथी आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। ऐसे में आपके बीच भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको मांसपेशियों से जुड़ी समस्या हो सकती है। आप वजनदार चीज उठाने से बचें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:8
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अपने घर की साज सजावट में बदलाव करने के लिए आज आप कुछ खरीदारी कर सकते हैं। हालांकि आपको अपने बजट से ज्यादा दूर ना जाने की सलाह दी जाती है। व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा संकेत दे रहा है। आपके हाथ बढ़िया अवसर लग सकता है। वहीं नौकरी करने वाले जातकों को आज समय का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:20
शुभ समय:शाम 7:00 से रात्रि 9:00 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज का दिन आपके लिए काफी थकान भरा रहने वाला है। कामकाज को लेकर भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी और आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। पैसों को लेकर जरूर से ज्यादा चिंता करने से बचें। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान होगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:36
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है नहीं तो आज आप व्यर्थ के झंझटों में पड़कर अपना कीमती समय नष्ट कर बैठेंगे। दफ्तर में उच्च अधिकारी आपके द्वारा किए हुए कार्यों में कमियां निकाल सकते हैं। ऐसे में आपको अपनी गलतियां दोहराने से बचने की आवश्यकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 4:50 से 7 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। जीवन के हर क्षेत्र में आपको सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता और प्रगाढ़ होगा। आज भविष्य की योजनाओं पर आपकी चर्चा भी हो सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। जल्द कर्जों से मुक्ति पाने के लिए आप काफी कड़ा परिश्रम करेंगे।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:22
शुभ समय:सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज आप अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताएंगे। आप घूमने फिरने के लिए कहीं बाहर भी जा सकते हैं। होटल या रेस्टोरेंट से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। वहीं दूसरी ओर यदि हाल ही में आपने किसी नए कारोबार की शुरुआत की है तो आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। पैसों के लिहाज से दिन बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:6
शुभ समय:प्रातः 4 बजे से 8 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन कुछ अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है नहीं तो भविष्य में आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। दफ्तर में आज आपको कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है। बेहतर होगा आप पूरी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ अपना काम करें। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव होने की संभावना है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:14
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
दिन की शुरुआत कुछ धीमी होगी, लेकिन धीरे-धीरे आपको सुधार देखने को मिलेगा। आज आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने की प्रबल संभावना है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको आर्थिक फायदा भी हो सकता है। प्यार मोहब्बत के मामले में आज आप काफी लकी रहेंगे। आपके पार्टनर महसूस कराएंगे कि आप उनके लिए कितने खास हैं।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:10
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 11 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
