Aaj Ka Rashifal 8th September: इन राशियों को मिलेगा आज भाग्य का साथ, दूर होगी मुश्किलें

आज का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ और किसके लिए अशुभ, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज अकारण ही मन परेशान रहेगा और आपको एक अजीब सी बेचैनी महसूस होगी। बेहतर होगा आप ईश्वर का ध्यान करें। कामकाज को लेकर आज आप काफी दबाव महसूस करेंगे। आपको एक छोटे से ब्रेक की आवश्यकता है। हो सके तो आज दोस्तों के साथ घूमने फिरने के लिए जाएं या फिर घर पर ही परिवार के साथ समय बिताएं। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:37
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 9:50 तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 8th September Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। आपके साथी आपको शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपको संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा हो सकता है। दफ्तर में आपको छोटा से छोटा काम भी ध्यान पूर्वक करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आज भारी नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:2
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है। आज कोई अच्छी पुरानी याद एक बार फिर तरोताजा हो जाएगी। दफ्तर में आप किसी महत्वपूर्ण मीटिंग का हिस्सा बन सकते हैं। बेहतर होगा आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना पक्ष रखें। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे होंगे। आज आपके प्रिय का बदला हुआ मिजाज आपको दुखी कर सकता है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:14
शुभ समय: सुबह 8:10 से 10:10 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज आपको पैसे से जुड़ा लेन देन करने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपका धन लंबे समय के लिए अटक सकता है। घर के किसी सदस्य के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा आप गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा। आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:25
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। निजि हो या पेशेवर जीवन आपको सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। वहीं व्यापारियों को भी मनचाहा लाभ होगा। घर का वातावरण शांत रहेगा। अपनों के साथ आज का दिन हंसी मजाक में गुजरेगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:36
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आज आप किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी लेकिन रुके हुए धन की प्राप्ति ना होने के कारण आपकी मुश्किलें कुछ बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। दैनिक कार्यों को पूरा करने में आपको उनका सहयोग मिलेगा। सेहत की बात करें तो आज आपको पीठ से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:4
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 7:55 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। बेवजह की बातों को सोचकर अपनी मानसिक शांति भंग ना करें। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है इसलिए इसका सदुपयोग करें। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। हालांकि आपको सोच समझकरखर्च करने की आवश्यकता है। घर के सदस्यों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने से बचें।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। शिक्षा से जुड़े किसी प्रयास में आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में मजबूती आने की संभावना है। आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त हो सकता है। हालांकि पैसों से जुड़ा कोई भी काम आप बहुत ही समझदारी से करेंगे तो बेहतर होगा। नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए औसत रहेगा। जीवनसाथी को पर्याप्त समय देने का प्रयास करें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:21
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 5 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

वैवाहिक जीवन में कलह रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपका झगड़ा हो सकता है। आपको खुद पर काबू रखने की आवश्यकता है नहीं तो आपके घर की शांति भंग हो सकती है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आप बड़ा खर्च करने से बचें। दफ्तर में आपको तेजी से अपने सभी पूरे काम करने की सलाह दी जाती है। आज बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। इधर-उधर की बातों में समय नष्ट ना करें।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:8
शुभ समय: प्रातः 6:15 से 8:10 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही भागदौड़ भरा रहने वाला है। आज आपको काम से जुड़ी लंबी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। आपके प्रिय किसी बात पर आप से नाराज रहेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। बच्चों की शिक्षा आदि पर आज आपका कुछ धन खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य का मामला कमजोर रहेगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:15
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 4 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। आज माता-पिता के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बताएंगे। आप उनके लिए तोहफे आदि भी खरीद सकते हैं। दफ्तर में लंबे समय से रुका हुआ कोई काम पूरा होगा। उच्च अधिकारियों का भी सहयोग आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को कानूनी मामलों में लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 8:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

यदि कुछ दिनों से जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो आज आपके बीच सब कुछ सामान्य हो सकता है। आप सारी नाराजगी भूलकर एक दूसरे की ओर प्यार से हाथ बढ़ाएंगे। पैसों के मामले में दिन बेहतर साबित होगा। आप अधिक बचत कर पाएंगे। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सुस्ती और आलस्य का त्याग करने की आवश्यकता है। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 12:15 से शाम 7 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Friday, September 8, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion