Aaj Ka Rashifal 9th April: चैत्र नवरात्रि की हुई शुरुआत, इन राशि वालों से रहेंगी आज देवी मां बेहद प्रसन्न

आज नवरात्रि का पहला दिन है, ऐसे में आइए आपके दैनिक राशिफल के माध्यम से जानते हैं कि इस शुभ अवसर पर किन राशि वालों पर बरसेगी देवी मां की विशेष कृपा।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है। विशेष रूप से यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में बैठने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके प्रदर्शन से वे काफी प्रसन्न रहेंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने का संकेत मिल रहा है। आज आप कोई पुराना उधार चुकाने में भी सफल रहेंगे। दिन के दूसरे हिस्से में परिजनों के साथ आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिलेगा। ऐसे में आपको मानसिक शांति के अनुभूति होगी। पैसों के मामले में आपको भाग्य का साथ मिलेगा और आपकी आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:14
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 9:15 तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 9th April 2024 Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

व्यापारियों को आज कोई भी कार्य बहुत ही संभलकर करने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में आपसे कोई बड़ी लापरवाही होने की संभावना है। ऐसे में आपका भारी नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में क्रोध और अहंकार से बचने की सलाह दी जाती है। सहकर्मियों के साथ टकराव से बचें नहीं तो इसका बुरा असर आपकी नौकरी पर भी पड़ेगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। बच्चों पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय निकालकर आप उनके साथ बिताएं। इस समय उन्हें आपके मार्गदर्शन की आवश्यकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:28
शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से 11:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आ सकता है। यदि आपका कोई काम रुका हुआ है तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। अगर आप निवेश आदि करने की योजना बना रहे हैं तो आपके हाथ अच्छा अवसर लग सकता है। नौकरीपेशा जातकों को अपनी तरक्की का संकेत मिल सकता है। आज आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आप सुख सुविधा की कोई चीज भी खरीद सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आज आपका मानसिक तनाव भी कम होगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:15 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

यदि आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत करते हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि हाल ही में आपने किसी कंपनी में नौकरी के लिए इंटरव्यू दिया है तो आपको सकारात्मक जवाब मिल सकता है। आपके करियर में एक नया मोड़ आएगा। व्यापार से जुड़े जातक अगर स्टॉक बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए यह समय अनुकूल है। पार्टनरशिप में कारोबार करने वाले जातकों को मनचाहा मुनाफा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। परिजनों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप किसी शुभ कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:36
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

दफ्तर में उच्च अधिकारी आपके काम की काफी तारीफ करेंगे। ऐसे में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। हालांकि आपको अति आत्मविश्वास से बचने की सलाह दी जाती है। आपको अभी और आगे जाना है, इसलिए आप अहंकार जैसी नकारात्मक भावना का त्याग करें और अपना परिश्रम जारी रखें। व्यापार से जुड़े लोग आज कोई बड़ा लेनदेन करने वाले हैं तो किसी कारणवश आपका यह काम टल सकता है। ऐसे में आपको धैर्यवान रहने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। हालांकि व्यस्त दिनचर्या के कारण आज आप एक दूसरे को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। इस समय आपको अधिक बचत करने की आवश्यकता है। यदि आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा हुआ है तो आप किसी भी तरह के लापरवाही ना करें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:42
शुभ समय: प्रातः 7:20 से 11:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

यदि आज आपको किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिले तो आप अपनी क्षमता अनुसार उनकी सहायता जरुर करें। हो सकता है आपकी छोटी सी मदद उनकी किसी बड़ी समस्या का समाधान कर दे। परिजनों के साथ आज का दिन आनंद में गुजरेगा। आज पिता की ओर से आपको कोई फायदेमंद सलाह भी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आप स्वयं के लिए कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। हालांकि बेवजह के खर्चों पर आपको लगाम लगाने की आवश्यकता है। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको ज्यादा तले, भुने और मसालेदार भोजन से परहेज करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 3:15 से शाम 6 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अपनी सेहत का आपको पूरा ख्याल रखने की आवश्यकता है, साथ ही आप अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखेंगे तो बेहतर होगा। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहेगा। हालांकि कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है। दफ्तर का माहौल काफी सकारात्मक रहेगा। उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। सहकर्मियों के साथ भी आपका तालमेल अच्छा रहेगा। यदि आज आपके किसी कार्य में बाधा आती है तो उनकी मदद से आपकी इस समस्या का समाधान होगा। घर के सदस्यों के साथ आपको अपना व्यवहार विनम्र रखने की सलाह दी जाती है। छोटी-छोटी बातों को दिल पर लगाने से बचें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:15
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। ऐसे में आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस करेंगे। बेहतर होगा आप स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय निकालें अन्यथा आपकी सेहत बिगड़ सकती है। कामकाज से जुड़ी यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा काफी थकान भरी रहेगी, लेकिन मनचाहा परिणाम मिलने के बाद आपकी सारी थकान दूर हो जाएगी। अगर आप बेरोजगार हैं और रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक-ठाक रहेगी। हालांकि पैसों से जुड़ा कोई भी बड़ा काम करने के लिए आज का दिन उचित नहीं है। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक कुछ दोस्तों का घर आना हो सकता है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बहुत ही खास रहने वाला है। यदि आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ना चाहते हैं तो पार्टनर की भी मंजूरी आपको मिल सकती है। जल्द ही आप परिणय सूत्र में बन सकते हैं। इस राशि की शादीशुदा जातकों के जीवन में एक नया मोड़ आएगा। जीवनसाथी की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। यदि पैसों की कमी की वजह से आपका कोई काम रुका हुआ है तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। हालांकि भविष्य में अपने आर्थिक फैसले लेते समय आप किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें। कामकाज के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। स्वास्थ्य में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक:47
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आप एक बेहद खुशहाल दिन व्यतीत करेंगे। हो सकता है आज आपके प्रिय आपके लिए तोहफा आदि भी खरीदें। पैसों से जुड़ी चिंता दूर होगी और आज आपको रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में आपकी लेटलतीफी आज उच्च अधिकारियों का मूड खराब कर सकती है। बेहतर होगा आप समय का ध्यान रखें। व्यापार से जुड़े जातकों को अतीत में किए हुए किसी निवेश का उचित परिणाम मिल सकता है। ऐसे में आपकी आर्थिक स्थिति में उछाल आने की प्रबल संभावना है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:2
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 5 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

घर के सदस्यों को पर्याप्त समय देने का प्रयास करें। कुछ ऐसे घरेलू मुद्दे हैं जिन पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आज जीवनसाथी का बदला हुआ मिजाज आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। छोटी-छोटी बातों पर आपके प्रिय को झुंझलाहट महसूस हो सकती है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें अन्यथा आपके बीच टकराव संभव है। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। जरूरत से ज्यादा खर्च करना आपके लिए ठीक नहीं होगा। इससे आप पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। बेहतर होगा आप सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लें। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की प्राप्त करने के लिए और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। अगर आप छोटे व्यापारी हैं तो सरकारी नियमों का उल्लंघन करने से बचें नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य का मामला कुछ कमजोर रहेगा। आपके पेट या फेफड़ों से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर के साथ आज आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं, साथ ही आप अपने मन की बात भी उनसे कह पाएंगे। घर के सदस्यों का बर्ताव आपके प्रति काफी अच्छा रहेगा और आज शांति का माहौल भी रहेगा। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। अचानक कोई बड़ा खर्च होने से आपका बजट असंतुलित हो सकता है। दफ्तर में उच्च अधिकारी आपके द्वारा किए हुए कार्यों में कई कमियां निकाल सकते हैं। ऐसे में आपको धैर्यवान रहने की आवश्यकता है। अपनी गलतियों से सबक लें और अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े जातकों का दिन सामान्य रहेगा। सेहत में गिरावट आने की संभावना है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:6
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 10 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Tuesday, April 9, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion