Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Aaj Ka Rashifal 9th August: इन राशियों की चमकेगी आज किस्मत, कम प्रयास में मिलेगी बड़ी सफलता
आज का दिन किन राशियों के जीवन में लेकर आएगा खुशियों की बहार और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। जीवन के हर क्षेत्र में आपको सकारात्मक परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। काम से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा और आप ठीक से अपने काम पर फोकस कर पाएंगे। आपकी मेहनत और लगन जल्द ही आपको अच्छी सफलता दिला सकती है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। आज घर में आज पूजा पाठ हवन आदि का आयोजन हो सकता है।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आज आपके प्रिय आपको कोई खास सरप्राइज भी दे सकते हैं। अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो मुमकिन है आपके रिश्ते को परिजनों की मंजूरी मिल जाए। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा। जरूरत से ज्यादा खर्च ना करें। यदि काम का बोझ अधिक है तो आप अपने सभी कार्यों की योजना पहले ही बना लें। इससे आपको स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय मिलेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:5
शुभ समय: सुबह 7:55 से 11 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। अगर आप सिंगल हैं तो आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है या फिर आपकी दोस्ती प्यार में बदल सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। यदि आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे तो जल्द ही आपको कर्जों से मुक्ति मिलेगी। नौकरी हो या व्यापार आपके सभी काम योजना के अनुसार पूरे होंगे।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:11
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज दिन की शुरुआत कुछ ठीक नहीं होगी। आपको सुस्ती और आलस्य महसूस हो सकता है। बेहतर होगा आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करें। इसके अलावा आप अपने खानपान का भी अधिक ध्यान रखें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है। घर के सदस्यों के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग ठीक से करें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:9
शुभ समय: प्रातः 4:15 से 10 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
संपत्ति से जुड़ा कोई मामला आज आपकी परेशानी की वजह बन सकता है। बेहतर होगा आप सोच समझकर अपना फैसला लें। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आपको संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:18
शुभ समय: शाम 5:55 से रात्रि 9:15 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
काफी दिनों बाद आज आपको परिवार के साथ अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। आज आप अपनों के साथ मन की बात भी साझा कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपको उनकी मदद भी मिलेगी। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आप घरेलू खर्चों में कुछ कटौती भी कर सकते हैं। कामकाज से जुड़े प्रयासों में तेजी लाने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:32
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 6 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
भावनात्मक रूप से आज आप कुछ कमजोर महसूस करेंगे। हो सकता है आप अपने काम पर भी ठीक से फोकस ना कर पाएं। बेहतर होगा किसी करीबी से अपने मन की बात शेयर करें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। उच्च अधिकारियों की ओर से दबाव बढ़ सकता है। आपको खुद पर भरोसा रखने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 1:50 से शाम 7:30 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
केवल भाग्य के भरोसे ना बैठें, सफलता प्राप्त करने के लिए आपको मेहनत करने की भी जरूरत है। नौकरी हो या व्यापार आपको बहुत ही समझदारी से अपने फैसले लेने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आर्थिक तंगी के कारण दैनिक खर्चों को पूरा करने में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत आपकी कमजोर रहेगी।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:15
शुभ समय: प्रातः 6:15 से 10 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। हालांकि आपको बिना सोचे समझे पैसों से जुड़ा कोई भी काम ना करने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:10
शुभ समय: दोपहर 2:20 से शाम 5 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर आप व्यापारी हैं और आज आपको कोई नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिलता है तो आप जल्दबाजी में उसे स्वीकार करने से बचें। आपको किसी करीबी से सलाह लेनी चाहिए। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको आमदनी बढ़ाने के प्रयासों में तेजी लानी होगी। जीवनसाथी के साथ कुछ कहासुनी हो सकती है। आपको खुद पर काबू रखना होगा अन्यथा आप अपनी मानसिक शांति भंग कर बैठेंगे।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:21
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा हो सकता है। काम का बोझ अधिक रहेगा, ऐसे में आपको काफी झुंझलाहट महसूस हो सकती है। संतान पक्ष से कष्ट संभव है। उनकी शिक्षा या स्वास्थ्य को लेकर आप की चिंता बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। दिन के दूसरे हिस्से में आपको काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:8
शुभ समय: शाम 4:10 से रात्रि 8:10 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
सेहत से जुड़ी परेशानी से छुटकारा मिलेगा और आज आप अच्छा महसूस करेंगे। आज आप अपने कुछ रुके हुए कार्यों को पूरा करने का भी प्रयास करेंगे। आर्थिक स्थिति में उछाल आने की प्रबल संभावना है। आपकी आमदनी बढ़ सकती है। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा। आप अपने साथी के लिए कोई खास तोहफा भी खरीद सकते हैं।
शुभ रंग:हल्का पीला
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











