Aaj Ka Rashifal 9th December: इन राशि वालों के जीवन में आएगी आज खुशियों की बहार

क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही खुशनुमा रहने वाला है। जीवन के हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। यदि हाल ही में आपने नई नौकरी ज्वाइन की है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक फायदा हो सकता है। यदि आप निवेश आदि करने की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आज आपको अपने मनपसंद व्यंजनों का भी आनंद उठाने का मौका मिलेगा।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:17
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 8:45 तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 9th December Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी का प्रेम और समर्थन प्राप्त होगा। आज आपके प्रिय आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। पैसों के मामले में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। दूसरों के कहने पर अपने आर्थिक फैसले लेने से बचें। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग आपको बहुत ही सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है नहीं तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। हो सकता है आज आपको काम से जुड़ी लंबी यात्रा भी करनी पड़े। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको सिर दर्द, थकान अनिद्रा आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज जीवनसाथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। ऐसे में आपके बीच खट्टी मीठी नोकझोंक हो सकती है। अगर आप अविवाहित हैं तो घर में आपके विवाह की चर्चा हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप अधिक बचत कर पाएंगे। दफ्तर में आप पूरी मेहनत और सकारात्मकता के साथ अपने काम पूरे करेंगे। आज आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम भी मिल सकता है। अगर आप बड़े व्यापारी हैं और काम से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आज का दिन आपके लिए राहत लेकर आ सकता है। आपकी समस्या का समाधान होने की प्रबल संभावना है। सेहत में सुधार के लिए आपको स्वयं पर अधिक ध्यान देना होगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:9
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा। पैसों को लेकर वाद विवाद होने की संभावना है। आपको अपने बड़े बुजुर्गों के साथ व्यवहार विनम्र रखने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ सकता है। आपके बीच विश्वास की कमी देखने को मिलेगी। दफ्तर में पेंडिंग कार्यों का बोझ बढ़ने के कारण आज आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। उच्च अधिकारियों का रवैया भी आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों पर संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आपका नुकसान होने के संकेत मिल रहे हैं। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको देर रात तक जागने से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:22
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज आप अपने पारिवारिक जीवन पर अधिक ध्यान देंगे। आप अपनों के साथ जमकर मौज मस्ती भी करेंगे। हो सकता अपने घर की साज सजावट में आप कुछ बदलाव करने का भी निर्णय लें। दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा। आपको कोई बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। छोटे व्यापारियों को आज अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आपके कारोबार में जल्द ही बढ़त देखने को मिलेगी। दिन के दूसरे हिस्से में जीवनसाथी के साथ को अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने का मौका मिलेगा। आज आपके जीवनसाथी का एक अलग ही रूप देखने को मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 7:10 से 9:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए व्यस्त रहेगा। हालांकि आपके सभी काम तय समय पर पूरे होंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ी डील करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में उछाल आने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी का बदला हुआ मिजाज आपका मूड खराब कर सकता है। आज आपके प्रिय आपके साथ रूखा व्यवहार कर सकते हैं। ऐसे में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्च हो सकते हैं। आज धारधार वस्तुओं का इस्तेमाल आपको बहुत ही सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपको चोट लग सकती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:24
शुभ समय:सुबह 7 बजे से 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही भागदौड़ भरा रहने वाला है। निजी हो या पेशेवर जीवन जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहेगा। ऐसे में आपको अपने दिन भर की योजनाएं पहले ही बना लेने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि आपको कोई भी बड़ा आर्थिक लेन देन करने से बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज आपको छोटी दूरी की यात्रा करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। दफ्तर में अपने पेंडिंग कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ कमाने के लिए आज काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ेगा। स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:8
शुभ समय: प्रातः 6:50 से 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज आप काफी ऊर्जावान और आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे और इसका असर आपके काम पर भी देखने को मिलेगा। दफ्तर में आप अपने सभी कार्यों को पूरी मेहनत और लगन के साथ पूरा करेंगे। आज बॉस भी आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट नजर आएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी प्रतिष्ठित और अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आपको अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:10
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी बड़ी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा होने के संकेत मिल रहे हैं। जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास कराएगा। आज आप रोमांटिक डिनर डेट पर भी जा सकते हैं। इस राशि के विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। आपकी शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। अगर आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और नौकरी की तलाश कर रहें है तो आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। सेहत के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:2
शुभ समय: सुबह 7:25 से 11 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। ऐसे में आप बाहर घूमने फिरने, शॉपिंग आदि के लिए भी जा सकते हैं। लंबे समय बाद ऐसा वक्त बिताकर आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। आपको अपनी कड़ी मेहनत का अच्छा नतीजा मिल सकता है। आज बस आपको आपकी तरक्की का संकेत दे सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज लाभ कमाने का अच्छा मौका मिल सकता है। आज आप कोई पुराना कर्ज चुकाने में भी कामयाब रहेंगे। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। घर के किसी सदस्य की ओर से आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। स्वास्थ का मामला ठीक रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:15
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। कर्ज और उधार देने से बचें। जीवनसाथी के साथ छोटी सी बात पर आपकी अनबन हो सकती है। आपका अनियंत्रित क्रोध घर की शांति भंग कर सकता है। बेहतर होगा आप इस बात का ध्यान रखें। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ ज्यादा गप्पेबाजी ना करें। आज बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। अगर आप व्यापारी हैं और किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपकी योजना कुछ आगे बढ़ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:7
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 10:10 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। कोई पुराना मामला उभरने के कारण परिजनों के बीच मतभेद गहरे हो सकते हैं। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। आज आपको कोई पुराना कर्ज या उधार चुकाना पड़ सकता है। दफ्तर का माहौल काफी गर्म रहेगा। आज बॉस काफी खराब मूड में रहेंगे। बेहतर होगा आप काम के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। व्यापार से जुड़े लोगों को नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। हालांकि आपको जल्दबाजी में कोई भी प्रस्ताव स्वीकार करने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आपकी सेहत कमजोर ठीक नहीं है तो आपको तुरंत किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लेने की जरूरत है।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:35
शुभ समय: दोपहर 1:45 से शाम 4 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Saturday, December 9, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion