Latest Updates
-
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले
Aaj Ka Rashifal 9th February : वृश्चिक राशि वालों की लव लाइफ होगी शुरु, इन राशि वालों का भी दिन रहेगा रोमांटिक
आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य और किसके जीवन में मचेगी हलचल, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18): मेष राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। कामकाज से जुड़े किसी प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। व्यापार में लाभ का योग बन रहा है। वहीं नौकरीपेशा जातकों की पदोन्नति हो सकती है। यदि पैसों से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आज आपकी इस परेशानी का हल निकल सकता है। जीवनसाथी के साथ मतभेद होने की संभावना है। हालांकि जल्द ही आपके बीच सब कुछ सामान्य हो जाएगा। आपको अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखना होगा। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:20
शुभ दिन: 6:20 से 10 बजे तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19): आज आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस करेंगे। बेहतर होगा कामकाज को अलग रखकर आप स्वयं के लिए भी समय निकालें। हो सके तो बाहर घूमने फिरने के लिए जाएं या फिर दोस्तों के साथ समय बिताने का प्रयास करें। इससे आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहने वाला है। यदि आप बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाने में सफल रहते हैं तो आपको बड़ी राहत मिल सकती है। रिश्तों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अपनों का पूरा स्नेह और समर्थन मिलेगा। अगर आप बेरोजगार हैं और मनचाही नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:46
शुभ दिन: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20): इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। यदि आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो आज आपकी इस समस्या का समाधान हो सकता है। आप मन लगाकर अपनी पढ़ाई कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। यदि आप घर के बड़े सदस्य हैं तो आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी और आज आप कोई समझदारी भरा फैसला भी ले सकते हैं। ऐसे में आपको अपनों का पूरा समर्थन मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को समय का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। हो सकता है आप पर काम का बोझ कुछ अधिक रहे। वहीं व्यापारियों को भी अपने लंबित कार्यों को पूरा करने की जरूरत है नहीं तो मार्केट में आपकी छवि खराब हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। सेहत में गिरावट आने का संकेत मिल रहा है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:19
शुभ दिन: दोपहर 12:45 से 3 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21): इस राशि की नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको किसी बड़ी कंपनी से नौकरी का बढ़िया ऑफर मिल सकता है। ऐसे में आपके करियर को एक नई दिशा मिल सकती है। व्यापारियों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी। खासतौर पर अगर आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो आप बड़े फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। विपरीत परिस्थिति में आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। बच्चों की शिक्षा आदि को लेकर यदि कोई समस्या है तो आज आपको इस परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। अच्छे और सही खान-पान के अलावा आपको आराम पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:2
शुभ दिन: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21): व्यापारियों को आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। किसी व्यक्ति विशेष से आपकी मुलाकात संभव है। ऐसे में आपकी यह मुलाकात बहुत ही फायदेमंद रहने वाली है। नौकरीपेशा जातकों को तरक्की प्राप्त करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा। आप एक ही गलती को बार-बार दोहराने से बचें साथ ही उच्च अधिकारियों के साथ भी अपना तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी लेकिन अपने भविष्य में आर्थिक तंगी से बचने के लिए आप बेवजह के खर्चों पर लगाम लगाएं। जीवनसाथी का प्यार भरा अंदाज आज आपका दिन बना देगा। आपको अपने रिश्ते में नयापन महसूस होगा। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:14
शुभ दिन: प्रातः 7 बजे से 9:50 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर): व्यापार से जुड़े लोगों को आज किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप अपने महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसले लेने से भी बचें। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सुस्ती और आलस्य का त्याग कर तेजी से अपने सभी काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। आज बॉस आपके कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। लंबे समय से अटका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। आज आप पैसों की कमी की वजह से रुका हुआ अपना कोई काम भी पूरा करेंगे। घर का माहौल शांत रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। आज जीवनसाथी के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी हो सकती है। स्वास्थ्य के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:7
शुभ दिन: दोपहर 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22): सेहत में सुधार के लिए आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव कर सकते हैं। मुमकिन है इसका अच्छा परिणाम जल्द ही आपको मिले। घर के सदस्यों के साथ आपकी अनबन हो सकती है। संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद उभरने की संभावना है। बेहतर होगा आप समझदारी से अपना पक्ष रखें। गुस्से और जल्दबाजी में कोई भी काम ना करें। नौकरीपेशा जातकों को आज अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है। बॉस आपको आपकी तरक्की का संकेत दे सकते हैं। वहीं व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में भी मजबूती आने की प्रबल संभावना है। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा काम से जुड़ी होगी।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:18
शुभ दिन: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20): प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बहुत ही खास रहने वाला है। विशेष रूप से अगर आप सिंगल हैं तो आपको प्रेम प्रस्ताव मिलने की प्रबल संभावना है। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन बेहद रोमांटिक रहेगा। आपकी मैरिड लाइफ की कोई पुरानी याद एक बार फिर तरोताजा हो सकती है। पैसों के मामले में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। कम प्रयास में आपको अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में यदि लंबे समय से आपका कोई काम अटका हुआ है तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। हालांकि आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। यदि आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आप अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:4
शुभ दिन: दोपहर 2:15 से शाम 4 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर): कोर्ट कचहरी से जुड़े किसी मामले में आपको सफलता मिल सकती है। ऐसे में आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने की संभावना हैं। सरलता से पूरे होने वाले कार्य में बाधा आ सकती है। आपको इस समय कोई भी जोखिम उठाने से बचने की आवश्यकता है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आप पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपना काम करेंगे। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए यदि आप लंबे समय से परिश्रम कर रहे हैं तो आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जीवनसाथी पर बेवजह शक करने की आपकी आदत आज आपके बीच दूरियां बढ़ा सकती है। वैवाहिक जीवन में कलह रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:28
शुभ दिन: शाम 4:35 से 7 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी): व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आज आपको किसी अच्छे अवसर की भी प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों पर काम का दबाव बढ़ सकता है। ऐसे में आज मानसिक रूप से आप थोड़े परेशान रहेंगे। हालांकि आपको अपना दिमाग शांत रखने की सलाह दी जाती है। आप अपनी मेहनत जारी रखें, जल्द ही आपके लिए तरक्की का द्वारा खुलेगा। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए यदि हाल ही में आपने कोई फैसला लिया है तो उसका उचित परिणाम आपको मिल सकता है। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। आज आपके प्रिय की मदद से आप किसी घरेलू मुद्दे को सुलझाने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य के मामले में दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:36
शुभ दिन: सुबह 8:50 से 10:15 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी): जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा। आप भविष्य की योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं, साथ ही आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी लेंगे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। खर्च कम होंगे और आप अधिक बचत कर पाएंगे। दफ्तर का माहौल काफी सकारात्मक रहेगा। आज उच्च अधिकारियों के साथ आपको बॉस का भी सानिध्य प्राप्त होगा। मुमकिन है आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने का मौका मिले। ऐसे में आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। व्यापारियों के लिए लाभ का योग बन रहा है। अतीत में किए हुए परिश्रम का अच्छा फल आपको मिल सकता है। सेहत आपकी बढ़िया रहेगी।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:10
शुभ दिन: शाम 4 बजे से रात्रि 9:05 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च): घर का माहौल शांत रहेगा। आज घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। यदि लंबे समय से आपका धन कहीं अटका हुआ है तो आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। वाद विवाद से बचें अन्यथा नुकसान आपका ही होगा। कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। पार्टनर के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। अपने रिश्ते के प्रति आप पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। यदि आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपके रिश्ते को परिजनों की मंजूरी मिल सकती है। सेहत के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:21
शुभ दिन: दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











