Latest Updates
-
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, क्या केरल में कर रही हैं शादी? -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो
Aaj Ka Rashifal 9th January: वृषभ राशि वालों को मिलेगी आज कोई अच्छी खबर, इनका भी भाग्य पक्ष रहेगा मजबूत
आज का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ और किसके लिए और अशुभ, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आज आपके करियर कारोबार को एक नई दिशा मिलेगी। पैसों के मामले में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपके साथ ठगी हो सकती है। कुछ लोग आपको गलत जानकारी देकर भ्रमित करने का प्रयास कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। हो सके तो आज माता-पिता के साथ अधिक समय व्यतीत करने का प्रयास करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपके पैरों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:16
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:45 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज दिन की शुरुआत बहुत ही खास होने वाली है। सुबह-सुबह आपको कोई खुशखबरी मिलने की प्रबल संभावना है। ऐसे में मन बेहद प्रसन्न रहेगा और आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। धन कमाने का कोई बढ़िया मौका आपके हाथ लगेगा। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आज परिजनों के साथ आपका दिन हंसी मजाक में गुजरेगा। खासतौर पर भाई बहनों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। सेहत का ध्यान रखें विशेष रूप से अगर आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो आप लापरवाही ना करें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:9
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बेहद रोमांटिक रहेगा। आज आप किसी खूबसूरत जगह पर डेट के लिए जा सकते हैं। आप एक दूसरे से खुलकर अपने मन की बात भी साझा करेंगे। यदि पैसों से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। आय का नया स्रोत प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। हालांकि आपको पैसों के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है। अपनी मेहनत से कमाए हुए धन को आप सही जगह निवेश करें। दफ्तर में काम का बोझ अधिक रहने की संभावना है। हालांकि आपके सभी काम बिना किसी बाधा के तय समय पर पूरे होंगे। व्यापारियों को आज अनावश्यक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपके लिए लंबी यात्रा का योग बन रहा है। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा।
शुभ रंग:गहरा नीला
शुभ अंक:36
शुभ समय: प्रातः 4:15 से 8:50 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को वाद-विवाद से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका भारी नुकसान हो सकता है। भविष्य में आपको कोर्ट कचहरी का भी चक्कर लगाना पड़ सकता है। अगर आप नौकरीपेशा हैं और हाल ही में आपने नई नौकरी ज्वाइन की है तो आपको कड़ी मेहनत करने की सलाह दी जाती है। अपना सर्वश्रेष्ठ दें और जमकर मेहनत करें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आज आप अधिक बचत कर पाएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में पारदर्शिता रखें। आपका गलत बर्ताव आपको अपने प्रिय से दूर कर सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आपको डॉक्टर से सलाह लेने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप व्यापारी हैं और आपके किसी कार्य में कोई कागजी रुकावट आ रही है तो आज इस समस्या का समाधान होगा। छोटे व्यापारियों को मनचाहा लाभ हो सकता है। आपके कारोबार में बढ़त देखने को मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। सहकर्मियों के साथ भी आपका तालमेल बेहतर हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। हो सकता है आप छोटा-मोटा निवेश करने का भी निर्णय लें। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य होती नजर आ रही है। घर के सदस्यों के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी हो सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको ज्यादा चाय और कॉफी के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:26
शुभ समय: दोपहर 12:50 से 3 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज आपको काम से जुड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही थकान भरी रहने वाली है। काम के साथ आप अपनी सेहत का भी ध्यान रखेंगे तो बेहतर होगा। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए अगर आप आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो हो सकता है आपको सफलता ना मिले। हालांकि आपको सकारात्मक रहने की आवश्यकता है। आप अपने प्रयास जारी रखें। घर के कुछ सदस्यों का बर्ताव आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में भावनात्मक रूप से आप कमजोर महसूस करेंगे। जल्दबाजी में ऐसा कोई कामना करें जिसका बुरा असर आपके रिश्तों पर पड़े। दिन के दूसरे हिस्से में आपको कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:21
शुभ समय: दोपहर 2:20 से शाम 7 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
किसी कारणवश यदि आज आपके जीवनसाथी आपसे दूर हैं तो आप उन्हें मिस करने वाले हैं। आप दिन भर उनके ख्यालों में खोए रहेंगे। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो बिना सोचे समझे अपने पार्टनर से कोई भी वादा ना करें अन्यथा भविष्य में यह आपके बीच कड़वाहट की वजह बन सकता है। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। आपका बजट असंतुलित हो सकता है। यदि आप इसी तरह खुले दिल से खर्च करेंगे तो आपके भविष्य की योजनाओं में बाधा आ सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन औसत रहने वाला है। अगर आप बेरोजगार हैं और रोजगार की तलाश में है तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। स्वास्थ्य के मामले में दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:2
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 9:20 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। खासतौर पर अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो आज घर में वाद विवाद होने की संभावना है। आपको अपने बड़े बुजुर्गों की सलाह अनुसार चलने की जरूरत है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपको धन की प्राप्ति भी होगी। दफ्तर में आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा मौका मिल सकता है। आज आप किसी कठिन कार्य को बड़ी सरलता से पूरा कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। खासतौर पर अगर आप होटल या रेस्टोरेंट से जुड़ा काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। सेहत में गिरावट आने का संकेत मिल रहा है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:18
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप विद्यार्थी हैं और विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो हो सकता है आज आपके मार्ग में कोई बड़ी बाधा आए। हालांकि आपको पूरे आत्मविश्वास और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है। आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। किसी करीबी की ओर से आपको आर्थिक मदद मिलने की प्रबल संभावना है। बेहतर होगा पैसों के मामले में जरा समझकर काम लें। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपकी बहसबाजी हो सकती है। कार्यस्थल पर आपका ऐसा रवैया आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। आज आपकी आलोचना भी होगी। व्यापारियों को बड़ा लाभ कमाने के लिए जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है नहीं तो आप किसी बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य को नजरअंदाज करने की भूल ना करें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 5:10 से रात्रि 8:25 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। आमदनी में वृद्धि होने का संकेत मिल रहा है और आज आप अधिक बचत भी कर पाएंगे। हो सकता है आपको रुके में धन की भी प्राप्ति हो जाए। दफ्तर में यदि लंबे समय से आपका कोई काम अटका है तो आज वह पूरा हो सकता है। उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातक आज कोई बड़ी सौदेबाजी कर सकते हैं। आपके कारोबार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ और बेहतर होगी। आपके प्रिय का समझदारी भरा बर्ताव आपको आश्चर्यचकित कर सकता है। स्वास्थ्य के मामले में दिन बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:21
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 12 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
प्यार मोहब्बत की बात करें तो आप अपने रिश्ते के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। आपको अपने पार्टनर का भी सहयोग मिलेगा। अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं और आपके मार्ग में कोई बाधा आ रही है तो जल्द ही आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आज भविष्य की योजनाओं पर आपकी चर्चा भी हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आपको बेवजह के खर्चों से बचने की सलाह दी जाती है। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आपको पूरे आत्मविश्वास और मेहनत के साथ काम करने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आने के कारण आपके दिन भर की योजनाओं में बाधा आ सकती है।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 8:35 से 10 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
बच्चों का जिद्दी स्वभाव आपके लिए मुसीबत की वजह बन सकता है। इस तरह की स्थिति में आपको समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। जरूरत से ज्यादा सख्ती से पेश ना आएं। जीवनसाथी का गलत बर्ताव आपके बीच की दूरियां बढ़ा सकता है। अपने रिश्ते को लेकर आप कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना लें। दफ्तर का माहौल काफी तनावपूर्ण रहेगा। आज बॉस का मूड खराब रहेगा। हो सकता है आपको उनके गुस्से का भी सामना करना पड़े। व्यापार से जुड़े जातकों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति होगी। महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय लेने के लिए दिन उचित नहीं है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:5
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 9 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











